फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पांच सौ मीटर के फासले पर मां-बेटे के शव, जलाए चेहरे, 15 साल पहले जसराम और सीमा की शादी; डबल मर्डर की कहानी

Fri, 10 Jul 2026 03:17 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दोनों के चेहरे भी जला दिए गए। महिला का गला रेता गया जबकि किशोर को गला दबाकर मारा गया। दोनों के शव गन्ने के खेत में पांच सौ मीटर के फासले पर पड़े मिले हैं।
विज्ञापन
1 of 13
मुरादाबाद में मर्डर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके में मां-बेटे की बड़ी ही बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। मौढ़ा तैय्या निवासी सीमा (30) का गला रेता गया जबकि उसके दस साल के बेटे अंकुश की हत्या गला दबाकर की गई है। सीमा का शव बुधवार को एक गन्ने के खेत में मिला था जबकि उसके बेटे की लाश बृहस्पतिवार को करीब पांच सौ मीटर के फासले पर दूसरे खेत से मिली।

 हत्यारों ने दोनों की पहचान छुपाने के लिए चेहरे जलाए थे मगर अंकुश का चेहरा कम जला था जिससे उसकी पहचान हो गई। पुलिस का कहना है कि सीमा अपने पति जसराम से विवाद के बाद पिछले दो साल से अपने बेटे अंकुश के साथ अलग रह रही थी। इस दोहरे हत्याकांड को प्रेम संबंध में अंजाम दिए जाने का शक है। पुलिस ने महिला के पति, देवर, चचेरे ससुर और महिला के एक परिचित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 13
पाकबड़ा में मां-बेटे की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी सतपाल अंतिल के मुताबिक, अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के चककालीलेट निवासी किसान कल्लू सिंह का खेत पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या गांव के पास है। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे कल्लू सिंह के खेत में 30 वर्षीय एक महिला का शव मिला था। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी और उसके चेहरे को जलाया गया था।
विज्ञापन

3 of 13
मां-बेटे की हत्या के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस मृतका की पहचान कराने में जुटी थी कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे चककालीलेट के ही प्रदीप कुमार के खेत में उनके गांव के वीरेंद्र खाद डालने गए थे। इसी दौरान वीरेंद्र ने एक बच्चे का शव पड़ा देखा। उसके शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। चौबीस घंटे में पहले महिला फिर बच्चे की लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए।

4 of 13
गन्ने के खेत में मिले शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला की तरह की बच्चे के चेहरे को भी जलाया गया है। इसी दौरान मौढ़ा तैय्या गांव के लोग भी आ गए। उन्होंने बच्चे के शव की पहचान जसराम के बेटे के रूप में की। लेकिन पूरी तरह तस्दीक करने के लिए जसराम और उसके भाइयों को बुला लिया गया। जसराम ने पुलिस को बताया कि यह शव उसकी पत्नी और बेटे के हैं।
 
विज्ञापन

5 of 13
पाकबड़ा में डबल मर्डर की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस पूछताछ में पति ने बताया कि सीमा करीब दो साल से उससे अलग शेरुआ चौराहे के पास कौकरपुर गांव में रह रही थी। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी मौढ़ा तैय्या कब आई और किससे मिलने आई थी। उसे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

6 of 13
फाॅरेसिक टीम भी माैके पर पहुंची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा पुलिस की जांच में यह भी बात सामने आई है कि पाकबड़ा क्षेत्र के फलैदा गांव निवासी एक युवक भी महिला के संपर्क में था। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया था। पुलिस प्रेम संबंध, पति पत्नी के बीच विवाद गांव के ही एक परिवार से चल रहे विवाद के मामले की भी जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

7 of 13
पाकबड़ा में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि महिला और बच्चे की पहचान हो गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

8 of 13
लोगों से मां-बेटे की पहचान कराने की कोशिश की गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
15 साल पहले हुई थी जसराम और सीमा की शादी
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या निवासी जसराम की शादी करीब 15 साल पहले गोरखपुर निवासी सीमा के साथ हुई थी। दंपती का एक दस साल का बेटा अंकुश था। जसराम ट्रक चालक है लेकिन कुछ समय से बीमार होने के कारण ट्रक नहीं चला रहा। दो साल पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।

9 of 13
पाकबड़ा में डबल मर्डर की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक बीघा जमीन बेचने पर पति-पत्नी में बढ़ गया था विवाद
मौढ़ा तैय्या निवासी पातीराम सैनी के पांच बेटे सोमपाल, जयराम, जसवंत, कुलवंत और जसराम हैं। जसराम के हिस्से में दो बीघा जमीन आई थी। करीब दो साल पहले जसराम की पत्नी सीमा ने एक बीघा जमीन बेच दी थी। जसराम ने इसका विरोध किया था तब पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला बाकी बची एक बीघा जमीन भी बेचना चाहती थी।

10 of 13
बच्चे के शव को ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहचान करने से बचते रहे जसराम के परिजन
सीमा करीब दो साल से अपने बेटे अंकुश को साथ लेकर गांव छोड़कर शेरुआ चौराहे के पास कौकरपुर में किराये के मकान में रह रही थी और फैक्टरी में काम करती थी। वह बीच बीच में अपने गांव आती थी लेकिन पति पत्नी में विवाद हो जाता था। जिस कारण वह चली जाती थी। सीमा की लाश बुधवार की सुबह गांव के ही पास मिली थी लेकिन परिवार के किसी भी व्यक्ति ने उसकी पहचान नहीं की हालांकि उसका चेहरा भी पूरी तरह जल चुका था।

11 of 13
पाकबड़ा पुलिस जांच करती हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बृहस्पतिवार को बच्चे का शव मिला तो भी परिवार के लोग उसकी पहचान करने से बचते नजर आए। करीब तीन घंटे बाद गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि शव जसराम के बेटे का है। पुलिस ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और जसराम को लेकर आकर आई। इसके बाद बच्चे की पहचान हुई।

12 of 13
पाकबड़ा में दोहरा हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक बीघा जमीन बेचने पर पति पत्नी में बढ़ गया था विवाद 
मौढ़ा तैय्या निवासी पातीराम सैनी के पांच बेटे सोमपाल, जयराम, जसवंत, कुलवंत और जसराम हैं। जसराम के हिस्से में दो बीघा जमीन आई थी। करीब दो साल पहले जसराम की पत्नी सीमा ने एक बीघा जमीन बेच दी थी। जसराम ने इसका विरोध किया था तब पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला बाकी बची एक बीघा जमीन भी बेचना चाहती थी।
विज्ञापन

13 of 13
घटना के बाद माैके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला और बच्ची की हत्या में पुलिस ने लगा दी थी एफआर
13 साल पहले मझोला के मंगूपुरा स्थित बंद फैक्टरी में 35 वर्षीय महिला और दस वर्षीय बच्ची के शव मिले थे। पोस्टमार्टम से पता चला था कि दोनों को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम को जांच पड़ताल में हाईवे से फैक्टरी के पास से किसी वाहन से टायरों के निशान मिले थे। संभावना जताई गई थी कि महिला और बच्ची आपस में मां बेटी हो सकती हैं। पुलिस कातिलों को पकड़ना तो दूर मृतकाओं की पहचान भी नहीं करा पाई थी। घटना से दो साल बाद भी पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें