फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिट्टू ने चलाई थी गोली, बैकअप दे रहे थे इमरान और शानिब; दामाद के भतीजे ने ही सुपारी दे कराई नन्ही की हत्या

Thu, 26 Feb 2026 03:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद पुलिस ने चौकीदार नन्ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। चौकीदार नन्ही की हत्या दामाद के भतीजे ने ही सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने आरोपी इरफान और तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
1 of 11
मुरादाबाद में नन्ही हत्याकांड का खुलासा - फोटो : संवाद
मुरादाबाद के मझोला थाने के पास महिला चौकीदार नन्ही की हत्या उसके ही दामाद लियाकत के भतीजे इरफान ने सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी इरफान को और तीन शूटरों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि इरफान ने कबूला है कि नन्ही उसके परिवार के मामलों में कुछ ज्यादा ही दखल देती थी।

विरोध करने पर झूठी प्राथमिकी दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी देती थी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम मझोला थाने के पास एक प्लॉट में कुंदरकी के ऊंचाकानी निवासी महिला नन्ही की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महिला करीब 15 साल से इस प्लॉट में चौकीदारी करती थी।
विज्ञापन

2 of 11
मुरादाबाद में नन्ही की गोली मारकर हत्या - फोटो : संवाद
नन्ही के बेटे महबूब ने भगतपुर के उदावाला रोशनपुर निवासी मो. शानिब सैफी को मौके पर ही दबोच लिया था।  उससे पूछताछ के बाद पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आगे बढ़ी और भोजपुर के मोहल्ला नावपुर निवासी शानिव, इमरान को दबोच लिया। तीनों से पूछताछ की तो पता चला कि हत्या की सुपारी भोजपुर निवासी बिट्टू उर्फ शिवा ने इरफान से ली थी।
विज्ञापन

3 of 11
नन्ही हत्याकांड के आरोपी - फोटो : संवाद
पुलिस ने इरफान को भी किया गिरफ्तार
बुधवार को पुलिस ने इरफान को दबोच लिया। पुलिस ने बुधवार को कुंदरकी के ऊंचाकानी निवासी इरफान को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि नन्ही ने अपनी बेटी की शादी गांव में लियाकत के साथ की थी।

4 of 11
हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
लियाकत का अपने भाई रियासत और भतीजे इरफान से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इरफान ने बताया कि नन्ही अपनी बेटी और दामाद की वजह से उनके घर में हर मामले में दखल देती थी। इरफान को यह बात पसंद नहीं थी।
विज्ञापन

5 of 11
मुरादाबाद में नन्ही की गोली मारकर हत्या - फोटो : संवाद
इस लिए उसने सुपारी देकर हत्या कराई थी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तीनों को बुधवार की शाम कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

6 of 11
गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
बिट्टू ने चलाई थी गोली, बैकअप दे रहे थे इमरान और शानिब
सोमवार की शाम सात बजे बिट्टू और शानिब सैफी प्लॉट के अंदर चले गए थे जबकि इमरान और शानिब बाहर मौजूद रहे थे। बिट्टू ने महिला को गोली मार दी थी। इसके बाद सभी लोग मौके से भाग गए थे लेकिन मो. शानिब सैफी नशे की हालत में गलत दिशा में भाग गए और वह पकड़ा गया था।
विज्ञापन

7 of 11
महिला की गोली मारकर हत्या - फोटो : संवाद
बहन को वापस दिलाने के नाम  पर नन्ही ने वसूले 50 हजार 
सुपारी देने वाला इरफान लुधियाना में कबाड़ का काम करता है। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी बहन एक लड़के के साथ चली गई थी। नन्ही ने इरफान और उसके परिवार को आश्वासन दिया था कि उसे पचास हजार रुपये दे दें वह लड़की को वापस करा देगी।

8 of 11
महिला चाैकीदार की गोली मारकर हत्या। रोते परिजन - फोटो : संवाद
नन्ही ने इरफान के परिवार से पचास हजार रुपये ले लिए थे और बहन का निकाह उसी लड़के से करा दिया था। जिससे गांव में परिवार की बहुत बेइज्जती हुई थी। इसके अलावा गांव की एक जमीन पर विवाद चल रहा था। मामला हाई कोर्ट तक गया था।

9 of 11
घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
इस मामले में हाईकोर्ट में पैरवी में उनका काफी खर्च हुआ था लेकिन चाचा पैरवी के लिए रुपये नहीं देते थे। जबकि विवादित जमीन बिकी और उसकी रकम मिली तो चाचा और उनकी सास रकम मांगने ली थी। रकम न देने पर प्राथमिकी दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी देती थी।

10 of 11
हत्याकांड के बाद बिखरे बर्तन - फोटो : संवाद
व्हाट्सएप पर हुई डील, चारों के हिस्से में आए पांच-पांच हजार 
बीफार्मा के छात्र मो. शानिब सैफी का गांव में मेडिकल स्टोर है और उसके पिता इलियास कारपेंटर हैं। उसकी भोजपुर के नावपुर निवासी इमरान और शानिब से दोस्ती है। घटना से 20 दिन पहले तीनों अपने चौथे साथी बिट्टू उर्फ शिवा के साथ भोजपुर में होटल पर बैठे थे। इसी दौरान बिट्टू को इरफान ने व्हाटसएप कॉल की थी और नन्ही की हत्या की डील की थी।
विज्ञापन

11 of 11
मुरादाबाद में नन्हीं की गोली मारकर हत्या - फोटो : संवाद
आरोपी ने हत्या के लिए एक लाख रुपये देने की बात कही थी लेकिन रुपये कम होने के कारण सभी ने इन्कार कर दिया था। तब इरफान ने बीस हजार रुपये और देने के लिए कहा था। उसने तुरंत बीस हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए थे। चारों के हिस्से में पांच-पांच हजार रुपये आए थे। इसके बाद इरफान ने महिला का फोटो वॉट्सऐप भेज दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें