मुरादाबाद में दंपती की हत्या में बेरहमी की हदें पार कर दी गईं। पति-पत्नी ने अपनी जान बचाने को लेकर संघर्ष भी किया था लेकिन आरोपियों की संख्या ज्यादा थी, कुछ कर नहीं पाए। पति-पत्नी की हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई।
विज्ञापन
1 of 15
मुरादाबाद में दंपती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना इलाके के चक्कर की मिलक में सोमवार की रात आठ बजे घर के भीतर बच्चों के सामने राजा (30) और उसकी पत्नी फराह (26 ) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आए तो हत्यारोपी मौके से भाग गए। पुलिस का कहना है अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मकान को लेकर कोई विवाद है। यह मकान एक साल पहले खरीदा गया था। मगर अभी तक रजिस्ट्री नहीं हुई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
एसएसपी सतपाल अंतिल के मुताबिक सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी राजा (30) ने करीब एक साल पहले पड़ोसी फहीम से रामगंगा किनारे बना एक कमरे का मकान दो लाख 24 हजार रुपये में खरीदा था। पॉलिश का काम करने वाले राजा ने दो लाख रुपये देकर मकान पर कब्जा ले लिया था।
विज्ञापन
2 of 15
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
राजा इस मकान में अपनी पत्नी फराह (30), बेटी अफ्शा (8), बेटे आतिफ (5) और डेढ़ साल के दूसरे बेटे अब्बास के साथ रह रहा था। फहीम ने मकान की रजिस्ट्री नहीं कराई गई थी। अब फहीम 24 हजार के बजाए 40 हजार रुपये लेकर मकान की रजिस्ट्री कराने की बात कर रहा था।
विज्ञापन
3 of 15
मुरादाबाद में जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम भी राजा और फहीम के बीच विवाद हुआ था। राजा ने फहीम की पिटाई की तो उसके हाथ में चोट आ गई थी। सोमवार की रात करीब आठ बजे राजा और उसकी पत्नी फराह कमरे में मौजूद थे।
4 of 15
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जुटे लोग
- फोटो : संवाद
डेढ़ साल के बेटे अब्बास की तबीयत खराब थी और वह चारपाई पर लेटा हुआ था। जबकि बेटी अफ्शा और आतिफ मकान के सामने ही खेल रहे थे। इसी दौरान फहीम का बेटा फरजंद, अपने चचेरे आई और एक अन्य युवक के साथ राजा के घर में आ गया। आरोपियों ने राजा के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
5 of 15
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जुटे लोग
- फोटो : संवाद
पत्नी बचाने आई तो उसके साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर बेटी और बेटा भी कमरे में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने बच्चों के सामने ही दोनों पर चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू के दस से ज्यादा वार किए गए हैं। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अधिकारियों के साथ डीआईजी मुनिराज ने भी घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 15
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जुटे लोग
- फोटो : संवाद
घटनास्थल बयां कर रहा संघर्ष की कहानी, खून से लाल था फर्श
कमरे का फर्श खून से लाल हो गया और दीवारों पर दूर तक छींटे थे, जिससे देखकर लग रहा है कि पति-पत्नी ने अपनी जान बचाने को लेकर संघर्ष भी किया था लेकिन आरोपियों की संख्या ज्यादा थी, कुछ कर नहीं पाए। पति-पत्नी की हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई।
विज्ञापन
7 of 15
मुरादाबाद में दंपती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल की। जिससे पता चला कि पति पत्नी ने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष किया था। खून दूर तक फैला मिला है। फर्श के साथ ही चारपाई और कपड़े भी खून से सन गए थे। कमरे का कोई कोना नहीं बचा, जो खून से लाल न हो गया हो। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की और साक्ष्य संकलन किए हैं।
8 of 15
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
फहीम के बेटे ने दी थी धमकी, पिता की पिटाई का लेकर रहूंगा बदला
मुरादाबाद में फहीम के बेटे फरजंद की धमकियों को राजा ने गंभीरता से नहीं लिया। उसने न तो पुलिस से शिकायत की और न ही खुद सतर्क हुआ। रविवार को हुए विवाद के बाद फरजंद ने धमकी दी कि वह अपने पिता की पिटाई का बदला लेकर ही रहेगा। आस पड़ोस और मोहल्ले के कई लोगों के सामने फरजंद ने राजा की हत्या तक करने की धमकी दी थीं।
9 of 15
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
बताया जा रहा है कि राजा ने करीब एक साल पहले फहीम और आरिफ से दो लाख 24 हजार रुपये में मकान खरीदा था। दो लाख रुपये दे दिए गए थे और 24 हजार रुपये बकाया था। राजा ने मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो फहीम नए रेट के हिसाब से 16 हजार रुपये और मांगने लगा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
10 of 15
मुरादाबाद में दंपती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
राजा ने कर दी थी फहीम की पिटाई
रविवार की शाम राजा और फहीम के बीच मारपीट तक हो गई थी। इस दौरान फहीम के हाथ में चोट आई थी। उस वक्त फहीम का बेटा मौजूद नहीं था। वह घर लौटा तो उसे पता चला कि राजा ने उसके पिता की पिटाई की है। इसके बाद उसने मोहल्ले में शोर शराबा किया और राजा के घर पहुंच गया था।
11 of 15
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
राजा ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया
उस वक्त राजा तो घर नहीं था लेकिन उसकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे। उस वक्त वह धमकी देकर गया था कि वह राजा को देख लेगा। उसने मोहल्ले में लोगों के सामने धमकी दी कि वह राजा से अपने पिता की पिटाई का बदला लेकर ही रहेगा। इसकी जानकारी राजा तक पहुंची लेकिन राजा ने उसकी धमकियों को नजर अंदाज कर दिया था।
12 of 15
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी बच्चों को पहुंचा सकते थे नुकसान
पति-पत्नी की हत्या के दौरान उनके तीनों बच्चे भी वहीं मौजूद थे। वारदात के दौरान तो अब्बास मां की गोद से फर्श पर गिर गया था। उसके मुंह पर चोट आई है। अफ्शा और आतिफ को तो पता है कि उसके मां बाप की मौत हो चुकी है लेकिन अब्बास को इसका एहसास भी नहीं की वह अनाथ हो चुका है।
13 of 15
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पाट दी रामगंगा, मकान बनाकर बेच रहे लोग
चक्कर की मिलक में दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलने पर पुलिस किसी तरह घटनास्थल तक पहुंची। तंग गलियों के बीच पुलिस अफसरों को अपनी गाड़ियां निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। बाद में गाड़ियों से उतर कर पैदल ही घटनास्थल तक पहुंचे।
14 of 15
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जुटे लोग और जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
चक्कर की मिलक में शाह बुलाकी ज्यारत से लेकर घटनास्थल चक्कर की मिलक में नाला मोहल्ले तक भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। जिस मकान को लेकर विवाद चल रहा था। वह रामगंगा किनारे बना हुआ है। इसके अलावा भी आस-पड़ोस में रामगंगा की जमीन को पाट दिया गया है। लोगों ने पुलिस को बताया कि यहां लोग रामगंगा की जमीन को पाट कर उसे बेच रहे हैं। कोई प्लाटिंग कर रहा है तो कोई मकान बनाकर बेच रहा है।
मुरादाबाद में दंपती की हत्या के बाद जुटे लोग और जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
अफ्शा ने पुलिस अधिकारियों को बताया फरजंद का नाम डीआईजी मुनिराज जी ने अफ्शा को अलग ले जाकर बात की। उसने बताया कि वह फरजंद का नाम जानती है। फरजंद के साथ उसका चचेरा भाई है जबकि तीसरे का नाम वह नहीं जानती है।