फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'साथी ने पकड़े सास के हाथ, मैंने मारी गोली', 'कातिल' दामाद का चौंकाने वाला कबूलनामा; बताया किस कारण मारा?

Mon, 16 Feb 2026 04:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में सास रुखसाना की हत्या के आरोप में पुलिस ने दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि साथी ने सास का हाथ पकड़ा था और मैंने गोली मारी थी। 
विज्ञापन
1 of 9
Ruksana murder case - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद की मझोला पुलिस ने सास की हत्या के आरोपी दामाद को शनिवार की रात जीरो प्वाइंट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि सास उसे गालियां दे रही थी। गुस्सा आने पर उसके साथी मुस्तफा ने सास का हाथ पकड़ा और उसने तमंचा निकालकर सास को गोली मार दी। 

सास की मौत होने पर वह घबराकर भाग निकला। मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर मंसूरी कॉलोनी सफेद कोठी निवासी ई रिक्शा चालक शकील पत्नी रुकसाना , तीन बेटियों और चार बेटों के साथ किराए के मकान में रहती है। बड़ी बेटी साहिबा के साथ ससुराल से मायके में आ गई थी।
विज्ञापन

2 of 9
मुरादाबाद में रुखसाना की हत्या - फोटो : संवाद
इसी कारण पति गुलनबाज उसे लेने के लिए आया था। 12 फरवरी को  दामाद गुलनबाज अपने दोस्त मुस्तफा के साथ जा रहा था। इस दौरान सास ने नशेड़ी कहते हुए अपने दामाद को रोकने की कोशिश की। इसी बात से गुस्साए दामाद ने सास की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

3 of 9
मुरादाबाद में आरोपी दामाद - फोटो : संवाद
इस मामले में साहिबा की तहरीर पर पुलिस ने दामाद गुलनबाज और उसके साथी मुस्तफा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कर ली। पुलिस ने घटना के बाद कटघर थाना क्षेत्र के  गली नंबर चार मोती वाली मस्जिद निवासी मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मुख्य आरोपी दामाद मौके से भाग निकला।

4 of 9
पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी - फोटो : संवाद
सास की गालियां सुनकर गुलनवाज आपे से हुआ था बाहर 
मुख्य आरोपी गुलनबाज को पकड़ने के लिए एसएसपी सतपाल अंतिल ने थाना प्रभारी मझोला रवींद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने शनिवार की रात जीरो प्वाइंट पाकबड़ा में आरोपी दामाद  पंडित नगला निवासी  गुलनवाज (26) को धर दबोचा।

 
विज्ञापन

5 of 9
मुरादाबाद में रुकसाना की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त  देशी तमंचा 12 बोर व एक खोखा कारतूस बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपी  ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी  लगभग पांच वर्ष पहले शाहिबा के साथ हुई थी। 
विज्ञापन

6 of 9
मौके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद
घरेलू विवाद होने के कारण पत्नी अपने मायके में रहने लगी थी। वह अपने मित्र मुस्तफा के साथ पत्नी को लाने के लिए जयंतीपुर स्थित ससुराल गया था।  जहां उसकी सास रुखसाना गाली देने लगी। उस समय साली, दो साला भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन

7 of 9
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
सास की गालियां सुनकर उसका दोस्त भी नाराज हो गया। इस दौरान दोस्त ने सास का हाथ पकड़ा और उसने तमंचे से गले को लक्ष्य कर गोली चला दी। सास की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

8 of 9
हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
यह था पूरा मामला
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर टीचर कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात आठ बजे नशेड़ी कहने पर एक युवक ने अपनी सास की गर्दन में गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी दामाद गुलनवाज तमंचा लहराते हुए अपने साथी मुस्तफा के साथ भाग गया था। पुलिस ने मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन

9 of 9
मुरादाबाद में रुकसाना की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
रुखसाना के गले के पास फंसी मिली गोली
मझोला थाने की पुलिस ने शुक्रवार को रुखसाना (40) के शव का पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टर के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इससे पहले शव का एक्सरे कराया गया। इस दौरान वीडियो ग्राफी और फोटो ग्राफी कराई गई। गोली गर्दन के पास दायी ओर फंसी मिली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें