फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: ढिल्लो के गढ़ अमरोहा में 93.88% वोटिंग, दानिश के बिजनौर में सिर्फ 68.12 फीसदी मतदान

Sat, 24 Oct 2026 12:07 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरिसिंह ढिल्लो के गृह जनपद अमरोहा में सबसे अधिक 93.88 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, सपा प्रत्याशी दानिश अख्तर के गृह जनपद बिजनौर में 68.12 प्रतिशत वोट पड़े। नौ जिलों में मतदान प्रतिशत के लिहाज से बिजनौर आठवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
1 of 11
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी एवं एमएलसी डा. हरिसिंह ढिल्लो के गृह जनपद अमरोहा में जमकर वोट बरसे। बरेली-मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों में सबसे अधिक अमरोहा में 93.88 प्रतिशत वोट पड़े जबकि सपा प्रत्याशी दानिश अख्तर के गृह जनपद बिजनौर में सिर्फ 68.12 फीसदी मतदान हुआ।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जो नौ जिलों के मतदान प्रतिशत में आठवां स्थान है। इस चुनाव में दो मंडलों के कुल नौ जिले शामिल हैं। इसमें मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बिजनौर, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत है। भाजपा से मौजूदा एमएलसी डा. हरिसिंह ढिल्लो और सपा से दानिश अख्तर चुनाव मैदान में रहे।
विज्ञापन

3 of 11
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ढिल्लो अमरोहा तो दानिश बिजनौर जिले के रहने वाले हैं। शुक्रवार को नौ जिलों में मतदान हुआ। मतदान करने में अमरोहा के शिक्षक सबसे आगे रहे। यहां सबसे अधिक वोट डाले गए। अमरोहा में 93.88 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां के 5814 शिक्षकों में से 5458 ने मतदान में हिस्सा लिया।

4 of 11
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मतदान करने में दूसरे नंबर पर मुरादाबाद के शिक्षक रहे। यहां कुल 75.31 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि रामपुर तीसरे नंबर रहा है। रामपुर में 74.86 फीसदी शिक्षकों ने मतदान किया। दूसरी ओर बिजनौर जिला मतदान में पिछड़ गया।
विज्ञापन

5 of 11
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर के 8442 शिक्षकों में से 5751 ने ही मतदान किया। बिजनौर का मतदान प्रतिशत 68.12 रहा। जो दोनों मंडल में सिर्फ पीलीभीत (61.73 %) से अधिक है। मतदान प्रतिशत के हिसाब से नौ जिलों में बिजनौर नीचे से दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

6 of 11
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद मंडल में सिर्फ बिजनौर में 70 फीसदी से कम मतदान 
शिक्षक एमएलसी चुनाव में नौ जिलों में नीचे से दूसरे पायदान पर रहने वाला बिजनौर मुरादाबाद मंडल में सबसे पीछे रहा। मंडल में सबसे कम 68.12 फीसदी मतदान बिजनौर में ही हुआ। यहां 70 फीसदी से कम मतदान हुआ। मंडल के बाकी जिलों में 70 फीसदी से अधिक वोट पड़े।
विज्ञापन

7 of 11
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच जिलों में बढ़ा मतदान… 
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव में 2020 की तुलना में मुरादाबाद-अमरोहा समेत पांच जिलों में मतदान प्रतिशत बढ़ा है। जबकि बिजनौर-संभल समेत चार जिलों में मतदान फीसदी में कमी आई है। अमरोहा में सबसे ज्यादा 10.66 प्रतिशत वृद्धि हुई है। वहीं पीलीभीत में सबसे अधिक 12.9 फीसदी मतदान घटा है।

8 of 11
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिक्षक एमएलसी चुनाव में शुक्रवार को बरेली-मुरादाबाद मंडल के जिलों को मिलाकर कुल 73.69 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2020 के चुनाव में 73.48 फीसदी शिक्षकों ने मतदान किया था। इस बार चुनाव में अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और रामपुर में मतदान प्रतिशत में इजाफा हुआ है।

9 of 11
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कहीं 10.66 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई तो कहीं 2.14 प्रतिशत मतदान बढ़ा। वहीं बिजनौर, संभल, पीलीभीत और बदायूं में मतदान प्रतिशत घट गया। मतदान प्रतिशत में ये कमी 12.9 से लेकर 1.66 प्रतिशत तक रहा। यही वजह है कि पांच जिलों में मतदान प्रतिशत बढ़ने के बाद भी पिछले चुनाव की तुलना में कुल वृद्धि महज 0.21 फीसदी ही रही।  

10 of 11
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सबसे ज्यादा अमरोहा में मतदान में 10.66 फीसदी की वृदि्ध, पीलीभीत में 12.9 प्रतिशत की कमी मुरादाबाद में 2.24 %, बरेली में 6.21 %, शाहजहांपुर 3.4 %, रामपुर में 2.14 % मतदान बढ़ा 
विज्ञापन

11 of 11
MLC Election Moradabad - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नौ जिलों में 2020 के चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत की स्थिति

जिला

मतदान प्रतिशत (2026)

मतदान प्रतिशत (2020)

बढ़ा/घटा

मुरादाबाद

75.31%

73.07%

2.24% बढ़ा

अमरोहा

93.88%

83.22%

10.66% बढ़ा

रामपुर

74.86%

72.72%

2.14% बढ़ा

संभल

71.42%

72.95%

1.53% घटा

बिजनौर

68.12%

72.55%

4.43% घटा

बरेली

72.02%

65.81%

6.21% बढ़ा

शाहजहांपुर

70.82%

74.07%

3.25% घटा

बदायूं

70.67%

72.33%

1.66% घटा

पीलीभीत

61.73%

74.63%

12.90% घटा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें