फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टीचर की किसी से नहीं थी रंजिश...गांव की गुटबंदी से दूर रहने के लिए किया था ये काम; लाश देख बेहोश हुई पत्नी

Mon, 07 Jul 2025 03:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में शिक्षक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गांव से कुछ दूरी पर जंगल में शव मिला है। पास में बाइक खड़ी मिली है। शिक्षक का लहूलुहान शव देख उनकी पत्नी गुडडो रोते हुए बेहोश हो गई। 
विज्ञापन
1 of 8
बिलारी में शिक्षक प्रवीण की गोली मारकर हत्या कर दी - फोटो : संवाद
मुरादाबाद के बिलारी में प्राइमरी स्कूल के शिक्षक प्रवीण सिंह (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सोनकपुर के रमपुरा धतरारा गांव के जंगल में पड़ा मिला। शव के पास उनकी बाइक खड़ी मिली। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिवार की ओर से किसी से कोई रंजिश की बात से इन्कार किया। शिक्षक के साले ने तहरीर देकर इस मामले में जांच कराने की मांग की है।

मूलरूप से रमपुरा धतरारा गांव निवासी प्रवीण सिंह करीब दस साल से संभल जिले के चंदौसी के मोहल्ला अशोक नगर में परिवार के साथ रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी गुडडो, बेटा अमन और बेटी दिव्यांशी हैं। उनकी तैनाती वर्तमान में बिलारी के नूरूद्दीनपुर गंज गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में थी।
विज्ञापन

2 of 8
बिलारी में शिक्षक प्रवीण की गोली मारकर हत्या कर दी - फोटो : संवाद
पत्नी गुडडो ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे उनके पति प्रवीण सिंह कुछ जरूरी काम बताकर बाइक से घर से निकले थे। लेकिन रात दस बजे तक भी वह वापस नहीं आए। रविवार सुबह उनका शव रमपुरा धतरारा गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर जंगल में मिला। उनकी बायीं आंख के पास गोली लगी थी। 
विज्ञापन

3 of 8
बिलारी में शिक्षक प्रवीण की गोली मारकर हत्या कर दी - फोटो : संवाद
शव देख बेहोश हुई पत्नी और बदहवास बेटी
बिलारी के रमपुरा धतरारा के जंगल में शिक्षक प्रवीण सिंह का लहूलुहान शव देख उनकी पत्नी गुडडो रोते हुए बेहोश हो गई। जिसे अन्य रिश्तेदार महिलाओं ने संभाला और कुछ देर बाद उसे होश आया। शिक्षक की बेटी दिव्यांशी भी शव के रोने लगी। 

4 of 8
बिलारी में शिक्षक प्रवीण की गोली मारकर हत्या कर दी - फोटो : संवाद
16 वर्षीय बेटी दिव्यांशी चंदौसी के आर आर के स्कूल में पढ़ रही है जबकि शिक्षक का बेटा अमन सिंह (18) देहरादून में पढ़ रहा है। शिक्षक प्रवीण सिंह के पिता खिलेंद्र सिंह शिक्षक थे। करीब 20 साल उनकी मृत्यु हो गई थी। पिता की मृत्यु के बाद ही प्रवीण सिंह को मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिल गई थी।

 
विज्ञापन

5 of 8
बिलारी में शिक्षक प्रवीण की गोली मारकर हत्या कर दी - फोटो : संवाद
शिक्षक की नहीं थी किसी से रंजिश
शिक्षक की पत्नी गुडडो, चचेरे भाई ओमवीर सिंह और साले सुनील लाठर ने बताया कि शिक्षक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। गांव की स्थानीय गुटबंदी से दूर रहने और बच्चों को बेहतर पढ़ाने की वजह से ही वह गांव छोड़कर चंदौसी में मकान बनाकर रह रहे थे। शिक्षक के दो भतीजे कोशेंद्र और ऋषिपाल रमपुरा धतरारा गांव में ही रहते हैं। कोशेंद्र नोएडा और ऋषिपाल मुरादाबाद में एक फर्म में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
बिलारी में शिक्षक प्रवीण की गोली मारकर हत्या कर दी - फोटो : संवाद
जाट महासभा ने घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग उठाई
बिलारी। बिलारी की अखिल भारतीय जाट महासभा के पूर्व तहसील अध्यक्ष सुनील लाठर के सगे बहनोई थे। पूर्व अध्यक्ष के बहनोई की हत्या कर जंगल में शव मिलने की सूचना पर जाट महासभा के वर्तमान अध्यक्ष राजवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष आनंदवीर सिंह समेत अनेक पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। जाट महासभा पदाधिकारियों ने मौके पर सीओ और थाना प्रभारी से भी बात की और घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग उठाई।

 
विज्ञापन

7 of 8
बिलारी में शिक्षक प्रवीण की गोली मारकर हत्या - फोटो : संवाद
चंदौसी से घटनास्थल तक कैसे पहुंचा शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस
शिक्षक प्रवीण सिंह अपने घर चंदौसी से घटनास्थल तक बाइक लेकर कैसे पहुंचे पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस शिक्षक के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवा रही है। ताकि यह पता चल सके की अंतिम बार किससे से बात हुई थी। चंदौसी से जरगांव रोड पर जटपुरा झाडू मोड़ तक दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है कि शिक्षक घटनास्थल तक अकेले गए थे या फिर कोई उनके लेकर गया था।

 
विज्ञापन

8 of 8
बिलारी में शिक्षक प्रवीण की गोली मारकर हत्या - फोटो : संवाद
प्राथमिक शिक्षक संघ ने घटना पर जताया गहरा शोक
प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक बिलारी इकाई ने नूरूद्दीनपुर गंज प्राइमरी स्कूल के शिक्षक प्रवीण सिंह की हत्या की घटना पर गहरा शोक जताया है। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने कहा कि प्रवीन सिंह काफी मिलनसार स्वभाव के थे। ब्लॉक अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से घटना की निष्पक्षता के साथ गहराई से जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें