उत्तराखंड के भरतपुर गांव में ज्येष्ठ उप ब्लाक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर के घर में बुधवार रात हुई घटना को लेकर पांच वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गए हैं। फुटेज में घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक के सीन को टुकड़ों में दिखाया गया है। पहले वीडियो के अनुसार बुधवार रात कुछ पुलिस कर्मी हाथ में पिस्टल लेकर भुल्लर के घर में घुसे दिखाई दे रहे हैं। प्रतीत हो रहा है कि पुलिसकर्मियों से कुछ लोगों से धक्कामुक्की भी हुई थी। भीड़ बढ़ी तो पुलिस कर्मियों को उलटे पैर भागना पड़ा। दूसरे वीडियो में पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट हो रही है। लोगों ने पुलिस कर्मियों को घेरकर पीटा था। इसके बाद उन्हें फर्श पर गिरा लिया। यहां भी उनके साथ बेहरमी से मारपीट की गई।
विज्ञापन
2 of 6
घर में हथियार के साथ पहुंचे पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
घर में हथियार के साथ पहुंचे पुलिसकर्मी
पहले वीडियो के अनुसार बुधवार रात कुछ पुलिस कर्मी हाथ में पिस्टल लेकर भुल्लर के घर में घुसे दिखाई दे रहे हैं। प्रतीत हो रहा है कि पुलिसकर्मियों से कुछ लोगों से धक्कामुक्की भी हुई थी। भीड़ बढ़ी तो पुलिस कर्मियों को उलटे पैर भागना पड़ा। दूसरी वीडियो में पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट हो रही है।
विज्ञापन
3 of 6
आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी
तीसरे वीडियो में दो पुलिस कर्मी फर्श पर खून से लथपथ हालत में पड़े हैं। कुछ लोगों की सूचना पर उत्तराखंड के पुलिस के जवान पहुंचते हैं और उन्होंने फर्श पर घायल अवस्था में पड़े पुलिस कर्मियों से पूछताछ की। यूपी पुलिस के सिपाही होने की जानकारी मिलने पर उत्तराखंड के पुलिस कर्मी घटना की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को देते हुए दिख रहे हैं।
4 of 6
Kashipur Firing Case
- फोटो : अमर उजाला
साथी को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी
चौथे वीडियो में उत्तराखंड पुलिस के सिपाही घायल पुलिस कर्मियों को उठाकर एक वाहन में रखकर अस्पताल ले जाते देख रहे हैं। इस दौरान वहां काफी संख्या में लोग जुटे हैं। कुछ यहां मोबाइल से वीडियो भी बनाते दिख रहे हैं। पांचवां वीडियो काशीपुर स्थित एक अस्पताल का है। यहां से घायल पुलिस कर्मियों को उनके साथी पुलिस वाहन में बैठाकर भागते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
आरोपी जफर
- फोटो : अमर उजाला
अपनी जान को खतरा भांपकर उत्तराखंड से भागा था जफर
मुठभेड़ में पकड़े गए जफर को शनिवार रात जेल से जिला अस्पताल भेजा गया, वहां से उसे टीएमयू अस्पताल भेज दिया गया है। जफर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बुधवार रात जसपुर के ज्येष्ठ उप प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर के मकान की वह दूसरी मंजिल पहुंच गया था। पुलिस कर्मियों ने ऊपर जाने की कोशिश की तो महिलाएं सामने आ गई थीं। इसके बाद धक्का मुक्की शुरू हो गई थी। वहां गोलियां चलीं तो वह वहां से भाग कर दूसरी जगह छिप गया था।
अगले दिन रुद्रपुर में पहुंच गया तो नदी किनारे झोपड़ी में रुका हुआ था। उसे लगा कि पत्नी की मौत के बाद भुल्लर भी उसका दुश्मन बन चुका है। वहां उसे अपनी जान को खतरा लगा तो यूपी की ओर रुख कर लिया था। इसके बाद वह पाकबड़ा में पकड़ा गया था।