फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतल कारखाने में तमंचा फैक्टरी: तीन गिराेह मिल चला रहे थे काला धंधा, यूपी के कई शहरों में नेटवर्क, देखें VIDEO

Sat, 24 May 2025 08:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में पीतल कारखाने की आड़ में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने दो ठिकानों पर छापा मारकर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस व हथियार बनाने का सामान बरामद किया।
विज्ञापन
1 of 7
मुरादाबाद में पकड़ी गई अवैध हथियार बनाने वाले फैक्टरी - फोटो : संवाद

पीतल कारखाने की आड़ में अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर तमंचे, कारतूस, बंदूक और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। शहर के तीन गिरोह मिलकर इस काले धंधे को अंजाम दे रहे थे। मझोला क्षेत्र स्थित कारखाने में तमंचे तो मुगलपुरा क्षेत्र स्थित कारखाने में कारतूस बनाए जा रहे थे। 

विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद में पकड़ी गई अवैध हथियार बनाने वाले फैक्टरी - फोटो : संवाद
एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस व गलशहीद थाने की पुलिस ने मझोला क्षेत्र के तारीख नगर में जाकिर के मकान में तमंचे बनाए जाने की सूचना पर छापा मारा। जाकिर ने अपने मकान के एक हिस्से में पीतल का कारखाना खोल रखा था, जिसकी आड़ में तमंचे बनाए जा रहे थे। टीमों ने घेराबंदी कर कारखाने को घेर लिया और मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन

3 of 7
मुरादाबाद में पकड़ी गई अवैध हथियार बनाने वाले फैक्टरी - फोटो : संवाद
पुलिस ने मौके से सिविल लाइंस के हिमगिरी कॉलोनी निवासी अंकित, मझोला के वसंत विहार निवासी अरुण, कटघर के मछरिया निवासी अंशुमन, मझोला के खुशहालपुर निवासी तुषार, मुगलपुरा के खोखरान निवासी जावेद, गलशहीद के सीधी सराय निवासी समीर, कटघर के करूला निवासी इदरीश, मझोला के तारीख नगर निवासी जाकिर, कटघर के रहत नगर निवासी रिजवान को गिरफ्तार किया है। 

4 of 7
मुरादाबाद में पकड़ी गई अवैध हथियार बनाने वाले फैक्टरी - फोटो : संवाद
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इदरीश, रिजवान मिलकर जाकिर के तारीख नगर स्थित मकान में एक हिस्से में बने पीतल के कारखाने में तमंचे तैयार करते थे। इनके अलावा आरोपी जावेद अपने खोखरान स्थित मकान में बने पीतल के कारखाने में अपने साथियों के साथ कारतूस तैयार करता था। पुलिस ने दोनों जगह दबिश देकर सामान बरामद किया है।  

UP: 'सोना बाहर निकालो नहीं तो पेट चीर देंगे...', सुनते ही उड़े होश; सऊदी से लौटे लोगों के अपहरण की कहानी
विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में पकड़ी गई अवैध हथियार बनाने वाले फैक्टरी - फोटो : संवाद
आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे 
सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी अंकित और जावेद पर अलग-अलग थानों में आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम समेत खिलाफ पांच-पांच, समीर के खिलाफ तीन, इदरीश, अरुण व तुषार के खिलाफ दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद में पकड़ी गई अवैध हथियार बनाने वाले फैक्टरी - फोटो : संवाद
तीसरा गैंग तलाश करता था ग्राहक
सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि तीसरे गिरोह के सदस्य अंकित, अरुण, अंशुमन, तुषार मिलकर ग्राहक की तलाश करते थे। ग्राहक मिलते ही जाकि, समीर से तमंचे लेकर डिमांड के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करते थे। इस गिरोह का नेटवर्क पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में फैला है। लंबे समय से इस धंधे को अंजाम दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुरादाबाद में पकड़ी गई अवैध हथियार बनाने वाले फैक्टरी - फोटो : संवाद
देसी बम और दो किलो बारूद भी बरामद 
पुलिस ने आरोपियों के पास से चार तमंचे 315 बोर, दो तमंचे 12 बोर, एक पोनी बंदूक 315 बोर, 2 अर्धनिर्मित तमंचे, 54 कारतूस 315 बोर, 5 कारतूस 12 बोर, 1200 टिकली, 150 अर्ध निर्मित बुलेट, 88 बनी व अधबनी नालें, दो किलो बारूद, एक देसी बम, तमंचे की बॉडी की पत्तियां करीब 10 किलो, अवैध हथियार बनाने के उपकरण, पटाखे के 7 बंडल और एक कार बरामद की है। गलशहीद थाने में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें