बवाल के तीसरे दिन मंगलवार को शहर में तनावपूर्ण शांति रही। जामा मस्जिद के आसपास के इलाके को छोड़कर शहर के अधिकांश बाजार खुल गए। मंगलवार को स्कूल खुले, लेकिन संभल तहसील क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध बुधवार शाम तक के लिए बढ़ा दिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
संभल प्रशासन ने उपद्रवियों की कुछ सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं। इसमें वह तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आरोपियों की तस्वीरें सार्वजनिक करने की तैयारी भी की जा रही है। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को भी जेल भेजा जाएगा। वहीं बवाल के तीसरे दिन मंगलवार को शहर में तनावपूर्ण शांति रही। जामा मस्जिद के आसपास के इलाके को छोड़कर शहर के अधिकांश बाजार खुल गए। मंगलवार को स्कूल खुले, लेकिन संभल तहसील क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध बुधवार शाम तक के लिए बढ़ा दिया गया। उपद्रवियों की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Sambhal Violence
- फोटो : अमर उजाला
कमिश्नर ने बताया कि सर्वे से एक दिन पहले जिला प्रशासन ने जामा मस्जिद कमेटी को नोटिस दिया था। जब सर्वे टीम पहुंची तो संभल विधायक इकबाल महमूद का बेटा सुहेल इकबाल भी जामा मस्जिद पहुंच गया। उसने सर्वे टीम के साथ शामिल होने की बात कही। टीम ने उसे साथ शामिल करने से मना कर दिया। इसके बाद ही भीड़ जुटी और बवाल हुआ। उपद्रव में शामिल लोगों के फोटो शीघ्र जारी किए जाएंगे, जिससे उन्हें पकड़ने में आसानी होगी। पुलिस ने पथराव करने वाले सैकड़ों आरोपियों को चिह्नित कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
संभल में पथराव और आगजनी के बाद के हालात
- फोटो : अमर उजाला
संभल शहर के अलावा आसपास के कस्बों और गांवों में भी बवालियों को ढूंढा जा रहा है। दर्जनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। उनसे अलग-अलग थानों में पूछताछ करके अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा और डीआईजी मुनिराज जी ने मंगलवार सुबह पुलिस फोर्स के साथ शहर में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से बातचीत की और कहा कि दुकानें खोलें और व्यापार करें। हालांकि, शहर के अधिकांश बाजारों में दुकानें खुलने के बावजूद सन्नाटा पसरा रहा। शहर की जामा मस्जिद के आसपास की दुकानें नहीं खुलीं। बवाल के बाद से भागे सैकड़ों लोगों के घरों पर अब भी ताले लटके हैं। पूरा इलाका पुलिस छावनी बना है।
4 of 5
संभल में पुलिस पर पथराव करती भीड़
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी के संभल आने की सूचना पर सील की गईं सीमाएं
मंगलवार दोपहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभल पहुंचने की सूचना पर मंडल भर के अधिकारी अलर्ट हो गए। जनपद की सीमाएं सील कर दी गईं। अमरोहा व मुरादाबाद में दिल्ली हाईवे पर जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई। हालांकि, राहुल गांधी नहीं आए। संभल जिला प्रशासन ने बाहरी नेताओं के शहर में आने पर 30 नवंबर तक पाबंदी लगा रखी है।
संभल में अब पूरी तरह से शांति है। मंगलवार को शहर के बाजार खुल गए। फुटेज के जरिये बवालियों की पहचान की जा रही है। शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। -रमित शर्मा, एडीजी, बरेली जोन