अनीता की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए पति नेमपाल और उसके भांजे ने पूरी साजिश रची थी। पहले शव नहर में फेंकने की योजना बनाई, लेकिन पकड़े जाने के डर से भांजे के खेत में छह फीट गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया। उधर, नेमपाल पत्नी को तलाशने का नाटक करता रहा और रिश्तेदारियों में जाकर उसके बारे में पूछताछ करता रहा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी के अमरोहा के सैदनगली के गांव चकुनी की रहने वाली अनीता (32) की हत्या करने के बाद पति नेमपाल ने गवां स्थित अपने भांजे के खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया। महिला अनीता की हत्या कर शव उस खेत में दबाया गया जिसमें गेहूं की बोआई होने थी। खेत को तैयार कर लिया गया था।
खाद और बीज भी लाकर रख लिया था। पति नेमपाल और भांजे का प्लान था कि तीन से चार महीने में गेहूं की फसल खड़ी हो जाएगी और शव भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। लेकिन इसी बीच पुलिस सक्रिय हो गई और नेमपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने खेत से छह फीट गड्ढे में दबाए गए अनीता के शव को बरामद करा दिया। शव सड़-गल चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
सैदनगली निवासी अनीता हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा के थाना सैदनगली के गांव चकुनी निवासी अनीता की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए बड़ी प्लानिंग की गई थी। पुलिस पूछताछ में पति नेमपाल ने जो बताया उसके मुताबिक पहले शव को नहर में फेंकने की तैयारी की गई थी। लेकिन फिर यह डर सताया कि शव नहर में मिल जाएगा और पुलिस उन तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
3 of 11
सैदनगली निवासी अनीता हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लिहाजा तय किया कि शव को खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया जाए। इसके लिए नेमपाल ने गंवा में अपने भांजे के गांव को चुना और उसके खेत में छह फीट गहरा गड्ढा खोदा और वहां शव को दबा दिया। इस खेत में गेहूं की बोआई की जानी थी। तीन दिन पहले ही बीज और खाद भी लाया गया था।
4 of 11
सैदनगली निवासी अनीता हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी को ढूंढने का नाटक करता रहा नेमपाल
जब 4 नवंबर से लापता अनीता का कुछ पता नहीं चला तो उसके भाई मानू ने आदमपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। अनीता के परिवार वाले उसके पति नेमपाल से भी जानकारी कर रहे थे लेकिन वह बार बार यही कह रहा था कि उसे कोई जानकारी नहीं है। वह भी अनीता को तलाश करने का नाटक करता रहा।
विज्ञापन
5 of 11
सैदनगली निवासी अनीता हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई रिश्तेदारियों में गया। कई बार आदमपुर थाने में जाकर भी पुलिस से जानकारी करता रहा। संभल, अमरोहा, हसनपुर और गजरौैला में जहां जहां भी रिश्तेदारियां थीं वहां जाकर अनीता के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
6 of 11
सैदनगली निवासी अनीता हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जाता है कि अनीता भी कई दफा नेमपाल से नाराज होकर अपने मायके आ जाती थी लिहाजा उसके भाई और अन्य परिवार वाले भी सोचते रहे कि हो सकता है कि कहीं नाराज होकर चली गई हो।
विज्ञापन
7 of 11
सैदनगली निवासी अनीता हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आपराधिक प्रवृत्ति का है नेमपाल का भांजा
पुलिस के मुताबिक, अनीता के पति नेमपाल का भांजा आपराधिक प्रवृत्ति का है। काफी समय पहले नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। जेल से आने के बाद से गवां में ही संभल मार्ग पर कैंटीन चलाता है। परिवार में मां और बहन है।
8 of 11
सैदनगली निवासी अनीता हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन की शादी हो चुकी है और मां के साथ रहता है। पिता का निधन काफी समय पहले हो चुका है। इसके बाद कस्बे के अंदर का मकान बेचकर गांव के बाहर मकान बना लिया था। इस मकान के पीछे ही गेहूं के लिए तैयार किए जा रहे खेत में शव को दबाया गया है।
9 of 11
सैदनगली निवासी अनीता हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी बोले- अवैध संबंध में रची खौफनाक साजिश...
संभल के गवां कस्बे से बरामद महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। पूछताछ में पति नेमपाल और उसके भांजे राजू सैनी ने हत्या करना कबूल किया है। नेमपाल के छोड़ने के बाद अनीता के राजू से संबंध हो गए थे। वह राजू के साथ रहने की जिद कर रही थी, लेकिन वह उसे रखने को तैयार नहीं था। इसी के चलते दोनों मामा-भांजे ने अनीता की हत्या कर शव गड्ढे में दबा दिया। - लखन सिंह यादव, एसपी अमरोहा
10 of 11
सैदनगली निवासी अनीता हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई के शक ने खुला हत्या का राज
अनीता की हत्या का राज उसके भाई मानू की सतर्कता और लगातार तलाश से खुला। बहन के लापता होने के बाद से ही उसे बहनोई नेमपाल पर शक था। रिश्तेदारों से पूछताछ और अपने स्तर पर तलाश के दौरान उसे पता चला कि अनीता को आखिरी बार गवां की ओर ले जाया गया था। घटना के बाद नेमपाल और उसका भांजा राजू भी गायब मिले तो शक गहरा गया। मानू ने पुलिस को इसकी जानकारी देकर संदिग्ध स्थान की निशानदेही की। जिसके बाद पुलिस ने नेमपाल और राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का पर्दाफाश हो गया।
संभल में अनीता की हत्या कर शव खेत में दबाया
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सिर पर धारदार और भारी वस्तु से किए गए थे वार
अनीता की शुरुआती जांच में सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि हत्यारोपियों ने उसके सिर पर धारदार हथियार और किसी भारी वस्तु से ताबड़तोड़ वार किए थे। सिर में आई गंभीर चोटें ही उसकी मौत का कारण बनी होंगी। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। थाना प्रभारी अलका तोमर ने बताया कि मामले में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या की धाराओं में तरमीम कर लिया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।