फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'हमें पता है यहां काफी कैश है, नहीं दिया तो मार देंगे'; पीतल कारोबारी के घर से 1.20 करोड़ और Gold की डकैती

Tue, 12 May 2026 01:31 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के नागफनी इलाके में डकैती की घटना से हड़कंप मच गया। नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में रविवार रात डिजिटल लॉक खोलकर छह बदमाश घुस गए। परिवार को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी कैमरों का डीवीआर ले गए, सभी बदमाशों ने चेहरे पर नकाब बांध रखा था।
विज्ञापन
1 of 17
Robbery at Brass Trader - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के शहर के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में रविवार की देर रात करीब साढ़े तीन बजे नकाबपोश छह बदमाशों ने पीतल कारोबारी एवं प्रॉपर्टी डीलर इमरान के घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। गेट का डिजिटल लॉक खोलकर घर में घुसे बदमाशों ने ऊपरी मंजिल पर परिवार को बंधक बनाकर एक करोड़ बीस लाख रुपये की नकदी के अलावा छह तोला सोना (9,24000 रुपये) लूट लिया। 

दस मिनट में वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कहा कि जल्द ही खुलासा किया जाए। एसएसपी सतपाल अंतिल के मुताबिक, कारोबारी इमरान ने बताया कि उन्हें सोमवार को जिगर कॉलोनी स्थित प्लॉट की रजिस्ट्री करानी थी।
विज्ञापन

2 of 17
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान के घर पर डकैती की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
बेटी का जन्मदिन मनाने के बाद सपरिवार घर लौटे थे कारोबारी
इसलिए एक करोड़ बीस लाख रुपये घर में रखे थे। रविवार रात बेटी अरीबा का जन्मदिन मनाने के बाद सपरिवार घर लौटे थे। वह अपने बड़े बेटे अरीब के साथ एक कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे में उनकी दो बेटियां अरीबा, अलीजा सो रही थीं, जबकि पत्नी सीमा छोटे बेटे अरकान को साथ लेकर आंगन में सो रही थीं।
विज्ञापन

3 of 17
कारोबारी के घर पर डकैती के बाद परिजन - फोटो : संवाद
रात करीब साढ़े तीन बजे छह नकाबपोश बदमाशों ने बाहर से किसी तरह डिजिटल गेट का सेंटर लॉक खोल लिया। पहली मंजिल पर पहुंचकर परिवार के सभी छह सदस्यों को पिस्टल और तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया।

4 of 17
मुरादाबाद के कारोबारी इमरान - फोटो : संवाद
कारोबारी के बेड के पास ही छोटी टेबल पर एक करोड़ बीस लाख रुपये रखे थे। रकम कब्जाने के बाद सीमा से करीब छह तोला सोने के जेवर भी लूट लिए। सीसीटीवी का डीवीआर और तीन मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

5 of 17
बंगला गांव में हुए घटना के बाद जुटे लोग - फोटो : संवाद
वारदात के करीब दस मिनट बाद बदमाश सभी सदस्यों को एक कमरे में बंदकर भागने लगे लेकिन इमरान के बेटे अरीब ने दरवाजा अंदर से बंद नहीं होने दिया। बदमाश घर से निकलकर भागे तो अरीब ने स्कूटी से उनका बंगला गांव स्थित पानी के टंकी के पास तक पीछा किया लेकिन बदमाश पहले से खड़ी दो कारों में बैठकर नागफनी थाने की ओर भाग गए।
विज्ञापन

6 of 17
कारोबारी इमरान के घर पर डकैती की जानकारी लेते एडीजी रमित शर्मा - फोटो : संवाद
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार से पूछताछ कर उच्च अधिकारियों को सूचना दी। डकैती की वारदात से बरेली जोन तक हड़कंप मच गया। एडीजी रमित शर्मा सोमवार की दोपहर घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

7 of 17
बंगला गांव में हुए डकैती के बाद जुटे लोग - फोटो : संवाद
उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और अधीनस्थ अधिकारियों से पूरा घटनाक्रम समझा। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि कारोबारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जिसके जरिये घटना की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।

8 of 17
इसी गली में है कारोबारी का घर - फोटो : संवाद
बोले बदमाश- हमें पता है कि घर में काफी कैश है
डिजिटल लॉक खोलकर घर में घुसे एक बदमाश ने पत्नी सीमा को तमंचा दिखाकर जगाया। दूसरे बदमाश ने कारोबारी की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और तीसरा बदमाश बेटियों वाले कमरे में पहुंच गया। बाकी तीन बदमाश तमंचा लेकर निगरानी करते रहे।

9 of 17
आसपास के लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
बदमाशों ने कारोबारी से कहा कि हमें जानकारी है, तुम्हारे घर में बहुत कैश रखा है। कैश नहीं दिया तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। इसके बाद कारोबारी ने बेड के पास में ही बैग और थैली में रखे एक करोड़ 20 लाख रुपये उठाकर बदमाशों को दे दिए। 

10 of 17
घटना की जानकारी देते कारोबारी इमरान - फोटो : संवाद
इसी तरह कारोबारी की पत्नी सीमा को दहशतजदा करके जेवर भी कब्जे में ले लिए। बदमाशों ने डीवीआर के बारे में पूछताछ की लेकिन कारोबारी ने बताया कि डीवीआर नहीं है। बदमाशों को विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने दोबारा कनपटी पर तमंचा सटा दिया।

11 of 17
कारोबारी के घर पर लगा डिजिटल लाॅक - फोटो : संवाद
इससे कारोबारी का बेटा अरीब घबरा गया। उसने बदमाशों को डीवीआर निकाल कर दे दिया। यह पूरा घटनाक्रम मात्र दस मिनट में घटा और बदमाश जीने से उतर कर भाग गए।

12 of 17
कारोबारी के घर पर घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोसी - फोटो : संवाद
चाबियों का गुच्छा लेकर आए थे बदमाश
कारोबारी के घर का डिजिटल लॉक खोलने के लिए बदमाश चाबियों का गुच्छा लाए थे। कारोबारी की पत्नी सीमा ने बताया कि बदमाशों के हाथों में चाबियों का गुच्छा था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश उसे साथ ले गए।

13 of 17
आसपास के लोग पुलिस कार्रवाई को देखते हुए - फोटो : संवाद
वारदात स्थल से 100 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी, 400 मीटर पर है थाना
मुरादाबाद के बंगला गांव स्थित अकबर कंपाउंड में जाने के लिए दो रास्ते हैं। पहले रास्ते पर गेट लगा है जबकि दूसरे रास्ते पर कोई गेट नहीं है। अकबर कंपाउंड से बंगला गांव चौकी मात्र 100 मीटर की दूरी पर है, जबकि नागफनी थाने की दूरी करीब 400 मीटर है। इसके अलावा बंगला गांव चौराहे पर 24 घंटे पुलिस रहती है। इसके बावजूद बदमाश कॉलोनी में घुसे और वारदात को अंजाम देने के बाद नागफनी थाने की ओर ही भाग गए।

14 of 17
कारोबारी की घर पर हुई डकैती के बाद महिला - फोटो : संवाद
सीसीटीवी कैमरों से लेकर घटना के वक्त एक्टिव नंबरों तक की हो रही पड़ताल
शहर के नागफनी क्षेत्र में डकैती की घटना से जोनभर में हड़कंप मच गया। एडीजी रमित शर्मा एक घंटे तक मौके पर रहे। उन्होंने अधिकारियों के साथ हर पहलू पर चर्चा की। परिवार के लोगों से पूछताछ की गई। डीआईजी मुनिराज जी और एसएसपी सतपाल अंतिल दो बार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की है।

15 of 17
खिड़की से घटनास्थ्ल को देखता पड़ोसी - फोटो : संवाद
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि नागफनी, कोतवाली, सिविल लाइंस की टीमों के अलावा एसओजी, सर्विलांस समेत आठ टीमें लगी हैं। पुलिस की एक टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दूसरी टीम घटना के वक्त, पहले और बाद में एक्टिव नंबरों का डाटा खंगाल रही है। जबकि तीसरी टीम संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। डीआईजी मुनिराज जी और एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। कारोबारी और उनकी पत्नी व बेटे और बेटियों से पूछताछ की।

16 of 17
मुरादाबाद में कारोबारी इमरान के घर पर लगा डिजिटल लाॅक - फोटो : संवाद
इसके अलावा आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। दोनों अधिकारी घटनास्थल से निकले ही थे कि एडीजी रमित शर्मा के आने की सूचना मिल गई। एडीजी ने नागफनी थाने में डीआईजी, एसएसपी और एसपी सिटी ने पूरा घटनाक्रम समझा। इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक यहां मौजूद रहकर हर एक पहलू पर अधिकारियों से बात की। परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

17 of 17
कारोबारी के घर पर हुई डकैती की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
खुलासे के लिए आठ टीमें लगाई 
खुलासे के लिए आठ टीमें लगाई गई हैं। हर एंगल पर पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - रमित शर्मा, एडीजी, बरेली जोन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें