फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में दुकान सील: किराया बढ़ाने से नाराज व्यापारियों ने लगाया जाम, नगर निगम अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 22 Feb 2025 12:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में किराया बढ़ोतरी से नाराज व्यापारियों ने जाम लगाते हुए नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। बुध बाजार में दुकान सील होने नाराज व्यापारी अनिश्चितकालीन बंद पर चले गए हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
किराया बढ़ाने का विरोध करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

किराया बढ़ाने और नामांतरण का नोटिस जारी करने के बाद नगर निगम अधिकारियों ने बुध बाजार में एक दुकान सील कर दी। इसके विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। व्यापारी निगम अधिकारियों से मिलने पहुंचे लेकिन समाधान न होने पर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बुध बाजार में सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

2 of 8
किराया बढ़ाने का विरोध करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंचीं सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव ने डीएम से बातचीत कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया। नगर निगम ने बुध बाजार की करीब 400 दुकानों का किराया बढ़ा दिया है। साथ ही दुकानदारों को नामांतरण कराने का भी नोटिस जारी किया है। इसके विरोध में व्यापारी लामबंद है।
विज्ञापन

3 of 8
किराया बढ़ाने का विरोध करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को दुकान बंद कर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया था। साथ ही अनिश्चितकाल के दुकानें बंद रखने का एलान किया था। शुक्रवार सुबह नगर निगम की टीम बुध बाजार पहुंची और सतीश ढल की दुकान सील कर दी। व्यापारी जब सुबह दुकान खोलने पहुंचे तब उन्हें इसकी जानकारी हुई।

4 of 8
किराया बढ़ाने का विरोध करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद व्यापारी आक्रोशित हो गए और दुकान सील करने की कार्रवाई को गलत बताते हुए नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में व्यापारी दुकानें बंद कर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार और फिर पीलीकोठी कार्यालय पहुंचकर अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार से बातचीत की।

दोनों अधिकारियों ने कार्रवाई को नियमानुसार बताया। इसके बाद नाराज व्यापारी बुध बाजार पहुंचे और सड़क पर धरना देते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन

5 of 8
किराया बढ़ाने का विरोध करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
उद्योग व्यापार मंडल, पंजाबी समाज ने भी किया व्यापारियों का समर्थन
किराया बढ़ाए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे बुध बाजार के व्यापारियों का कई संगठनों ने समर्थन किया है। संगठनों ने नगर निगम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नगर निगम किराया बढ़ाए जाने का विरोध जताया गया।
विज्ञापन

6 of 8
किराया बढ़ाने का विरोध करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

जिलाध्यक्ष हरीश भसीन और महानगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम द्वारा व्यापारियों का पहले से ही हाउस टैक्स बढ़ा दिया गया है। अब उनकी दुकानों के किराये में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है। इस मौके पर पुनीत अग्रवाल, अंबरीश अग्रवाल, संजय सहगल, रूप कमल, नवीन कुमार, वरुण रस्तोगी गुलशन आहुजा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

7 of 8
किराया बढ़ाने का विरोध करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं पंजाबी समाज उत्तर प्रदेश महानगर व जिला की बैठक में निगम प्रशासन पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया गया। महानगर अध्यक्ष राजीव गुंबर एडवोकेट ने कहा कि नगर निगम की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

8 of 8
किराया बढ़ाने का विरोध करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
कहा कि दुकान पर लगाई गई सील नहीं हटाई गई तो प्रदर्शन किया जाएगा। इस माैके पर राकेश बठला, नीटा धमीजा, हरीश भसीन, कमल गुलाटी, काले पहलवान, दिलीप आनंद, प्रदीप सेठी, सूरजपाल छाबड़ा आदि मौैजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें