फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आंधी का कहर, चार की मौत और सात घायल, बिजली के पोल गिरने और तार टूटने से 50 से अधिक गांवों में सप्लाई बाधित

Sun, 19 Apr 2026 01:25 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल में आंधी का कहर देखने को मिला। इसमें चार की मौत और सात घायल हो गए। दो दर्जन से ज्यादा बिजली के पोल गिरने और तार टूटने से 50 से ज्यादा गांवों में 10 से 12 घंटे सप्लाई बाधित रही। एक दर्जन से ज्यादा पेड़ गिरने से भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
1 of 12
मुरादाबाद मंडल में आंधी के बाद हुआ नुकसान - फोटो : संवाद
मुरादाबाद मंडल तेज आंधी में जानलेवा साबित हुई। अलग-अलग इलाकों में आंधी के कारण दंपती सहित चार लोगों की मौत जबकि सात से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। आंधी का कहर इतना था कि करीब दो दर्जन से ज्यादा बिजली के पोल गिरने और तार टूटने से 50 से ज्यादा गांवों में 10 से 12 घंटे तक बिजली गुल रही। 

एक दर्जन से ज्यादा पेड़ गिर गए जिससे कई जगह रास्ते अवरुद्ध हुए। तेज आंधी के कारण मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दलपतपुर में शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे इदरीस (55) और उनकी पत्नी फात्मा (50) की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई।

दोनों छत पर सो रहे थे। आंधी के दौरान वह सीढि़यों से नीचे उतर रहे थे। तभी बगल में उनके भाई बिदरीश की मकान की छत पर बना टीनशेड उड़ गया और उसकी दीवार गिरने से इदरीस और फातमा दब गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

2 of 12
जान गंवाने वाले दंपती - फोटो : संवाद
अमरोहा के मंडी धनौरा के शहबाजपुर गुर्जर में 13 साल की कक्षा सात की छात्रा पायल सैनी की छत से गिरकर मौत हो गई। वह छत से कपड़े उतारने गई थी, तभी तेज आंधी के कारण वह छत की मुंडेर नहीं देख सकी और नीचे गिर गई। सिर में चोट लगने से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

3 of 12
संभल में बच्ची की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
इसी तरह से संभल के ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा में पड़ोसी की दीवार मुन्नी देवी नामक महिला की छत पर गिर गई। इसका मलबा छत को तोड़ता हुआ नीचे गिर पड़ा। इसमें दबकर मुन्नी की धेवती प्रियांशी (10) की मौत हो गई जबकि मुन्नी और उनकी बेटी ममता व ज्योति घायल हो गईं।

4 of 12
मुरादाबाद मंडल में टूटी दीवार - फोटो : संवाद
उधर, अमरोहा में हसनपुर के मोहल्ला मुबारकपुर कला में नदीम सलमानी नामक व्यक्ति किराए के मकान में रहते हैं यहां आंधी से मकान की दीवार छत पर ढह गई। इससे छत टूटने और उसका मलबा नीचे गिरने से कमरे में बैठी नदीम की पत्नी शबाना और उसकी बेटी उजमा घायल हो गईं।
विज्ञापन

5 of 12
आंधी से गिरा बोर्ड - फोटो : संवाद
रामपुर में सैफनी के भजनपुर गांव में शुक्रवार रात करीब 12 बजे आंधी के कारण मकान के बरामदे की कच्ची छत भरभराकर गिर गई, जिससे नीचे सो रही 14 वर्षीय किशोरी सुमाईला मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

6 of 12
तेज आंधी से टूटी झोपड़ी - फोटो : संवाद
इसी तरह से धमोरा में शहजादनगर थाना क्षेत्र के मड़ैयान उदयराज गांव में छत पर रखी टिन उड़कर एक मीरा नाम महिला के ऊपर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके चेहरे और आंख में चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

7 of 12
आंधी से टूटा पेड़ - फोटो : संवाद
पोल व पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था चरमराई
शुक्रवार रात आई आंधी ने पूरे मंडल में बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। अमरोहा में कई जगह पेड़ गिरने से आधे शहर की बिजली गुल हो गई। हाशमी नगर में दो विद्युत पोल गिर गए और शहर के लिए आने वाली लाइन के तार भी टूट गए।

8 of 12
बिजली की तारों को ठीक करते श्रमिक - फोटो : संवाद
बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगाें को पानी की भी काफी समस्या हुई। करीब 12 घंटे बाद बिजली की आपूर्ति ठीक हो सकी। हसनपुर एवं बुरावली में पेड़ गिरने से शहर में 10 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।

9 of 12
आंधी के बाद हुआ नुकसान - फोटो : संवाद
पेड़ गिरने से बुरावली बिजलीघर से जुड़े करीब 30 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। चंदौसी में मुरादाबाद बाईपास रोड स्थित शिवा होटल के पास खड़ा एक पुराना पेड़ तेज आंधी में जड़ समेत उखड़कर गिर गया।

10 of 12
सड़क पर गिरा पेड़ - फोटो : संवाद
पेड़ बनियाठेर निवासी देवकी नंदन की बाईपास पर स्थित चाय की दुकान और शिवा होटल की दीवार पर जा गिरा। इससे पेड़ के नीचे चाय का खोखा दब गया और होटल की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

11 of 12
आंधी से टूटा बिजली का पोल - फोटो : संवाद
मिलक में अलग-अलग स्थानों पर छह बिजली के पोल गिरने से 10 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई जो करीब 15 घंटे बाद बहाल हो सकी। रामपुर जिले में आठ बिजली के पोल गिरने से कई जगह आठ से 10 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

12 of 12
आंधी से गुल हो गई बिजली - फोटो : संवाद
मिलक में भी तीन पोल गिर गए। इसी तरह से रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा और संभल में अलग-अलग जगहों पर एक दर्जन से ज्यादा पेड़ गिरने से भी बिजली आपूर्ति बाधित रही और सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें