फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद मानसरोवर लूट: पालतु कुत्ता भी ले गए लुटेरे, कई जगह खून, सच्चाई गार्ड रूम और बेसमेंट के बीच ही छिपी

Fri, 21 Nov 2025 03:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 16
मुरादाबाद में निर्यातक के घर में लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद की पॉश कॉलोनी मानसरोवर में लुटेरों ने निर्यातक अरविंद वडेरा की कोठी में धावा बोल दिया। ड्यूटी पर तैनात गार्ड कमलेश पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसकी उंगली काट दी। उसे बेसमेंट के कमरे में बंद कर घर में लूटपाट की। मौका ए वारदात संघर्ष की दास्तान बयां कर रहा है। गार्ड रूम से लेकर बेसमेंट के कमरे तक खून फैला मिला है। इसके अलावा खिड़की का शीशा भी टूटा मिला है।

विज्ञापन

2 of 16
मुरादाबाद में निर्यातक के घर में लूट के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घायल गार्ड ने भी पूछताछ में बताया कि लुटेरों ने उस पर सोते समय हमला किया। उसने खुद को बचाने की कोशिश की तो उसके एक हाथ की उंगली जख्मी हो गई। उसने बचने के लिए संघर्ष भी किया लेकिन लुटेरों की संख्या ज्यादा होने के कारण वह ज्यादा देर उनसे लड़ नहीं सका। इसके बाद लुटेरों ने उसे कमरे में बंद कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 16
गार्ड रूम - फोटो : अमर उजाला
देर रात दो बजे से लेकर सुबह नौ बजे तक वह कमरे में बंद ही रहा। जिस कारण उसकी उंगली से खून गया है। पुलिस ने इस घटना में बदमाशों के भी घायल होने की आशंका जताई गई कि क्योंकि कोठी में  जितना खून मिला है उससे तो नहीं लग रहा है कि गार्ड की जख्मी उंगली से इतना खून निकला है। इसमें कोई बदमाश भी घायल हुआ है। पुलिस ने मौके से खून के नमूने भी लिए हैं।

4 of 16
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कुत्ता भी साथ ले गए लुटेरे
निर्यातक ने अपने घर में दो कुत्ते पाल रखे हैं जिन्हें वह सुबह और शाम खुद ही टहलाते हैं लेकिन घटना के बाद से एक कुत्ता नहीं मिल रहा है। माना जा रहा है कि शायद लुटेरे एक कुत्ता भी अपने साथ ले गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 16
मुरादाबाद में निर्यातक के घर से लूट - फोटो : अमर उजाला
चालक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज 
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि निर्यातक के वाहन चालक विनोद की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। चार टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी हैं। मझोला थाने की पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस सेल समेत चार टीमें लगा दी हैं।
विज्ञापन

6 of 16
मुरादाबाद में निर्यातक के घर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक घंटे तक कोठी में रहे बदमाश, डीवीआर भी ले गए
लुटेरों ने शहर की जिस मानसरोवर कॉलोनी में लूट की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है, उसमें अधिकतर निर्यातक, कारोबारी और अफसरों की कोठियां हैं। सीसीटीवी से कवर इन कोठियों में गार्ड भी तैनात हैं, बावजूद इसके बुधवार की देर रात 2:08 बजे एक लुटेरा पैदल निर्यातक अरविंद वडेरा की कोठी के सामने पहुंचा है। उसके ठीक दो मिनट बाद स्कूटी सवार तीन लुटेरे और पहुंचे।
विज्ञापन

7 of 16
घटना की जानकारी देते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
एक-एक करके चार में तीन लुटेरे गेट नंबर दो व आठ फिट ऊंची दीवार पर चढ़कर अंदर घुसे। करीब एक घंटे तक अंदर रहे। करीब 3 बजे बाहर निकले, इन तीनों के हाथ में एक एक गत्ते का डिब्बा यानी कुल तीन डिब्बे थे। लुटेरों की ये गतिविधि निर्यातक की कोठी के सामने मदान हाउस में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने इसकी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है।

8 of 16
मुरादाबाद में निर्यातक के घर लूट - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलने पर मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। घायल गार्ड को अस्पताल भेजने के बाद टीम ने कोठी में जांच पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी को चेक किया तो कोठी से डीवीआर गायब मिली। इसके बाद टीम ने आस पड़ोस के मकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। मदान हाउस में लगे कैमरों की फुटेज में पुलिस को अहम सुराग हाथ लग गए।

9 of 16
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला
जिसमें देखा गया है लुटेरे दूसरे गेट पर चढ़कर कोठी में घुसे थे। इसके बाद उन्होंने पहले गेट के पास गार्ड रूम में सो रहे गार्ड को अपने कब्जे में लेकर उसे बेसमेंट में बंद कर दिया था। एक घंटे बाद करीब तीन बजे लुटेरे कोठी से निकलने शुरू होते हैं। 

10 of 16
निर्यातक अरविंद वडेरा की कोठी - फोटो : अमर उजाला
 लुटेरों ने घर लूटे गए सामान को गत्ते के बड़े डिब्बों में पैक कर लिया था। इन्हीं गत्तों के डिब्बों को लेकर लग दूसरे गेट से बाहर निकलते दिख रहे हैं। लुटेरों ने तीनों डिब्बों को अपने बाहर खड़े चौथे साथी की मदद से बाहर निकाल लिया और ले गए।

11 of 16
मुरादाबाद में निर्यातक का घर - फोटो : अमर उजाला
निर्यातक के घर में पीतल के आइटमों को पैक करने का सामान पहले ही मौजूद था, जिसका इस्तेमाल लुटेरों ने लूटे गए सामान को पैक करने में किया। अब पुलिस इस फुटेज के जरिए लुटेरों की तलाश में जुट गई है। 

12 of 16
घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
07 कर्मचारी तैनात हैं कोठी में सभ्ाी के अलग-अलग काम
 निर्यातक की कोठी में मिलन विहार निवासी कमलेश के अलावा छह और कर्मचारी तैनात हैं। सभी के काम अलग-अलग हैं। निर्यातक के चालक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि कमलेश करीब तीन साल से गार्ड है। वह रात आठ से सुबह आठ तक कोठी में तैनात रहता था जबकि सुबह आठ से रात आठ तक मनोहरपुर निवासी तोताराम गार्ड हैं। इन तीनों के अलावा निशा नाम की युवती रहती और वह खाना बनाने का काम करती है के अलावा कुछ कर्मचारी साफ सफाई करने में आते हैं।

13 of 16
गार्ड रूम - फोटो : अमर उजाला

केरल से लौट रहे निर्यातक  
कोठी में लूटपाट की घटना की जानकारी मिलने के बाद निर्यातक अरविंद वडेरा और उनकी पत्नी साधना केरल से लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह मुरादाबाद लौट रहे हैं, अभी एयरपोर्ट पर मौजूद हैं और फ्लाइट में सवार होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें मालूम नहीं बदमाश क्या सामान लूटकर ले गए हैं, घर आने के बाद ही पता चल पाएगा कि क्या क्या सामान लुटेरे ले गए हैं।

14 of 16
बदमाशों के हमले में जख्मी गार्ड - फोटो : अमर उजाला
निर्यातक की एक बेटी विदेश दूसरी पंजाब में 
निर्यातक अरविंद वडेरा की दो बेटियां निकिता और पलक हैं। दोनों की शादी हो चुकी है, जिसमें एक बेटी यूएस और दूसरी बेटी पंजाब में रहती है। दोनों बेटियों ने भी कर्मचारियों से फोन पर घटना की जानकारी ली है।  

15 of 16
गार्ड के परिजन - फोटो : अमर उजाला
लुटेरों के नजदीक पहुंची पुलिस
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस लुटेरों के करीब पहुंच गई है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन

16 of 16
मुरादाबाद में निर्यातक के घर लूट - फोटो : अमर उजाला
खोजी कुत्ता गार्ड रूम और बेसमेंट में घूमकर कोठी से बाहर निकला 
इस घटना की सच्चाई गार्ड रूम और बेसमेंट के बीच ही छिपी है क्योंकि पुलिस और फॉरेंसिक टीम के अलावा डॉग एलिस को भी मौके पर बुला गया है। एलिस को लेकर हैंडलर मौके पर पहुंच गए। एलिस गार्ड और बेसमेंट के बीच ही घूमकर कोठी से बाहर निकला और होटल मानसरोवर पैराडाइज के सामने वाली सड़क तक पहुंच गई। सीसीटीवी की फुटेज से भी पुलिस को यह ही संकेत मिले हैं कि बदमाश इसी रास्ते से भागे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें