उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी युवक की क्रूरता से हत्या करने का मामला सामने आया है। अवैध संबंधों के चलते आधी रात में घर बुला कर युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, चंदौसी कोतवाली इलाके के मोहल्ला वारिसनगर में अवैध संबंध के चलते आधी रात में घर बुला कर अनीस उर्फ समीर (25) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने प्लास से दांत तक खींच लिए।