उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
2 of 7
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
आगरा हाईवे पर कुंदरकी थाना इलाके में नानपुर की पुलिया के पास शनिवार सुबह कैंटर और बस की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इन दोनों वाहनों के बाद तीसरा वाहन भी इनमें आकर टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि ओवरटेक करने पर यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
3 of 7
moradabad accident
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, एक निजी बस कुंदरकी से यात्रियों को लेकर मुरादाबाद जा रही थी। बस जैसे ही नानपुर पुलिया के पास पहुंची तभी सामने से आई कैंटर ने बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंटर पलट गई, जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
4 of 7
moradabad accident
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20 लोगों को उपचार के लिए कुंदरकी के सरकारी अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी प्रभाकर समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
5 of 7
moradabad accident
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद जिला अस्पताल में घायलों को देखने पहुंचे और उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में लगी है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन के जरिए वाहनों को हाईवे से हटाकर किनारे किया और यातायात चालू करा दिया गया है।
विज्ञापन
6 of 7
moradabad accident
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में मारे गए छह लोगों की पहचान हो गई है। इनमें कमरुद्दीन पुत्र रफीउद्दीन (36) निवासी जुम्मा ढकिया कुंदरकी, फिरोज पुत्र बब्बन (35) निवासी काली मस्जिद कुंदरकी, गुलाम मोहम्मद पुत्र मेंहदी हसन (30) निवासी टंकी के पास कुंदरकी, रिजवान पुत्र आशक हुसैन (35) निवासी कायस्थान मोहल्ला कुंदरकी, जितेंद्र पुत्र महेश निवासी गोविंद नगर थाना कटघर और रिजवान पुत्र सददन (20) निवासी कुंदरकी शामलि हैं।
हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की की सहायता की घोषणा की।