मुरादाबाद में बदमाशों के चंगुल से छुड़ाए गए दुबई से लौटे रामपुर के टांडा निवासी चार सोना तस्करों के पेट से डॉक्टरों ने 24 घंटे में सोने के 27 कैप्सूल निकाले हैं। एक कैप्सूल का वजन करीब 35 ग्राम है। पुलिस के अनुसार एक किलो से ज्यादा का सोना बरामद किया गया है। डॉक्टरों की टीम ने दो दिन तक सभी आरोपियों की निगरानी की थी।
उधर, पुलिस ने चारों आरोपियों क ेखिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेेल भेज दिया है। इससे पहले कस्टम विभाग के अधिकारियों की टीम ने भी तस्करों से पूछताछ की। रामपुर जिले के टांडा बादली निवासी शाने आलम, मुतल्लवी, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार दुबई में जबकि मो. नावेद व जाहिद अली सऊदी अरब में नौकरी करते थे।