यूपी के संभल जिले में अवैध संबंधों में एक और पति मारा गया है। पत्नी ने अपने प्रेमी और भाई से पति की हत्या कराई थी। पति सनी प्रेम संबंध में आड़े आ रहा था। सनी शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था।
उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। हाथरस के युवक सनी की हत्या उसकी पत्नी नेहा ने अपने प्रेमी रंजीत और भाई अरुण से कराई थी। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी उसकी लाश को संभल के जुनावाई थाना इलाके के दुबारी खुर्द -पूरन पट्टी मार्ग पर फेंक कर भाग गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने नेहा, अरुण और प्रेमी रंजीत को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। जिसमें पुलिस ने दावा किया है कि नेहा और रंजीत के प्रेम संबंधों में सनी बाधा बन रहा था और शराब पीकर नेहा के साथ आए दिन मारपीट करता था।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि दो जनवरी को जुनावाई थाना क्षेत्र के दुबारी खुर्द -पूरन पट्टी मार्ग पर एक युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को हाथरस जनपद के हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला औड़पुरा निवासी नेहा ने मृतक की पहचान अपने पति सनी (22) के रूप की थी।
विज्ञापन
2 of 12
हत्यारोपी पत्नी और मृतक सनी
- फोटो : संवाद
18 जून 2018 को हुई थी सनी और नेहा की शादी
इस हत्याकांड के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान शक की सुई सनी की पत्नी की ओर गई तो गांव में जाकर टीम ने गहनता से जांच की। सनी के बड़े भाई महादेव ने पुलिस को बताया कि सनी की शादी 18 जून 2018 को कासगंज जिले के नीवरी निवासी नेहा के साथ हुई थी।
विज्ञापन
3 of 12
संभल पुलिस ने किया सनी हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : संवाद
चार साल पहले रंजीत से नेहा का अफेयर
चार साल पहले सनी चोरी के मामले में जेल गया था। इसी बीच नेहा के संभल के जुनावाई थाना इलाके के सैमला करनपुर निवासी रंजीत से प्रेम संबंध हो गए थे। इसके बाद नेहा रंजीत के साथ चली गई थी। जेल से आने के बाद सनी ने नेहा के मायके वालों को परेशान किया तो नेहा वापस आ गई।
4 of 12
संभल पुलिस ने किया सनी हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : संवाद
भाई और प्रेमी के साथ पति को मारने का बनाया था प्लान
पुलिस ने इस मामले में नेहा और उसके प्रेमी रंजीत और नेहा के भाई अरुण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर नेहा ने बताया कि प्रेम संबंधों की जानकारी होने के बाद से सनी उसके साथ मारपीट करता था। उसने अपने भाई अरुण और प्रेमी रंजीत के साथ मिलकर उसको मारने की योजना बना ली थी।
विज्ञापन
5 of 12
सनी हत्याकांड के आरेापी
- फोटो : संवाद
एक जनवरी को पति को कासगंज बुलाया
30 दिसंबर को नेहा ने रंजीत को कासगंज बुला लिया। नेहा उस दिन कासगंज के पटियाली गई हुई थी। 31 दिसंबर को नेहा के घर पर योजना बनी। योजना के तहत तीनों ने मिलकर एक जनवरी को सनी को अपने घर कासगंज बुलाया। उसी दिन तीन बजे नेहा ने रंजीत और अरुण को पैसे देकर सनी के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
6 of 12
संभल पुलिस ने किया सनी हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : संवाद
सनी को शराब पिलाकर डंडे से पीटा, फिर रस्सी से लगाया फंदा
जुनावई क्षेत्र में लाकर रंजीत और अरुण ने सनी को शराब पिलाकर डंडा और लात घूसों से पिटाई करने के बाद गले में रस्सी का फंदा लगाकर मार डाला। इसके बाद उसकी लाश फेंक कर भाग गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
7 of 12
सनी हत्याकांड का खुलासा। आरोपी भेजे गए जेल
- फोटो : संवाद
हादसा मान रही थी थाना पुलिस
जुनावई थाना क्षेत्र में युवक का अज्ञात शव बरामद होने के बाद पुलिस इसे महज दुर्घटना मान रही थी हालांकि मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने नमूने भी लिए थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस की सर्विलांस टीम को भी सक्रिय कर दिया गया। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस का शक उसकी पत्नी की ओर बढ़ा तो पड़ताल और गहन हो गई। पूछताछ के बाद कड़ियां मिलती गईं और सच सामने आ गया।
8 of 12
सनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी रंजीत
- फोटो : संवाद
शव को जलाने व दुर्घटना दिखाने का भी किया था प्रयास
सनी की हत्या करने के बाद अरुण और रंजीत ने शव को पास ही भूसे की बुर्जी में जलाने का भी प्रयास किया लेकिन माचिस का इंतजाम नहीं हो सका। इसके बाद सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को बाइक पर लेकर सड़क की ओर जाने लगे तो सामने से दूध लेकर आ रही डीसीएम को देखकर कच्चे रास्ते पर शव को फेंक दिया।
9 of 12
सनी हत्याकांड दूसरा आरोपी अरुण
- फोटो : संवाद
मां की करतूत से अनाथ हुई मासूम बच्ची
इश्क में अंधी हुई महिला की करतूत ने पांच साल की बेटी को अनाथ कर दिया। पिता की हत्या करने के बाद मां भी जेल चली गई। अब न मां का आंचल है और न पिता का साया। सनी की पांच साल की बेटी का भविष्य अंधकारमय हो गया है। फिलहाल वह अपनी ननिहाल में ही रहेगी। अभी बेटी नादान है, लेकिन मां की घिनौनी हरकत उसे जीवनभर कष्ट देगी।
10 of 12
घटना के बारे में जानकारी देते एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई
- फोटो : संवाद
एसपी ने हत्यारोपी महिला के चेहरे से पर्दा हटवाया
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने सनी की हत्या का खुलासा करते हुए मीडिया के सामने चेहरा छुपाए खड़ी हत्या की मुख्य आरोपी नेहा का चेहरा खुलवाते हुए कहा की कि चेहरा खोल दो, तुमने क्या काम किया है सबको पता चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिश्ते को कलंकित करने वाली महिला की पहचान सार्वजनिक होनी चाहिए, ताकि इसकी असलियत सभी के सामने आ सके।
11 of 12
जान गंवाने वाला सनी
- फोटो : संवाद
शव पर गुदे टैटू बने पहचान में सहायक
नेहा और रूबी के पतियों में एक समानता ने पुलिस को हत्यारों तक पहुंचने में काफी मदद की। रूबी के पति राहुल के हाथ और कंधे पर राहुल लिखा था, जिससे उसके शव की पहचान हुई, जबकि सनी के हाथ पर उसका व पत्नी का नाम नेहा लिखा था। दोनों ही शवों की कई दिन बाद शिनाख्त हुई थी।
राहुल हत्याकांड में पुलिस ने आसपास के जिलों से गुमशुदगी की जानकारी जुटाई थी और यही प्रक्रिया सनी हत्याकांड में की गई थी। इसी के आधार पर मृतकों के बारे में पुष्टि हो सकी थी। अपराधी कितना ही शातिर क्यों न हो कानून के हाथों से बच नहीं सकता। ऐसा ही यहां भी हुआ पति की हत्या में रूबी और अब नेहा पुलिस के चंगुल में फंस ही गई।