फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले होली खेली, फिर पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या की, बाद में खुद भी दे दी जान; पुलिस से कहे ये आखिरी शब्द

Fri, 06 Mar 2026 12:38 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

होली पर विनोद ने पत्नी ममता की हत्या की। संतान न होने और दूसरी शादी के विवाद में उसने यह कदम उठाया। बाद में विनोद ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
1 of 7
पत्नी की हत्या कर दे दी जान - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस के नया गांव निवासी पेशे से इलेक्ट्रीशियन विनोद उर्फ विक्की (37) ने बुधवार दोपहर तक अपनी पत्नी ममता (35) के साथ घर में होली खेली। होली के गीतों पर दोनों ने खूब डांस किया। 
विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद में दंपती की माैत के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
दोपहर को करीब दो बजे विनोद अपनी पत्नी ममता को लेकर उसकी मां से मिलवाने के लिए निकला और सोनकपुर ओवरब्रिज के पास जंगल में गला रेतकर ममता की हत्या कर दी। बाद में वहीं पेट में चाकू मारकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन

3 of 7
मुरादाबाद में पति और पत्नी की मौत पर बड़ा खुलासा - फोटो : अमर उजाला
नौ साल बाद भी नहीं थी कोई संतान
यह पूरा घटनाक्रम विनोद ने मृत्यु से पूर्व पुलिस को दिए बयान में खुद स्वीकारा है। घटना के पीछे पति-पत्नी का विवाद बताया जा रहा है। शादी के नौ साल बाद भी इनके कोई संतान नहीं थी। विनोद दूसरी शादी करना चाहता था। इसे लेकर दोनों में झगड़ा होता था।

4 of 7
मुरादाबाद में पति और पत्नी की मौत पर बड़ा खुलासा - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस के नया गांव पीएसी निवासी विनोद उर्फ विक्की की शादी करीब नौ साल पहले हरथला रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली ममता के साथ हुई थी। विनोद इलेक्ट्रीशियन था और नवीन नगर में अशोका पार्क के पास उसकी दुकान थी। पति-पत्नी दोनों ही दुकान पर बैठते थे। परिवार में मां अंजली, बड़ा भाई राज कुमार उर्फ राजू और एक बहन पूनम है। तीनों भाई बहन की शादी हो चुकी थी। 

विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में पति और पत्नी की मौत पर बड़ा खुलासा - फोटो : अमर उजाला
मां अंजली ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे विनोद ने अपनी पत्नी से कहा कि होली मिलने उसके मायके हरथला चल रहे हैं। दोनों तैयार होने के बाद बाइक से चले गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे मझोला थाना पुलिस को सूचना मिली कि सोनकपुर ओवर ब्रिज के पास एक युवक खून से लथपथ अवस्था में पड़ा है। 
विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद में पति और पत्नी की मौत पर बड़ा खुलासा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म
पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी जान देने के लिए पेट में चाकू मारे हैं। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और उसकी पत्नी ममता को भी खून से लथपथ अवस्था में लेकर अस्पताल आई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर बाद विनोद ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुरादाबाद में पति और पत्नी की माैत - फोटो : अमर उजाला
ममता के मायके वालों ने बताया कि शादी के नौ साल बाद भी बच्चा पैदा नहीं होने पर विनोद उसे तंग करता था। वह दूसरी शादी करना चाहता था। ममता अपने पति की दूसरी शादी कराने के लिए तैयार भी थी लेकिन फिर भी वह झगड़ा करता था। ममता के भाई ने मझोला थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन को तंग करता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें