फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में छह सदस्य और छह बदमाश, अंदर से ही खोला गया डिजिटल लॉक, मकान में ही छिपा है भेदी; 1.20 करोड़ की डकैती

Wed, 13 May 2026 03:26 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में पीतल कारोबारी इमरान के घर हुई डकैती में पुलिस जांच डिजिटल लॉक पर आकर टिक गई है। एक्सपर्ट की राय में सामने आया कि लॉक बिना रिमोट के न तो खुल सकता था और न ही चाबी से संचालित हो सकता था। इससे पुलिस को शक है कि लॉक मकान के अंदर से ही खोला गया। परिवार के छह सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। 
विज्ञापन
1 of 11
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान घटना की जानकारी देते हुए - फोटो : संवाद
मुरादाबाद के पीतल कारोबारी के घर डकैती के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पीतल कारोबारी इमरान के मकान का डिजिटल लॉक मकान के अंदर से ही खोला गया था। पुलिस ने डिजिटल लॉक के बारे में एक्सपर्ट से राय ली तो पता चला कि यह लॉक बिना रिमोट के किसी चॉबी से नहीं खुल सकता है। 

केवल तोड़ा ही जा सकता है। इसके बाद पुलिस का शक और गहरा गया। पुलिस ने परिवार के सभी छह सदस्यों से अलग अलग पूछताछ भी की तो अहम सुराग हाथ लग गए हैं। पीतल कारोबारी इमरान के घर में डकैती डालने वाले बदमाशों को न तो घर में घुसने में परेशानी हुई और न ही भागने में।
विज्ञापन

2 of 11
मुरादाबाद में घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
मुरादाबाद से लेकर बरेली तक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने निरीक्षण किया। इस घटना में सभी की निगाहें डिजिटल लॉक पर आकर टिक गईं। जिसके तोड़ने पर आवाज आती और दूसरी चॉबी लगाने पर अलार्म भी बज जाता लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ था।
विज्ञापन

3 of 11
डकैती की घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़ोसी - फोटो : संवाद
पुलिस ने डिजिटल लॉक के बारे में एक्सपर्ट से राय ली। इसके बाद पुलिस ने दोबारा परिवार के लोगों से पूछताछ की। सभी को अलग अलग रखकर सवाल किए। इससे पुलिस को अहम कड़ी हाथ लग गई है।

4 of 11
कारोबारी के घर पर लगा डिजिटल लाॅक - फोटो : संवाद
पुलिस सूत्रों का दावा है कि डिजिटल लॉक अंदर से ही रिमोट से खोला गया था। इसके बाद पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुट गई है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि डकैती के संबंध में अहम सुराग हाथ लगे हैं । जिसके जरिए बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 11
डिजिटल लाॅक - फोटो : संवाद
कारोबारी के घर में ही छिपा भेदी
पुलिस कारोबारी के घर के भेदी तक पहुंच गई है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। इस भेदी और डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश के बीच रविवार की शाम से लेकर रात तक कई बार बातचीत हुई है। पुलिस ने भेदी से लंबी पूछताछ की है।
विज्ञापन

6 of 11
कारोबारी के घर पर डकैती के बाद जुटे लोग - फोटो : संवाद
पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और नकदी व जेवर बरामद करने में जुटी है। पुलिस ने जिन दो संदिग्धों को उठाया है। उनसे पूछताछ में यह भी बात सामने आई कि वह केवल कैश ही लूटने आए थे जेवर टेबल पर रखे मिल गए तो उन्हें भी ले गए थे। पुलिस का दावा है कि वह खुलासे के बेहद करीब है। पूरे नेटवर्क की जानकारी हो गई है। 
विज्ञापन

7 of 11
कारोबारी के घर के बाहर जुटे लोग - फोटो : संवाद
घर में छह सदस्य, छह बदमाश 
कारोबारी के घर में घटना के समय छह सदस्य मौजूद थे। इस बारे में बदमाशों को पूरी जानकारी थी। छह बदमाश ही मकान में घुसे थे। बाकी बदमाश बाहर रहे थे।

8 of 11
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस को गुमराह करने के लिए बदल दिया रास्ता, दिल्ली रोड की ओर भागे बदमाश 
कारोबारी के घर वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को बैकअप देने के लिए उनके साथी कॉलोनी और नागफनी रोड पर मौजूद थे। नागफनी रोड पर ही दो कारें खड़ी थीं। जिसमें सवार होकर बदमाश भागे थे।

9 of 11
आसपास के लोग भी कारोबारी के घर पहुंचे - फोटो : संवाद
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि बदमाश पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले नागफनी की ओर भागे लेकिन आगे जाकर उन्होंने रास्ता बदल दिया और दिल्ली ओर की ओर भागे थे।

10 of 11
घटना के बाद परेशान कारोबारी - फोटो : संवाद
500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, 100 से ज्यादा मोबाइल फोनों की देखी सीडीआर
नागफनी थानाक्षेत्र के अकबर कंपाउंड में कारोबारी इमरान के घर डाका डालने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस तेजी से जुटी है। पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। आसपास के इलाकों और संभावित रास्तों के कैमरे जांचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

11 of 11
डकैती के बाद परेशान महिलाएं - फोटो : संवाद
100 से अधिक मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी देखी जा रही है। पुलिस इन तकनीकी सबूतों से बदमाशों तक पहुंचने में जुटी है। नागफनी, कोतवाली, कटघर, मझोला, पाकबड़ा और मूंढापांडे तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें