मुरादाबाद में पेंटर योगेश की हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी मनोज और मंजीत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जिस वक्त वह योगेश पर हमला कर रहे थे तो वह नशे की हालत में पूछ रहा कि मुझे क्यों पीट रहे हो मेरा क्या कसूर है?
मुरादाबाद में हुए पेंटर योगेश की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। प्रेमी युगल ने पेंटर की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने पेंटर की हत्या का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मनोज ने पुलिस के सामने पेंटर की हत्या वाली रात को लेकर चौंकाने वाले राज खोले हैं।
दरअसल, पेंटर योगेश मेहनत मजदूरी कर घर का खर्च चलाने के लिए अपने पिता और भाइयों की मदद कर रहा था। उसकी न तो किसी से रंजिश थी और न ही वह दूसरों से ज्यादा वास्ता रखता था।
विज्ञापन
2 of 10
पेंटर योगेश और पुलिस की हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
'मुझे क्यों पीट रहे हो, मेरा क्या कसूर है'
योगेश अपने परिवार में ही खुश रहता था लेकिन मनोज और स्वाति की साजिश में वह ऐसा फंसा की अपनी जान गंवा बैठा। मनोज और मंजीत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जिस वक्त वह योगेश पर हमला कर रहे थे तो वह नशे की हालत में पूछ रहा कि मुझे क्यों पीट रहे हो मेरा क्या कसूर है।
विज्ञापन
3 of 10
पेंटर योगेश हत्याकांड का खुलासा करती मुरादाबाद पुलिस
- फोटो : संवाद
18 सितंबर की सुबह मिली थी पेंटर की लाश
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि 18 सितंबर की सुबह पाकबड़ा के मौढ़ा तैय्या के पास कब्रिस्तान में एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान गुरैठा निवासी 21 वर्षीय पेंटर योगेश के रूप में हुई थी। इस मामले में योगेश के भाई उमेश ने गांव में रहने वाले शोभाराम, उसके बेटे गौरव और कपिल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
4 of 10
Yogesh murder
- फोटो : संवाद
पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल की तो सामने आया है कि हत्याकांड में गौरव, कपिल शामिल नहीं थे बल्कि इनकी बहन स्वाति शामिल थी। जांच में पता चला कि बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना इलाके के खेड़ादास निवासी मनोज पाकबड़ा में सौनियों वाला बड़ा मंदिर में किराये पर रहता था, जो गुरैठा गांव में सैलून चलाता था।
विज्ञापन
5 of 10
पेंटर योगेश हत्याकांड की आरोपी स्वाति
- फोटो : संवाद
मनोज और स्वाति के बीच प्रेम संबंध थे लेकिन परिवार के लोगों को इसकी भनक लग गई थी। क्राइम पेट्रोल देखने के बाद मनोज ने स्वाति को बताया कि किसी व्यक्ति की हत्या करने के बाद तुम्हारे पिता-भाइयों को जेल भिजवा देंगे। इस पर स्वाति राजी हो गई थी।
विज्ञापन
6 of 10
पेंटर योगेश हत्याकांड के बारे में जानकारी देते एसएसपी सतपाल अंतिल
- फोटो : संवाद
रविवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मनोज और उसके ममेरे भाई डिलारी के तेलीपुरा निवासी मंजीत को गिरफ्तार किया। इस दौरान मनोज के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने स्वाति को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती ने पूछताछ में कबूला है कि वह खाने में नींद की गोलियां मिलाकर परिवार को सुला देती थी।
विज्ञापन
7 of 10
पेंटर योगेश और हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह मनोज को अपने घर बुलाकर उससे बातचीत करती थी। कुछ दिन से परिवार के लोगों को शक होने लगा था। जिस कारण मनोज और स्वाति की बात नहीं हो पा रही थी। उन्होंने योगेश की हत्या करने के बाद उसके ही फोन से पुलिस को कॉल की थी ताकि स्वाति के पिता और भाई जेल चले जाएं। इसके बाद उनका मिलना जुलना शुरू हो जाएगा।
8 of 10
मुरादाबाद पुलिस ने बरामद किया सामान
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लखनऊ से मंगवाई कॉल रिकॉर्डिंग, ग्रामीणों ने नहीं पहचानी आवाज
मनोज ने योगेश के मोबाइल से 112 पर कॉल की थी। पुलिस से की बातचीत रिकार्ड हो गई थी। पुलिस ने 112 के मुख्यालय लखनऊ से रिकार्डिंग मंगवा ली। रिकार्डिंग योगेश के परिवार और गुरैठा गांव के अन्य लोगों को सुनवाई लेकिन सभी ने योगेश की आवाज होने से इन्कार कर दिया।
9 of 10
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में स्वाति और मनोज
- फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
मुरादाबाद के पाकबड़ा में मुठभेड़ में पुलिस ने पेंटर योगेश हत्याकांड के आरोपी मनोज और उसके रिश्तेदार मंजीत को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पूछताछ में पता चला कि मनोज की प्रेमिका स्वाति ने अपने ही परिवार वालों को हत्या के केस में फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। इस साजिश की भेंट बेगुनाह योगेश चढ़ गया। इंटर तक पढ़ी स्वाति ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर हत्या की यह पटकथा तैयार की थी लेकिन प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद अपने बिछाए हुए जाल में खुद फंस गई। थाना इलाके के गुरेठा गांव निवासी पेंटर योगेश का शव 18 सितंबर की सुबह गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर मौढ़ा तैय्या स्थित कब्रिस्तान के पास मिला था। योगेश के भाई उमेश ने गांव के ही शोभाराम और उसके बेटे गौरव व कपिल पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पाकबड़ा में योगेश हत्याकांड का खुलासा। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी पकड़ा
- फोटो : संवाद
पाकबड़ा पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की तो योगेश के मोबाइल से मिली कॉल डिटेल और घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियां किसी अन्य दिशा की तरफ इशारा कर रही थीं। सीसीटीवी फुटेज से कुछ अहम जानकारियां मिलीं। जांच में मनोज और मंजीत का नाम सामने आया। रविवार देरशाम पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी नया मुरादाबाद में छिपे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर मनोज और मंजीत ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनोज के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हत्याकांड की मास्टरमाइंड स्वाति को भी गिरफ्तार किया।