फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar 2025: मुरादाबाद की सड़कें हुईं शिवमय...जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड़े भक्त, देखें आस्था की तस्वीरें

Mon, 14 Jul 2025 02:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के साथ अन्य भक्त पहुंचे। मंदिरों में सुबह से ही लाइन लगनी शुरू हो गई थी। सभी शिव मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। 
विज्ञापन
1 of 13
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद/ अमर उजाला
मुरादाबाद में सावन के पहले सोमवार को गंगाजल से जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह रहा। जलाभिषेक के लिए शिवालय सजाए गए थे। इसके साथ ही सुबह से ही सड़कें भोलेमय रहीं। जगह-जगह भगवा ध्वजों की अस्थायी दुकानें लगी हुई थी। इससे पहले रविवार दोपहर से ही गंगाजल लेकर श्रद्धालु लौटने लगे थे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले की चारों तरफ गूंज है।  
विज्ञापन

2 of 13
मुरादाबाद के मंदिरों में जलाभिषेक के लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला/ संवाद
इससे पहले दिनभर मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट का दौर चला। श्रद्धालुओं के ठहरने की भी मंदिर परिसरों में व्यवस्था की गई थी। दोपहर से ही श्रद्धालु कांवड़ लेकर मंदिर की ओर बढ़ने लगे। देर रात कई श्रद्धालु कांवड़ लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

3 of 13
मुरादाबाद के मंदिरों में जलाभिषेक के लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला/ संवाद
झारखंडी महादेव मंदिर के महंत भोलेनाथ योगीराज ने बताया कि सोमवार सुबह तीन बजे मंदिर के कपाट खोले गए और सुबह छह बजे आरती की गई। शाम में भगवान शिव का चंपा व गुलाब के फूलों से श्रृंगार किया जाएगा।

4 of 13
मुरादाबाद के मंदिरों में जलाभिषेक के लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला/ संवाद
उन्होंने बताया कि मंदिर में टैंट लगाकर कावड़ियों के ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है। चौरासी घंटा मंदिर के मुख्य पुजारी विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि सुबह चार बजे आरती के बाद जलाभिषेक शुरू हुआ। भगवान को स्नान कराने के बाद शाम छह बजे बेलपत्र, मोगरा, गुलाब और चंदन से भगवान शिव का श्रृंगार किया जाएगा। रात आठ बजे आरती की जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 13
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद/ अमर उजाला
इन मंदिरों में जलाभिषेक
श्री महाकालेश्वर धाम नया मुरादाबाद, मनोकामना श्री हनुमान मंदिर रेलवे कालोनी, प्राचीन शिव मंदिर झांझनपुर, ऋणमुक्तेश्वर मंदिर मझोला, श्री शिव हरि मंदिर रामगंगा विहार, माता मंदिर लाइनपार, राधा-कृष्ण मंदिर सिविल लाइंस आदि में सुबह से ही जलाभिषेक और शाम को आरती व भजन-कीर्तन होंगे।
विज्ञापन

6 of 13
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद/ अमर उजाला
ऋणमुक्तेश्वर मंदिर की आकर्षक सजावट
सीता राम मंदिर के पुजारी हरिकृष्ण दुबे ने बताया सावन के पहले सोमवार को पांच बजे से जलाभिषेक शुरू हो गया। दो बजे से मंदिर में साफ-सफाई की जाएगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे दोबारा मंदिर के कपाट खुलेेंगे। शाम में भगवान शिव को तेल और चंदन लगाकर 121 माला से श्रृंगार किया जाएगा। शाम छह बजे से महिला श्रद्धालु मंदिर में कीर्तन करेंगी। रात आठ बजे आरती कर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 13
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद/ अमर उजाला
श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
मूंढापांडे से 21 कांवड़िया जल लेने के लिए सोमवार को ब्रजघाट रवाना हुए। पुजारी उमेश कुमार ने बताया कि टोली रात नौ बजे मां दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर पर पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके परिजनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कांवड़ियों ने बताया कि सोमवार को गांव के मंदिरों में जलाभिषेक किया। 

8 of 13
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद/ अमर उजाला
रूद्राभिषेक का महत्व बताया
भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार को कानूनगोयान स्थित हाथी वाले मंदिर में चतुर्थ महारूद्राभिषेक किया गया। पंडित रामनायक पांडेय ने रुद्राभिषेक के महत्व को बताया। इस दौरान समिति के संयोजक संजय स्वामी, अध्यक्ष अनिमेष शर्मा, ममता स्वामी, भावना शर्मा, संगीता, अवधेश पाठक, रचना शर्मा, धीरशांत दास आदि मौजूद रहे। 

9 of 13
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद/ अमर उजाला
मंदिरों के आसपास पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
सावन के पहले सोमवार पर जलाभिषेक को सकुशल संपन्न कराने के लिए चौरासी घंटा मंदिर और झारखंडी मंदिर की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। सुरक्षा के लिए मंदिरों के आसपास पुलिसकर्मी तैनात रहे। नागफनी थाना क्षेत्र स्थित चौरासी घंटा मंदिर और झारखंडी मंदिर में कांवड़ियों के साथ ही शहर के शिवभक्तों ने भी जलाभिषेक किया।

10 of 13
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद/ अमर उजाला
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिए सीओ कोतवाली सुनिता दहिया के नेतृत्व में 100 पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी चौरासी घंटा मंदिर में लगाई गई है।  महानगर के ऋणमुक्तेश्वर मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भी सुरक्षा चौकस रहेगी।  

11 of 13
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद/ अमर उजाला
डाक कांवड़ लेने के लिए गए शिवभक्त 
सावन माह के चौथे दिन सोमवार को भगवान शिव के मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए रविवार रात को शिवभक्त डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार और ब्रजघाट रवाना हुए। शिवभक्त गंतव्य की ओर बढ़ते जा रहे हैं। हर तरफ केसरिया रंग नजर आ रहा है। शाम सात बजे से दिल्ली, और कांठ रोड पर कांवड़ियों की धूम रही।

12 of 13
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद/ अमर उजाला
बारादरी स्थित श्री बालाजी मंदिर से 20 शिवभक्तों ने डाक कावड़ लेकर ब्रजघाट रवाना हुए। सड़कों से गुजरने वाली रंग बिरंगी कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए कांवड़िये तेजी से अपने गंतव्य की ओर से बढ़ रहे थे। वहीं, एक ओर पैदल कांवड़ियों का भी जो रहा। कुछ कावड़ियां हरिद्वार और ब्रजघाट से जल लेकर आते दिखाई दिए।  
विज्ञापन

13 of 13
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद/ अमर उजाला
आठ साल से परिवार के साथ कांवड़ ला रहे अमित
घर बनने की मनोकामना पूरी होने पर मुरादाबाद के अमित शुक्ला आठ साल से परिवार के साथ कांवड़ में गंगा जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। रविवार सुबह वह परिवार के साथ ब्रजघाट पहुंचे। उनके साथ दस साल की बेटी भी थी। मुरादाबाद की हिमगिरी कॉलोनी निवासी अमित शुक्ला रविवार सुबह करीब 10 बजे साइकिल से ब्रजघाट गंगा जल लेने पहुंचे। उनके साथ बेटी अर्पिता शुक्ला जो कक्षा पांच में पढ़ती है, दूसरी बेटी नौवीं की छात्रा आकांक्षा, बेटा आशुतोष शुक्ला, पीएसी तिराहा निवासी आकांक्षा की सहेली रजनी व उसका भाई सुमित कुमार भी थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें