रामपुर में कार वाशिंग सेंटर संचालक की हत्या के मामले में आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक की पत्नी के पहले पति से जन्मे दोनों बेटे भी नामजद हैं। गांव में सन्नाटा पसरा है। घर और कार वाशिंग सेंटर पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
1 of 14
रामपुर में नवजोत सिंह की हत्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के रामपुर जिले के मिलकखानम के कुम्हरिया कलां गांव के अड्डे पर कार वॉशिंग सेंटर संचालक नवजोत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
नामजद आरोपियों में मृतक की पत्नी कमलजीत कौर के पहले पति से जन्मे दोनों बेटे भी शामिल हैं। दोनों बेटे विदेश में रहते हैं। उनके आने या न आने को लेकर चर्चा हो रही है। उधर, घटना के बाद मृतक के घर और वॉशिंग सेंटर पर पुलिस का कड़ा पहरा है। परिजनों को सुरक्षा दी गई है, जबकि गांव में आरोपियों के घर पर सन्नाटा पसरा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 14
बिलासपुर निवासी नवजोद की हत्या
- फोटो : संवाद
शनिवार शाम करीब सवा चार बजे कार से आए हमलावरों ने कुम्हरिया कलां गांव के अड्डे पर स्थित गिल हब कार वॉशिंग सेंटर पर नवजोत सिंह को गोलियां मार दी थीं। गंभीर रूप से घायल नवजोत की मौके पर ही मौत हो गई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, हमलावरों ने मृतक के माता-पिता पर भी गोली चलाई थी।
विज्ञापन
3 of 14
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात के बाद आरोपी कार से बिलासपुर की ओर भाग गए थे। मृतक के पिता निशान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने टाहकलां गांव निवासी अबदीप सिंह, वीर सिंह, सनप्रीत सिंह, तरसेम सिंह और चरनजीत सिंह के अलावा खेड़ा कचनाल, थाना बिलासपुर निवासी राजनदीप सिंह, एक अन्य व्यक्ति और जोगनप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या, साजिश रचने और हत्या की कोशिश के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
4 of 14
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात के बाद मृतक के घर और गिल हब कार वॉशिंग सेंटर पर पुलिस का कड़ा पहरा है। परिजनों की सुरक्षा में उपनिरीक्षकों के साथ पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कमलजीत कौर को भी सुरक्षा में रखा गया है। वहीं, नामजद आरोपियों के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जाता है कि मृतक और उनके सौतेले बेटों के मकान आमने-सामने हैं। घटना के बाद से आरोपियों के घर पर कोई दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
5 of 14
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ हर्षिता के अनुसार, मृतक के पिता की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
6 of 14
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रिश्तों के विवाद के बीच हत्या से उठे कई सवाल
नवजोत सिंह की पत्नी कमलजीत कौर की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। वह रिश्ते में नवजोत की दादी लगती थीं। उनके पति धीर सिंह की बीमारी से मौत हो चुकी है। कमलजीत कौर के दो बेटे अबदीप सिंह और जोगनप्रीत सिंह विदेश में रहते हैं। बताया जाता है कि करीब छह माह पहले कमलजीत कौर, नवजोत सिंह के साथ चली गई थीं।
विज्ञापन
7 of 14
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में वह एक रिश्तेदार के घर रहने लगीं। आरोप है कि इसके बाद नवजोत पर उन्हें साथ रखने का दबाव बनाया जाता रहा। करीब तीन दिन पहले वह दोबारा नवजोत के पास आ गई थीं। अब हत्या के मामले में उनके दोनों बेटों के नाम प्राथमिकी में शामिल होने से मामला और पेचीदा हो गया है। हालांकि, वारदात के समय दोनों की मौजूदगी को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
8 of 14
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये धाराएं लगीं
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2), 103(1) और 109(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
9 of 14
Navjot Murder Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
घर पहुंचा नवजोत का शव
कार वॉशिंग सेंटर संचालक नवजोत सिंह की दिनदहाड़े हत्या ने उनके माता-पिता की दुनिया उजाड़ दी। बुढ़ापे के सहारे इकलौते बेटे को खोने का गम मां जगदीश कौर और पिता निशान सिंह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को नवजोत सिंह की हत्या के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव घर पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
10 of 14
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या की वारदात के बाद पत्नी कमलजीत कौर, मां जगदीश कौर और पिता निशान सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते बेटे का शव देखकर माता-पिता खुद को संभाल नहीं सके। परिजनों को बिलखता देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
11 of 14
पुलिस कर रही हत्याकांड की जांच
मृतक की छोटी बहन जो विदेश में शिक्षा ग्रहण कर रही है , उसका भी रोते-रोते बुरा हाल है। किसी तरह परिजनों को ढांढस बंधाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान सीओ हर्षिता सिंह, थानाध्यक्ष नरेश कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
12 of 14
नवजोत हत्याकांड की पुलिस कर रही जांच
सीसीटीवी फुटेज से मिलने वाले सुराग हत्यारों तक पहुंचने में मददगार हो सकते हैं। फिलहाल, दोनों घटनाओं ने रामपुर में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर बहस तेज कर दी है।
13 of 14
नवजोत हत्याकांड
- फोटो : संवाद
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि बिलासपुर की घटना का खुलासा किया जा चुका है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मिलक खानम की घटना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रामपुर में गश्त करती पुलिस(फाइल)
- फोटो : रामपुर पुलिस ट्वीट
क्या है पूरा मामला: सीने में चार गोलियां दागकर वाशिंग सेंटर संचालक की हत्या
रामपुर के मिलकखानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां गांव के अड्डे पर शनिवार को कार सवार बदमाशों ने वाशिंग सेंटर संचालक नवजोत सिंह (29) की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उनके सीने पर चार राउंड फायर किए। हमलावरों ने करीब सात राउंड फायर किए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार से बिलासपुर की ओर भाग गए। दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
सूचना पर पुलिस टीम के साथ ही एएसपी अनुराग सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जांच पड़ताल की। टाहकलां गांव निवासी निशान सिंह के बेटे नवजोत सिंह का मिलकखानम-बिलासपुर मार्ग पर कुम्हरिया कलां गांव के अड्डे पर गिल कार वॉशिंग सेंटर है। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने सेंटर पर बैठे थे।
तभी कार सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और उतरते ही उन्होंने नवजोत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। सीने में गोलियां लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हमलावर कार में बैठकर बिलासपुर की ओर भाग निकले। कुछ ही देर में नवजोत सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और सीओ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ हर्षिता सिंह का कहना है कि पुलिस हर एंगल से वारदात की जांच कर रही है।