फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam: फैशन से आईक्यू तक पल्लवी का राज...बनीं तीज क्वीन, सम्मान मिला तो खिला महिलाओं का चेहरा

Tue, 12 Aug 2025 12:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत तीजोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। रैंप वॉक, गायन, नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। सम्मान मिलने पर उनके चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
1 of 13
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत तीजोत्सव में भाग लेती महिलाएं - फोटो : संवाद

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत अमर उजाला और स्कॉलर्स डेन की ओर से आयोजित महिला सम्मान समारोह एवं तीजोत्सव की छटा दर्शनीय रही। मंच पर रैंप वॉक, गायन, नृत्य और आई क्यू हर रंग देखने को मिला। इस सभी स्पर्धाओं में अव्वल रहकर डॉ. पल्लवी रस्तोगी ने तीज क्वीन का खिताब हासिल किया और प्रियांशी सिंह तीज प्रिंसेस बनीं।

विज्ञापन

2 of 13
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत तीजोत्सव में भाग लेती महिलाएं - फोटो : संवाद
महिला सम्मान समारोह के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली जिले की करीब 60 महिलाओं को स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में शामिल होने वाली सभी प्रतिभागियों के चेहरे उत्साह से लबरेज थे।
विज्ञापन

3 of 13
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत तीजोत्सव में भाग लेती महिलाएं - फोटो : संवाद
रैंप वॉक, नृत्य, गायन के अलावा क्राफ्ट के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि संगीता सिंह (एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह की पत्नी) ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

4 of 13
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत तीजोत्सव में भाग लेती महिलाएं - फोटो : संवाद
 नन्हीं सी चिड़िया ट्रस्ट की अध्यक्ष अल्पना रितेश गुप्ता, यस वंडर वूमेन की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रिया अग्रवाल, लोहिया ग्रुप से कशिश लोहिया ने दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में साहित्यकार सरिता लाल ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अपनी रचना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

5 of 13
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत तीजोत्सव में भाग लेती महिलाएं - फोटो : संवाद
योगाचार्य महेंद्र सिंह विश्नोई के नेतृत्व में जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बालिकाओं ने योग की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकाें का स्नेह पाया। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि ठाकुर के नेतृत्व में छात्राओं ने शिव-पार्वती नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

6 of 13
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत तीजोत्सव में भाग लेती महिलाएं - फोटो : संवाद
यह रहीं विजेता
तीज क्वीन  : डॉ. पल्लवी रस्तोगी 
फर्स्ट रनरअप  : अपूर्वा अग्रवाल 
सेकेंड रनरअप : गौरी शर्मा 
तीज प्रिंसेस : प्रियांशी सिंह 
फर्स्ट रनरअप : पलक रस्तोगी 
सेकेंड रनरअप : संस्कृति सिंह 
विज्ञापन

7 of 13
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत तीजोत्सव में भाग लेती महिलाएं - फोटो : संवाद
निर्णायक मंडल में यह रहीं शामिल
सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान की ट्रस्टी शिखा गुप्ता, स्कॉलर्स डेन की शैक्षिक निदेशक अंजली ठाकुर, उत्तर रेलवे मुरादाबाद की अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुषमा राठी, राॅयल इंडिया एक्सपोर्ट की निदेशक गीतिका सक्सेना, बृजलाल किशनलाल ज्वैलर्स से अर्चना अग्रवाल निर्णायक मंडल में शामिल रहीं।

8 of 13
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत तीजोत्सव में भाग लेती महिलाएं - फोटो : संवाद
संचालक ने रोचक अंदाज से बांधा समां
संचालक हुमा अजीज ने अपनी प्रभावशाली भाषा शैली से कार्यक्रम में समां बांधे रखा। उन्होंने बहुत ही रोचक और चुटीले अंदाज में दर्शकों से सवाल भी पूछे। शुभी कसेरा ने तीजोत्सव व महिला सम्मान समारोह के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

9 of 13
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत तीजोत्सव में भाग लेती महिलाएं - फोटो : संवाद
देशभक्ति के तरानों के साथ कल निकलेगी रैली
13 अगस्त को तिरंगा रैली की शुरुआत पंचायत भवन से सुबह आठ बजे होगी। रैली एकता द्वार, जैन मंदिर, आंबेडकर पार्क, महिला थाना, सिविल लाइंस थाना, पीएसी तिराहा होते हुए अकबर का किला से सोनकपुर स्टेडियम पहुंचेगी। यहां रैली का भव्य रूप से समापन किया जाएगा। तिरंगा रैली में डोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर देशभक्ति के तराने गूंजेंगे। इसके अलावा 15 अगस्त को सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा।

10 of 13
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत तीजोत्सव में भाग लेती महिलाएं - फोटो : संवाद
यह हैं प्रायोजक
आईआईटी व नीट की तैयारी के लिए शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक स्कॉलर्स डेन मां तुझे प्रणाम अभियान की श्रंख्ला में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का मुख्य प्रायोजक है। साथ ही शहर के प्रमुख संस्थान बृजलाल किशन लाल ज्वैलर्स मंडी चौक, रॉयल इंडिया एक्सपोर्ट लाकड़ी फाजलपुर, डीएमआर हॉस्पिटल सिविल लाइंस, लोहिया वर्ल्ड स्पेस नया मुरादाबाद। 

11 of 13
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत तीजोत्सव में भाग लेती महिलाएं - फोटो : संवाद
डिजाइनको एक्सपोर्ट लाकड़ी फाजलपुर, अवनी श्री इंफ्रा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली रोड, शिरडी साई पब्लिक स्कूल कांठ रोड, पीएमएस स्कूल सिविल लाइंस, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन पाकबड़ा, यंग एंटरप्रेन्योर्स सोसाइटी, यस वंडर वुमन, सीएल गुप्ता ग्रुप, ब्रास मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल एंड लेप्रोस्कोपी सेंटर, श्री बालाजी ऑटो व्हील प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली रोड

12 of 13
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत तीजोत्सव में भाग लेती महिलाएं - फोटो : संवाद
ओम मेडिकल, किसना ज्वैलर्स कांठ रोड, इलेवन एसोसिएट्स दिल्ली रोड, श्री शिव कुमार गुप्ता एंड संस ज्वैलर्स बिलारी, भव्या हॉस्पिटल, अनुष्का हॉस्पिटल, सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर गांधीनगर, प्राइम ईएनटी एंड मेटरनिटी सेंटर सिविल लाइंस, सीएनएस अकादमी कुचावली। 
विज्ञापन

13 of 13
मुरादाबाद में मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत तीजोत्सव में भाग लेती महिलाएं - फोटो : संवाद
कसाना ब्रदर्स निकट शुगर मिल अगवानपुर आदि कार्यक्रम के प्रायोजक हैं। रिफ्रेशमेंट पार्टनर टेंपटेशन और उपहार प्रायोजक आशीष फोम्स एंड फर्नीशिंग हैं। हॉस्पिटेलिटी पार्टनर के तौर पर व्हाइट हाउस बैंक्वेट एंड लॉन बुद्धि विहार रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें