श्यामगंज में प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
स्वार क्षेत्र में अलर्ट, कई जगह तैनात रहा पुलिस बल
बरेली बवाल को देखते हुए स्वार और मसवासी क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। खुफिया तंत्र भी सतर्कता बरत रहा है। पुलिस और प्रशासन ने असामाजिक तत्वों को आगाह किया है कि वह समाज में गड़बड़ी न करें, अन्यथा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के गांव सेमरा लाडपुर, घोसीपुरा, मिलक नौखरीद, मझरा खुशहालपुर, मौलागढ़, मानपुर सहित नगर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया।