पत्नी की हत्या करने के बाद जान देने वाला विनोद दूसरी शादी करना चाहता था। रिश्तेदार और दोस्तों से वह अपनी शादी को लेकर बातचीत करता था। एक दोस्त के जरिए वह बिहार भी गया था। वहां भी उसने कई जगह शादी की बात की थी लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।
विज्ञापन
2 of 11
मुरादाबाद में पति और पत्नी की माैत मामले का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
विनोद उर्फ विक्की और ममता की शादी करीब नौ साल पहले हुई थी। शुरुआत के दो साल तक जब ममता को कोई संतान नहीं हुई तो विनोद ने ममता को तीन साल तक डॉक्टरों को दिखाया और उसका इलाज कराया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। करीब दो साल पहले विनोद ने दूसरी शादी करने का मन बना लिया था।
विज्ञापन
3 of 11
मुरादाबाद में पत्नी का हत्यारोपी विनोद
- फोटो : अमर उजाला
ममता की मां शीला ने पुलिस को बताया कि विनोद संतान न होने के कारण ममता को परेशान करता था। वह दूसरी शादी करना चाहता था। वह अपने एक दोस्त के साथ तलाश भी कर रहा था। उसने ममता को मायके में छोड़ दिया था और कहने लगा था कि अब उसे अपने साथ नहीं रखेगा। इस मामले में ममता के भाई ने थाने में तहरीर भी दी थी लेकिन दो माह बाद विनोद मायके गया और पत्नी को ले आया था। इसके बाद से पति पत्नी साथ ही रहे थे।
4 of 11
मुरादाबाद दंपती की माैत के बाद गमगीन लोग
- फोटो : अमर उजाला
होली पर दोनों बहुत खुश थे और उन्होंने साथ में होली खेली और डांस भी किया था। इसके बाद विनोद ने पत्नी से कहा कि उसके मायके चल रहे हैं। ममता ने मना भी किया और अगले दिन चलने की बात कही थी लेकिन विनोद नहीं माना और उसे अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
5 of 11
घटना के बाद सदमे में परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बच्चा गोद लेने को राजी हो गए थे दोनों
विनोद उर्फ विक्की मां अंजली ने बताया कि पति पत्नी में कोई विवाद नहीं था। दोनों साथ ही दुकान पर बैठे थे। संतान न होने को लेकर दोनों ही दुखी थी। विनोद और ममता बच्चा गोद लेना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
6 of 11
दंपती की माैत
- फोटो : अमर उजाला
यह है मामला
यूपी के मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस के नया गांव निवासी पेशे से इलेक्ट्रीशियन विनोद उर्फ विक्की (37) ने बुधवार दोपहर तक अपनी पत्नी ममता (35) के साथ घर में होली खेली। होली के गीतों पर दोनों ने खूब डांस किया। दोपहर को करीब दो बजे विनोद अपनी पत्नी ममता को लेकर उसकी मां से मिलवाने के लिए निकला और सोनकपुर ओवरब्रिज के पास जंगल में गला रेतकर ममता की हत्या कर दी। बाद में वहीं पेट में चाकू मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
7 of 11
विनोद और ममता
- फोटो : अमर उजाला
नौ साल बाद भी नहीं थी कोई संतान
यह पूरा घटनाक्रम विनोद ने मृत्यु से पूर्व पुलिस को दिए बयान में खुद स्वीकारा है। घटना के पीछे पति-पत्नी का विवाद बताया जा रहा है। शादी के नौ साल बाद भी इनके कोई संतान नहीं थी। विनोद दूसरी शादी करना चाहता था। इसे लेकर दोनों में झगड़ा होता था।
8 of 11
दंपती की माैत के बाद बदहवास परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस के नया गांव पीएसी निवासी विनोद उर्फ विक्की की शादी करीब नौ साल पहले हरथला रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली ममता के साथ हुई थी। विनोद इलेक्ट्रीशियन था और नवीन नगर में अशोका पार्क के पास उसकी दुकान थी। पति-पत्नी दोनों ही दुकान पर बैठते थे। परिवार में मां अंजली, बड़ा भाई राज कुमार उर्फ राजू और एक बहन पूनम है। तीनों भाई बहन की शादी हो चुकी थी।
9 of 11
विनोद और ममता की माैत की खबर मिलने के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मां अंजली ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे विनोद ने अपनी पत्नी से कहा कि होली मिलने उसके मायके हरथला चल रहे हैं। दोनों तैयार होने के बाद बाइक से चले गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मझोला थाना पुलिस को सूचना मिली कि सोनकपुर ओवर ब्रिज के पास एक युवक खून से लथपथ अवस्था में पड़ा है।
10 of 11
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पति ने कबूला अपना गुनाह
पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी जान देने के लिए पेट में चाकू मारे हैं। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और उसकी पत्नी ममता को भी खून से लथपथ अवस्था में लेकर अस्पताल आई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर बाद विनोद ने भी दम तोड़ दिया।
दंपती की मौत की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ममता के मायके वालों ने बताया कि शादी के नौ साल बाद भी बच्चा पैदा नहीं होने पर विनोद उसे तंग करता था। वह दूसरी शादी करना चाहता था। ममता अपने पति की दूसरी शादी कराने के लिए तैयार भी थी लेकिन फिर भी वह झगड़ा करता था। ममता के भाई ने मझोला थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन को तंग करता था।