संभल हिंसा में शामिल आरोपी पुलिस हिरासत में
- फोटो : संवाद
दुकानें बंद कराने को लेकर हुआ था विवाद, फिर भड़का था दंगा
मुस्लिम लीग के नेता मंजर शफी ने राजनीतिक महत्वकांक्षा को लेकर बाजार बंद कराना चाहा था। इस दौरान दुकानदारों से विवाद हो गया था। इसी दौरान अफवाह फैली की मंजर शफी की हत्या कर दी गई है। इसके बाद ही भीड़ में भगदड़ मच गई और इस भगदड़ के बाद ही दंगा शुरू हो गया। दुकानों में लूटपाट, पथराव, आगजनी की गई। इसमें कई लोगों की जान भी गई। इसको लेकर ही दूसरे दिन दंगा हुआ।