फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में कोहरे का कहर: दिनभर चली शीतलहर, दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी, देखें तस्वीरें

Sat, 04 Jan 2025 04:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में सर्दी का कहर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। पांच जनवरी तक ठिठुरन जारी रहने और छह जनवरी को बारिश से ठंड बढ़ने की संभावना है। 
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद में सर्दी का सितम - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में सर्दी का सितम हर दिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिनभर चली शीतलहर ने लोगों को कंपाया तो वहीं रात होते ही घना कोहरा छा गया। दृश्यता बेहद कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। भीषण ठंड में भी लोग फुटपाथ पर सोते नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 9
मुरादाबाद में सर्दी का सितम - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री रहा। दिनभर धूप नहीं निकली, सर्द हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बाहर निकलने पर लोगों को दिन में दस्ताने व सिर पर कैप पहननी पड़ी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
मुरादाबाद में सर्दी का सितम - फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञों का कहना है कि पांच जनवरी तक ठिठुरन ऐसे ही रहेगी। छह जनवरी को हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे ठंड बढ़ेगी। घरों में ठंड से राहत पाने के लिए हीटर और ब्लोअर चलाए जा रहे हैं। शाम होने से पहले ही सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा छा गया। रात में कोहरे की चादर से सारा शहर ढक गया। वहीं सड़कों के किनारे और कॉलोनियों में लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश करते दिखे।

4 of 9
मुरादाबाद में सर्दी का सितम - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल के रैन बसेरों में कर्मचारियों का कब्जा

शुक्रवार को जिला अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों के लिए बनाए गए रैन बसेरों पर ताला लगा था। पुरुषों के रैन बसेरे का दरवाजा अंदर से बंद था। गेट खुलवाकर देखा तो वहां अस्पताल का एक कर्मचारी सो रहा था। मरीजों के तीमारदार इमरजेंसी के बाहर आग जलाकर तापते व सीमेंट की बेंच पर लेटे नजर आए। वार्डों में भी सर्दी का असर साफ देखा जा रहा है।

विज्ञापन

5 of 9
मुरादाबाद में सर्दी का सितम - फोटो : अमर उजाला

विंटर डायरिया से पीड़ित तीन बच्चे हो रहे भर्ती 

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन सौ से अधिक बच्चे पहुंच रहे हैं, इनमें 40 फीसदी उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। कोल्ड डायरिया या निमोनिया के पीड़ित लगभग बराबर हैं। गंभीर रूप से बीमार बच्चों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, डायरिया से पीड़ित बच्चों में उल्टी दस्त और निमोनिया में बलगम वाली खांसी, बुखार, ठंड लगना और सांस लेने में तकलीफ के लक्षण सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

6 of 9
मुरादाबाद में सर्दी का सितम - फोटो : अमर उजाला
बीते दस दिन में 1000 से ज्यादा बच्चे बाल रोग विभाग की ओपीडी पहुंच चुके हैं। इनमें करीब 30 फीसदी बच्चे विंटर डायरिया से ग्रसित पाए गए।  
विज्ञापन

7 of 9
मुरादाबाद में सर्दी का सितम - फोटो : अमर उजाला

विंटर डायरिया से बचने के उपाय 

बच्चों को घर का बना खाना ही खिलाएं 
शरीर में पानी की कमी न होने दें 
डाइट में अंडा शामिल कर सकते हैं 
सुबह व शाम को घर से बाहर निकलने से बचें 
डॉक्टर से परामर्श के बिना दवा न लें

8 of 9
मुरादाबाद में सर्दी का सितम - फोटो : अमर उजाला

कल दो घंटे देरी से चलेगी अकाल तख्त एक्सप्रेस

कोलकाता से अमृतसर के बीच चलने वाली (12317) अकाल तख्त एक्सप्रेस रविवार को दो घंटे 10 मिनट की देरी से चलेगी। कोलकाता स्टेशन से ही इसका संचालन लेट होगा। इसके अलावा पूर्वी रेलवे के आसनसोल मंडल में झाझा-सीतारामपुर रेलखंड पर फुटओवर ब्रिज की मरम्मत होगी। इसके कारण (12326) नागलडैम-कोलकाता गुरुमुखी एक्सप्रेस शनिवार को बदले रूट से चलेगी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि यह ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-धनबाद होकर चलेगी।

विज्ञापन

9 of 9
मुरादाबाद में सर्दी का सितम - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद होकर चलेगी दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस 

पांच जनवरी को (04082) दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस मुरादाबाद होकर चलेगी। दिल्ली सफदरजंग से दोपहर एक बजे यह ट्रेन चलेगी। मुरादाबाद में शाम 4:50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती के रास्ते सात जनवरी को शाम सात बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि इसमें सभी कोच आरक्षित होंगे और ट्रेन सिर्फ एक फेरा लगाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें