अमरोहा में न्यायिक कर्मी राशिद हुसैन की बेरहमी से हुई हत्या के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे सहमे हुए हैं। गमगीन माहौल में राशिद को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
1 of 14
अमरोहा में दिनदहाड़े हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमरोहा में न्यायिककर्मी राशिद हुसैन की बेरहमी से हत्या ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। 35 वर्षीय पत्नी रुखसार के रुख पर सिर्फ आंसू हैं। रुक-रुक कर आती चीखों के अलावा उनके मुंह से कोई अल्फाज नहीं निकल रहे। लगातार बहती आंखों से वह पास मौजूद महिलाओं की तरफ सवालिया निगाहों से देखती हैं और रुंधे गले से एक ही सवाल निकलता है-इतनी मामूली बात पर कोई किसी की जान कैसे ले सकता है?
गम में घिरे राशिद के भतीजे सलमान बताते हैं कि सब आंखों के सामने होने से चाची (रुखसार) गहरे सदमे में हैं। अपने चाचा के घर जाने के कारण वह रविवार को सफर के समय खासी खुश थीं। कार में सवार तीनों बच्चे भी चुलबुली हरकतें कर रहे थे।
विज्ञापन
2 of 14
अमरोहा के डिडाैली में राशिद हुसैन की हत्या
- फोटो : संवाद
गलत साइड से कार से आगे निकलने की कोशिश में बाइक सवारों ने कार से छूते ही ऐसा कहर भरपाया कि उससे हुए नुकसान की भरपाई कभी नहीं हो सकती। पूरा परिवार इस बात पर हैरान है कि बाइक निकालते समय खुद की गलती पर भी वे राशिद पर ही टूट पड़े।
विज्ञापन
3 of 14
डिडाैली कोतवाली में माैजूद लोग
- फोटो : संवाद
गालियां देने के साथ ही हाथापाई भी की
इससे पहले कार में सवार परिजन कुछ समझ पाते वे ही लोग गालियां देने लगे। विरोध किया तो हाथापाई करने लगे। चिल्लाने पर आसपास के लोग जुटते देख राशिद ने कार आगे बढ़ा दी। कुछ दूर ही पहुंचे थे कि और लोगों के साथ धावा बोलकर कार रुकवा ली।
4 of 14
घटना की जानकारी देते सीओ
- फोटो : संवाद
रुखसार के गिड़गिड़ाने पर भी न पड़ा फर्क
राशिद को कार से खींचकर इतना पीटा कि जान ही चली गई। सलमान और रुखसार को मलाल है कि हमलावरों ने उन्हें इतना मौका भी नहीं दिया कि वे राशिद को बचा सकें। रुखसार के गिड़गिड़ाने और रोते बच्चों की मिन्नतों का भी बेखौफ हमलावरों पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन
5 of 14
अमरोहा में राशिद हुसैन के हत्यारोपी पुलिस हिरासत में
- फोटो : संवाद
खुलेआम मनमानी करने वाले तब भागे जब आसपास लोग करीब आते देखे लेकिन तभी कानून का डर उनके चेहरे पर नहीं था। परिजनों का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
6 of 14
राशिद हुसैन की पीट-पीटकर हत्या
- फोटो : संवाद
... क्या हुआ पापा को, हमारे घर इतने लोग क्यों आ गए
राशिद हुसैन की हत्या के बाद से बच्चे सहमे हुए हैं। घटना के समय दो साल का बेटा अम्माद अपनी मां रुखसार की गोद में था। परिवार पर बिजली गिराने वाली घटना के बाद से उसे सुकून से मां की गोद मयस्सर नहीं हो पा रही। आठ साल का बेटा आरिश कभी पिता की याद में सुबकता है तो कभी मां के बहते आंसू पोछने की कोशिश करता है। चार साल की बेटी मायरा घर में भीड़ से चौंक रही है। मासूमियत भरी शैली में पूछा...क्या हुआ पापा को, हमारे घर इतने लोग क्यों आ गए।
विज्ञापन
7 of 14
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
गमगीन माहौल में राशिद को दी अंतिम विदाई
रविवार को परिवार सहित सफर के दौरान जानलेवा हिंसा के शिकार हुए न्यायिककर्मी राशिद हुसैन का देररात पोस्टमार्टम होने के बाद सोमवार दिन में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। परिवार के सदस्यों की चीखों के बीच उनकी जनाजा आगे बढ़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में रिश्तेदार, आसपास के लोग तथा शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे। गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अधिवक्तागण और कुछ न्यायिक अधिकारी भी शोक व्यक्त करने पहुंचे।
8 of 14
हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
न्यायिक कर्मचारी की हत्या
अमरोहा के डिडौली में गलत दिशा से ओवरटेकिंग के दौरान बाइक के पास से गुजर रही कार टच होने पर बाइक सवारों ने कार चला रहे न्यायिक कर्मचारी को पीट-पीटकर मार डाला। कार की साइड लगने से आपा खोए बाइक सवारों का दुस्साहस इतना था कि फोन से नजदीकी गांव के रिश्तेदारों को मौके पर बुला लिया। फिर आगे बढ़ चुकी कार को पीछा कर जबरन रुकवा लिया और सरेराह वारदात को अंजाम देकर भाग गए।
9 of 14
राशिद हुसैन हत्याकांड
- फोटो : संवाद
यह वारदात रविवार दोपहर की है। सरेआम गुंडई का शिकार हुए राशिद हुसैन (38) अमरोहा में सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में कार्यरत थे। अमरोहा के मोहल्ला नल के रहने वाले राशिद अपनी पत्नी रुखसार (35), भतीजे सलमान व अपने तीन बच्चों (दो बेटे, एक बेटी) के साथ कार से रिश्तेदारी में मुरादाबाद के गांव पट्टी जा रहे थे।
10 of 14
राशिद हुसैन
- फोटो : संवाद
सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि जैसे ही राशिद हुसैन की कार बंबूगढ़-जोया बाईपास पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही बाइक ने रॉन्ग साइड से ओवरटेक किया। इस दौरान कार की साइड बाइक से छू गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान बाइक न गिरी, न कोई नुकसान हुआ। इसके बाद भी बाइक पर सवार दोनों युवक कार में बैठे परिवार को धमकाने लगे।
11 of 14
अमरोहा पुलिस कर रही जांच
- फोटो : संवाद
परिजनों व रिश्तेदारों को फोन कर बुलाया
इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आपा खोए युवकों में से एक ने अपने परिजनों व रिश्तेदारों को फोन कर मौके पर आने के लिए कहा। यह देख राशिद ने कार आगे बढ़ा दी। राशिद के भतीजे सलमान ने बताया कि कार डिडौली थाना क्षेत्र में पथकोई-हुसैनपुर की पुलिया तक पहुंची थी कि वही दोनों युवक व उनके रिश्तेदार बाइकों से पीछा करते वहां पहुंच गए।
12 of 14
अमरोहा में गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
लात-घूंसों से इतना पीटा कि वह मरणासन्न हो गए थे राशिद
जबरन कार रुकवाकर राशिद को बाहर खींच लिया और सभी ने लात-घूंसों से इतना पीटा कि वह मरणासन्न हो गए। भतीजे सलमान व कार में बैठीं राशिद की पत्नी उन्हें बचा नहीं सके। इस बीच जुटे आसपास के लोगों ने राशिद को हमलावरों के बीच से निकाला, जिसके बाद आरोपी भाग गए।
13 of 14
अमरोहा में गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद
परिजन उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल ले गए, जहां से मुरादाबाद रेफर किया गया। मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में ही राशिद की सांसें थम गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हमलावरों हाथ नहीं आए। एसपी अमित कुमार आनंद भी घटनास्थल पर पहुंचे और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों के गठन का एलान किया।
सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि मृतक के भतीजे सलमान ने डिडौली के हुसैनपुर गांव निवासी कलीम, शान, कसीम, नसीम और तीन अज्ञात के खिलाफ डिडौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कसीम और नसीम सगे भाई हैं, जबकि कलीम और शान चचेरे-तहेरे भाई हैं। सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।