फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: थानेदार बिटिया ने चेकिंग अभियान में वसूला 77 हजार का जुर्माना, एयरफोर्स के जवानों का काटा चालान

Sat, 24 Oct 2020 12:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
1 of 6
थानों की कमान बेटियों के हाथ - फोटो : अमर उजाला
रामपुर जिले में सभी थानों की कमान शुक्रवार को बेटियों के हाथ रही। नामित थानेदारों ने थाने में बैठकर लोगों की फरियाद को सुना, उस पर कार्रवाई का आदेश दिया। थानेदार बनीं बेटियों ने चेकिंग अभियान भी चलाया। इस दौरान कोविड-19 और यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों से 77 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। थाने का संचालन करने वाली बेटियों की प्रतिभा को देखकर प्रदेश के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, जिलाधिकारी आंजनेय कुमार और एसपी शगुन गौतम भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन

2 of 6
महिला हेल्प लाइन का शुभारंभ करतीं नामित इंस्पेक्टर प्रतिभा कला - फोटो : अमर उजाला
मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के सभी थानों की कमान बेटियों की हाथ में थी। इससे पहले गुरुवार को जिले की बेटियों ने 65 अधिकारियों की कुर्सी संभाली थी। शुक्रवार को सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। महिला हेल्प डेस्क का ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। सिविल लाइंस कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 6
थाने का निरीक्षण करतीं नामित इंस्पेक्टर इलमा रानी - फोटो : अमर उजाला
यहां कुमारी प्रतिभा कला को कोतवाली प्रभारी नामित किया गया था। उसके साथ व्हाइट हाल पब्लिक स्कूल की चार छात्राओं दानिया अफीन, रिद्धि सिदान, वंशिका आहूजा तथा फैयाज खान को उपनिरीक्षक नामित किया गया था। नामित कोतवाल ने राज्यमंत्री को कोतवाली का निरीक्षण कराया और उनको बहुत की बारीकी से थाने के कामकाज के बारे में जानकारी दी। जिले के सभी थानों में महिला डेस्क का शुभारंभ किया गया। सभी थानों में बेटियों को नामित थानेदार बनाया गया था। थाने में आई शिकायतों का निवारण करने के बाद बेटियों ने चेकिंग अभियान चलाया। 

4 of 6
चालान करती बिटिया - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बिना मास्क लगाकर सड़क पर गुजर रहे व्यक्तियों और यातायात के नियमों के उल्लंघन के आरोप में चालान काटा गया। जिले में नामित थानेदारों की देखरेख में जो चेकिंग अभियान चलाया गया उसमें बिना मास्क के 75 व्यक्तियों पर 32 हजार रुपये का और मोटर वाहन अधिनियम में 65 लोगों पर 45 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
चालान करती बिटिया - फोटो : अमर उजाला
नामित थानेदार प्रतिभा ने काटा एयरफोर्स के जवानों का चालान
सिविल लाइंस कोतवाली में थानेदार की कुर्सी संभालने के बाद प्रतिभा और उनकी टीम चेकिंग करने निकली। दोपहर लगभग 12 बजे कोतवाली के सामने हाईवे पर एयरफोर्स के जवानों का एक वाहन बरेली की ओर से आ रहा था।  कोतवाली के सामने थानेदार प्रतिभा और उनकी टीम ने एयरफोर्स के जवानों के एक वाहन को रोक लिया, जिसमें तीन जवान बिना मास्क के बैठे थे। लगभग आधा घंटे की बहस के बाद जवानों ने अपना चालान कटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चालान करती बिटिया - फोटो : अमर उजाला
वायुसेना के जवान इस बात पर अड़े हुुए थे कि वह चालान नहीं कटवाएंगे। आखिरकार एसपी शगुन गौतम को कहना पड़ा कि अगर आप चालान नहीं कटवाओगे तो मैं आपके सीनियर अधिकारियों को आपकी रिपोर्ट भेज दूंगा। इसके बाद एक जवान ने पांच सौ रुपये का चालान कटवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें