मुरादाबाद के पाकबड़ा के गुरैठा गांव निवासी पेंटर की हत्या के बाद आरोपी प्रेमी मनोज ने नया सिम खरीदा था। इसके बाद उसने व्हाट्सएप कॉल पर प्रेमिका स्वाति से बात की थी। आरोपी ने स्वाति के पास कई बार फोन किया, पुलिस और ग्रामीणों की पल-पल की गतिविधियों की जानकारी ली।
मुरादाबाद के पाकबड़ा के गुरैठा गांव निवासी पेंटर योगेश की हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे वैसे नए तथ्य सामने आ रहे हैं। हत्या करने के बाद मनोज ने पाकबड़ा से नया सिम खरीदा। इसके बाद उसने व्हाट्सएप कॉल पर कई बार स्वाति से बातचीत की। इस दौरान आरोपी मनोज ग्रामीणों और पुलिस की हर गतिविधि के बारे में स्वाति से जानकारी लेता रहा।
गुरैठा गांव निवासी शोभाराम की बेटी स्वाति हर हाल में सैलून चलाने वाले बदायूं निवासी मनोज को पाना चाहती थी। इसके लिए वह अपने पिता और भाइयों को जेल भिजवाने के लिए तैयार हो गई थी। पुलिस मनोज, स्वाति और मनोज के रिश्तेदार मंजीत को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
2 of 12
पेंटर योगेश हत्याकांड का खुलासा करती मुरादाबाद पुलिस
- फोटो : संवाद
पुलिस की जांच में सामने आया है कि 17 सितंबर की रात पेंटर योगेश की हत्या करने के बाद मनोज ने गुरैठा गांव निवासी शोभराम, उसके बेटे कपिल और गौरव को फंसाने के लिए पुलिस को कॉल की थी।
विज्ञापन
3 of 12
पेंटर योगेश हत्याकांड का खुलासा करती मुरादाबाद पुलिस
- फोटो : संवाद
इसके बाद आरोपी मनोज और उसका रिश्तेदार पाकबड़ा में किराये के मकान चले गए थे। सुबह उसने पाकबड़ा से नया सिम खरीदा। इसके जरिए ही उसने स्वाति को व्हाट्सएप कॉल की। पल-पल की जानकारी स्वाति के जरिए मनोज तक पहुंच रही थी।
4 of 12
पेंटर योगेश और पुलिस की हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस शोभाराम और उसके बेटों को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई तो स्वाति ने मनोज को कॉल कर इसकी भी जानकारी दे दी थी। दोनों के बीच दर्जन भर से ज्यादा बार व्हाट्सएप पर बातचीत हुई थी।
विज्ञापन
5 of 12
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में स्वाति और मनोज
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस आरोपियों को कोर्ट से सजा दिलाने के लिए मजबूत चार्जशीट तैयार कर रही है जिसमें डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्यों को चार्जशीट का हिस्सा बना रही है। मनोज और स्वाति के बीच हुई बातचीत की कॉल डिटेल निकलवा ली गई है।
विज्ञापन
6 of 12
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में स्वाति और मनोज
- फोटो : अमर उजाला
बेटी की करतूत से घर में कैद हुआ शोभाराम का परिवार
योगेश की हत्या में पहले दिन से ही शोभाराम के परिवार पर शक था। इस हत्याकांड में शोभाराम और उसके बेटों को हाथ तो नहीं निकला लेकिन बेटी इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड निकली। पुलिस ने पूछताछ के बाद शोभाराम और उसके बेटों को छोड़ दिया है लेकिन पूरा परिवार बेटी की करतूत की वजह से अपने ही घर में कैद हो गया है।
विज्ञापन
7 of 12
पेंटर योगेश हत्याकांड का खुलासा करती मुरादाबाद पुलिस
- फोटो : संवाद
18 सितंबर की सुबह मिली थी पेंटर की लाश
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि 18 सितंबर की सुबह पाकबड़ा के मौढ़ा तैय्या के पास कब्रिस्तान में एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान गुरैठा निवासी 21 वर्षीय पेंटर योगेश के रूप में हुई थी। इस मामले में योगेश के भाई उमेश ने गांव में रहने वाले शोभाराम, उसके बेटे गौरव और कपिल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
8 of 12
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में स्वाति और मनोज
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल की तो सामने आया है कि हत्याकांड में गौरव, कपिल शामिल नहीं थे बल्कि इनकी बहन स्वाति शामिल थी। जांच में पता चला कि बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना इलाके के खेड़ादास निवासी मनोज पाकबड़ा में सौनियों वाला बड़ा मंदिर में किराये पर रहता था, जो गुरैठा गांव में सैलून चलाता था।
9 of 12
पाकबड़ा में योगेश हत्याकांड का खुलासा। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी पकड़ा
- फोटो : संवाद
मनोज और स्वाति के बीच प्रेम संबंध थे लेकिन परिवार के लोगों को इसकी भनक लग गई थी। क्राइम पेट्रोल देखने के बाद मनोज ने स्वाति को बताया कि किसी व्यक्ति की हत्या करने के बाद तुम्हारे पिता-भाइयों को जेल भिजवा देंगे। इस पर स्वाति राजी हो गई थी।
10 of 12
पाकबड़ा में योगेश हत्याकांड का खुलासा। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी पकड़ा
- फोटो : संवाद
रविवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मनोज और उसके ममेरे भाई डिलारी के तेलीपुरा निवासी मंजीत को गिरफ्तार किया। इस दौरान मनोज के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने स्वाति को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती ने पूछताछ में कबूला है कि वह खाने में नींद की गोलियां मिलाकर परिवार को सुला देती थी।
11 of 12
पाकबड़ा में योगेश हत्याकांड का खुलासा। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी पकड़ा
- फोटो : संवाद
इसके बाद वह मनोज को अपने घर बुलाकर उससे बातचीत करती थी। कुछ दिन से परिवार के लोगों को शक होने लगा था। जिस कारण मनोज और स्वाति की बात नहीं हो पा रही थी। उन्होंने योगेश की हत्या करने के बाद उसके ही फोन से पुलिस को कॉल की थी ताकि स्वाति के पिता और भाई जेल चले जाएं। इसके बाद उनका मिलना जुलना शुरू हो जाएगा।
पाकबड़ा में योगेश हत्याकांड का खुलासा। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी पकड़ा
- फोटो : संवाद
यह था मामला
मुरादाबाद के पाकबड़ा में मुठभेड़ में पुलिस ने पेंटर योगेश हत्याकांड के आरोपी मनोज और उसके रिश्तेदार मंजीत को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पूछताछ में पता चला कि मनोज की प्रेमिका स्वाति ने अपने ही परिवार वालों को हत्या के केस में फंसाने के लिए यह साजिश रची थी। इस साजिश की भेंट बेगुनाह योगेश चढ़ गया। इंटर तक पढ़ी स्वाति ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर हत्या की यह पटकथा तैयार की थी लेकिन प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद अपने बिछाए हुए जाल में खुद फंस गई। थाना इलाके के गुरेठा गांव निवासी पेंटर योगेश का शव 18 सितंबर की सुबह गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर मौढ़ा तैय्या स्थित कब्रिस्तान के पास मिला था। योगेश के भाई उमेश ने गांव के ही शोभाराम और उसके बेटे गौरव व कपिल पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।