फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: गन्ने के खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए का हमला, खा गया सिर और चेहरा, 40 गांवों में दहशत

Tue, 04 Aug 2026 12:04 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)

सार

लालापुर पीपलसाना गांव के जंगल में खेत पर चारा काट रही संतोष देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे उनकी माैत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने से रोकते हुए तेंदुए को पकड़ने और परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की। 
विज्ञापन
1 of 6
ठाकुरद्वारा में तेंदुए के हमले में महिला संतोष देवी की जान गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लालापुर पीपलसाना गांव के जंगल में सोमवार की सुबह खेत में पशुओं के हरे चारे के लिए गन्ने की पत्ती उतार रही महिला संतोष देवी (45) पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने महिला का सिर और चेहरा खा लिया। सीने से भी मांस नोचा है। मां को बुलाने खेत पर गई बेटी ने तेंदुए को देखा तो शोर मचा दिया।

आसपास के ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े तो तेंदुआ शव छोड़कर भाग गया। पुलिस और वन विभाग के अफसरों का कहना है कि तेंदुए ने महिला का सिर और चेहरा खा लिया है। शरीर के दूसरे हिस्सों से भी मांस नोचा है। वहीं इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के लिए शव नहीं उठने दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
घटना के बाद माैके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लोगों ने तेंदुए को पकड़ने और महिला के परिजनों को आर्थिक मदद की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने लोगों को हर मदद करने का आश्वासन देकर शांत किया। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि लालापुर पीपलसाना गांव निवासी वीरेंद्र सिंह सैनी की पत्नी संतोष देवी सोमवार की सुबह करीब नौ बजे अपने खेत में पशुओं के लिए गन्ने से पत्ती उतारने गईं थीं।

विज्ञापन

3 of 6
संतोष देवी की माैत की खबर मिलने के बाद जुटे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खेत के बीच में जाकर वह हरी पत्ती उतार रहीं थीं। इसी दौरान खेत में छिपे तेंदुए ने महिला पर पीछे से हमला कर दिया। हल्ला तब मचा जब संतोष देवी की बेटी रविता अपनी मां को बुलाने करीब साढ़े बारह बजे खेत पर गई। रविता ने जो बताया उसके मुताबिक जब वह खेत पर पहुंची तो तेंदुआ उसकी मां के ऊपर बैठा था और मांस नोच रहा था।

4 of 6
ग्रामीण से बात करते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह वहां से भागी और शोर मचा दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर आ गए। तेंदुए को घेरने की भी कोशिश की लेकिन वह भाग गया। कुछ ही देर में यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। इन लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

शव भी नहीं उठने दिया। किसी तरह पुलिस शव को पिकअप में रखकर जब गांव मेें पहुंची तो ग्रामीणों ने पिकअप को रोक लिया। परिवार को आर्थिक मदद और तेंदुए को पकड़ने की मांग गूंजने लगी। मौके पर पहुंचे एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा देकर शांत किया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
वन विभाग की टीम ने लगाया पिंजरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इन गांवों में सबसे ज्यादा दहशत
मुरादाबाद के गोपालपुर-बहादरपुर, दरियापुर रोड, खलीलपुर कद्दीम, चेतरामपुर रोड, सलेमपुर, मल्लीवाला, राई भूड़, मधुपुरी, नारायणपुर छंगा, पानूवाला, आलमगीरपुर, मलकपुर सेमली, चंदूपुरा, गोपीवाला, कालेवाला, पाड़ला, लालापुर पीपलसाना, फरीदनगर, बैंतखेड़ी, रामनगर खागूवाला, मुढ़ा मोहम्मदपुर, ढकिया जट, टांडा अफजल, रतनपुर कलां, रतनपुर खुर्द समेत 45 गांव।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जांच करती वन विभाग की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर में स्वार, मिलक, शाहबाद, टांडा, कैमरी, बिलासपुर, सैफनी समेत 12 गांव। अमरोहा में हसनपुर, नौगावां सादात, बछरायूं, धनौरा, रहरा, अलीपुर कलां, पतेई भूड़ समेत 10 गांव। संभल के गुन्नौर, जुनावई, रजपुरा, बहजोई, असमोली समेत 10 गांव और बिजनौर के अमानगढ़, धामपुर, नहटौर, बढ़ापुर, मंडावर, किरतपुर, हल्दौर, अफजलगढ़, रेहड़, शेरकोट, मुस्सेपुर, मुकर्रमपुर, टीप, भागूवाला समेत 40 से ज्यादा गांवों में तेंदुओं की दहशत है। इनमें से कई गांवों में वन विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें