मुरादाबाद में हुई मुठभेड़ में बदमाश आसिफ उर्फ टिड्ढा और दीनू ने एसएसपी सतपाल अंतिल व एसटीएफ एएसपी ब्रजेश सिंह पर 32 बोर की पिस्टल से फायरिंग की। गोलियां दोनों अधिकारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में फंस गईं। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल होकर जिला अस्पताल में मौत हो गई। दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुरादाबाद के भोजपुर थानाक्षेत्र में गोट में सोमवार की रात हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश आसिफ उर्फ टिड्ढा और दीनू ने एसएसपी सतपाल अंतिल और एसटीएफ के एएसपी ब्रजेश सिंह पर 32 बोर की पिस्टल से गोलियां चलाईं थीं। दो गोलियां एसएसपी की बुलेटप्रूफ जैकेट और एक गोली एएसपी की बुलेट प्रूफ जैकेट में फंसी मिली हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
घटना की जानकारी देते एसएसपी सतपाल अंतिल
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में भोजपुर थाने में केस दर्ज किया गया है जिसमें एसएसपी खुद वादी बने हैं। भोजपुर थाने में दर्ज किए गए केस में एसएसपी ने बताया कि सोमवार की शाम कटघर क्षेत्र में अपने पीआरओ आशीष कुमार और हमराहों के साथ कटघर क्षेत्र में मौजूद थे।
विज्ञापन
3 of 8
आसिफ ऊर्फ टिड्डा के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान उन्हें एसटीएफ के एएसपी ब्रजेश सिंह ने कॉल कर बताया कि कटघर के बरवाला माजरा निवासी मो. जफर से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले मेरठ निवासी आसिफ उर्फ टिड्ढा और दीनू मौजूद हैं वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद सभी टीमें भोजपुर क्षेत्र में गोट अंडर पास के पास लग गईं। इसी दौरान बदमाशों की कार आई।
4 of 8
मुठभेड़ में शामिल टीम
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ की टीम ने चालक से कार रोकने का इशारा किया लेकिन उसने कार नहीं रोकी। दोनों बदमाशों ने खुद को घेरा देखकर गोलियां चला दीं। दस मिनट चली इस मुठभेड़ दोनों बदमाश घायल हो गए जिनकी पहचान आसिफ और दीनू के रूप में हुई। इलाज के दौरान दोनों की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 8
आरोपियों की कार
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि भोजपुर थाने में आसिफ और दीनू के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 (1), 352 आयुध अधिनियम 1959 की धारा 3,25 और 27 में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
6 of 8
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान आसिफ ऊर्फ टिड्डा और दीनू मारे गए
- फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर दीनू का परिवार से संबंध होने से इनकार
मुठभेड़ में मारे गए मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी हिस्ट्रीशीटर एवं 50 हजार के इनामी बदमाश दीनू का परिवार से पिछले पांच साल से संपर्क होने से इनकार किया है। फजरू ने कहा कि उनका अपने भाई दीनू से पिछले पांच साल से कोई संबंध नहीं था। दीनू लंबे समय से घर और परिवार से अलग रह रहा था तथा उनके संपर्क में भी नहीं था।
विज्ञापन
7 of 8
अस्पताल पहुंचे एएसपी कुमार रणविजय
- फोटो : अमर उजाला
फजरू ने साफ कहा कि उन्हें दीनू की किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी नहीं थी और न ही वह पुलिस कार्रवाई में किसी तरह की दखल चाहते हैं। उसका परिवार किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहता। जिसने गलती की प्रशासन ने उसकी गलती की सजा उसे दे दी है।
आसिफ ऊर्फ टिड्डा और दीनू की मुठभेड़ में माैत
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सोमवार की रात मुरादाबाद व मेरठ पुलिस की आरोपी दीनू से मुठभेड़ हो गई थी। दीनू मुठभेड़ में मारा गया था। मंगलवार को उसके पैतृक गांव में परिजनों ने उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। बुधवार को फजरू ने दीनू से पांच साल से संपर्क नहीं होने की बात से इनकार किया है।