रामपुर जेल से रिहा होते ही सपा नेता आजम खां पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है। दिनभर रिहाई की मशक्कत होती रही, शाम को ईडी ने खेल कर दिया। पलभर में जेल के बाहर नजारा बदल गया। जश्न की तैयारी करने वाले मायूस होकर लौट गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सुबह से शाम तक अदालत में सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला की रिहाई की कानूनी औपचारिकताएं पूरी कराने की भागदौड़ चलती रही। एक के बाद एक मुकदमों में जमानत और रिहाई के परवाने जारी कराने के लिए आजम खां के पैरोकार और अधिवक्ता शनिवार दिनभर जुटे रहे।
उम्मीद थी कि तमाम औपचारिकताएं पूरी होते ही आजम खां जेल से बाहर आ जाएंगे। शाम होते-होते ईडी टीम के कदमों ने माहौल पलट दिया। जेल से बाहर निकलते ही आजम को हिरासत में लेकर टीम चली गई। जिसने रिहाई की खुशी में जश्न की तैयारी कर रहे समर्थकों के चेहरे उतर गए। पलभर में पूरा नजारा बदल गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 12
रामपुर में आजम खां की रिहाई से पहले माैके पर जुटे समर्थक
- फोटो : संवाद
दरअसल, रामपुर कोर्ट में ईडी की ओर से आजम खां को हिरासत में लेने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही आजम खां से जुड़े पैरोकार और अधिवक्ता सक्रिय हो गए। उन्हें अंदेशा था कि ईडी की कार्रवाई के चलते रिहाई में अड़चन आ सकती है।
विज्ञापन
3 of 12
रामपुर जेल से बाहर आए आजम खां को ईडी ने किया गिरफ्तार
- फोटो : आईएएनएस
ऐसे में उन्होंने तेजी दिखाते हुए अदालत से रिहाई के परवाने जारी कराने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कराने की कोशिश शुरू कर दी। दिनभर इसी को लेकर कानूनी मशक्कत चलती रही।
4 of 12
रामपुर में आजम खां की रिहाई से पहले माैके पर जुटे समर्थक
- फोटो : संवाद
इस बीच किसी को अंदाजा नहीं था कि ईडी की टीम रामपुर पहुंच जाएगी। न तो सपाइयों को इसकी उम्मीद थी और न ही आजम खां के अधिवक्ताओं को। अदालत में रिहाई की प्रक्रिया आगे बढ़ रही थी और दूसरी ओर ईडी अपनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी थी।
विज्ञापन
5 of 12
रामपुर में आजम खां की रिहाई से पहले माैके पर जुटे समर्थक
- फोटो : संवाद
दोनों तरफ से चल रही इस कानूनी कवायद का नतीजा शाम को जेल के गेट पर देखने को मिला। आजम खां के जेल से बाहर आते ही ईडी की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। जिस रिहाई के लिए दिनभर अदालत में भागदौड़ होती रही, वह कुछ ही पलों में दूसरे घटनाक्रम में बदल गई।
विज्ञापन
6 of 12
रामपुर में आजम खां की रिहाई से पहले माैके पर जुटे समर्थक
- फोटो : संवाद
समर्थक और सपाई आजम खां के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जेल के गेट पर ईडी की मौजूदगी और कार्रवाई ने सभी को हैरत में डाल दिया। ईडी की टीम आजम खां को अपने साथ ले गई। पूरे घटनाक्रम में सबसे खास बात यह रही कि रिहाई की कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने में जुटे पैरोकारों और अधिवक्ताओं को भी आखिरी समय तक ईडी की इस कार्रवाई का अंदाजा नहीं लग सका।
विज्ञापन
7 of 12
रामपुर जेल से बाहर आए आजम खां को ईडी ने किया गिरफ्तार
- फोटो : पीटीआई
ईडी की कार्रवाई भारी पड़ी
दिनभर जिस रिहाई को लेकर हलचल रही, शाम को उसी पर ईडी की कार्रवाई भारी पड़ गई। ऐसे में आजम खां की जेल से बाहर आने की घड़ी तो आई, लेकिन बाहर निकलते ही वह एक नए कानूनी शिकंजे में घिर गए।
8 of 12
रामपुर जेल से बाहर आए आजम खां को ईडी ने किया गिरफ्तार
- फोटो : आईएएनएस
जबरन आजम खां को अपने साथ लेकर चले गए: सागर
रामपुर के सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने कहा कि अचानक हुए ईडी वाले घटनाक्रम की कोई जानकारी नहीं थी, ईडी अचानक जेल के गेट पर आ धमकी, जिससे सब कुछ हौचपौच हो गया। कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं दिखाया, जबरन आजम खां को अपने साथ लेकर चले गए। अभी यह भी नहीं पता है कि कहां ले गए है। गनीमत यह है कि अब्दुल्ला आजम घर पहुंच गए हैं, अब वह आजम खां के मामले की मजबूत पैरवी कर सकेंगे। आज के घटनाक्रम की पूरी जानकारी सपा प्रमुख अखिलेश यादव तक पहुंच चुकी है, पार्टी आजम खां के साथ है।
9 of 12
रामपुर जेल से बाहर आए आजम खां को ईडी ने किया गिरफ्तार
- फोटो : आईएएनएस
आजम खां फिर गिरफ्तार
अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में जमानत मिलने पर शनिवार शाम रामपुर जेल से बाहर आए सपा नेता आजम खां को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने जेल के गेट से ही गिरफ्तार कर लिया। आजम के जेल से बाहर कदम रखते ही ईडी की टीम अपनी गाड़ी में बैठाकर साथ ले गई। वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को जेल से रिहाई मिल गई।
10 of 12
रामपुर जेल से बाहर आए आजम खां को ईडी ने किया गिरफ्तार
- फोटो : पीटीआई
रामपुर के एसपी अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि ईडी की टीम आजम को लेकर पूछताछ के लिए गाजियाबाद ले गई है, जहां कोर्ट में पेशी की जाएगी। दरअसल दो पैनकार्ड मामले में जिला स्तरीय अदालत से आजम खां और अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद 17 नवंबर 2025 को जेल भेजा गया था। तभी से दोनों जेल में थे। हाईकोर्ट से 29 अक्तूबर को जमानत मिल गई थी।
11 of 12
रामपुर जेल से बाहर आए आजम खां को ईडी ने किया गिरफ्तार
- फोटो : आईएएनएस
शुक्रवार को कोर्ट से रिहाई का परवाना जेल पहुंचा था। शनिवार की शाम को आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम 11 महीने 14 दिन बाद जेल से रिहा हुए। आजम खां ने जेल से बाहर कदम रखा ही था कि जेल के गेट पर पहले से मौजूद ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान ईडी के अफसरों की आजम खां से कुछ सेकंड की बहस भी हुई। वहीं गेट पर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने भी ईडी के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं गाड़ी को घेरकर खड़े हो गए थे। बाद में पुलिस की मदद से गाड़ी के लिए रास्ता बनाया गया। काफी देर तक यहां नारेबाजी होती रही।
रामपुर जेल से बाहर आए आजम खां को ईडी ने किया गिरफ्तार
- फोटो : आईएएनएस
आजम बोले... मुसलमान होने की सजा मिली, यूनिवर्सिटी बनाना मेरा गुनाह
रामपुर जेल की पाबंदियों में 11 महीने 14 दिन गुजारने के बाद शनिवार शाम जेल से बाहर आते ही ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर आजम खां फूट पड़े। बोले... अब कहने को कुछ नहीं रह गया है, मुझे मुसलमान होने की सजा मिली है। मेरा गुनाह सिर्फ इतना है कि मैंने बच्चों की शिक्षा के लिए यूनिवर्सिटी बनाई, स्कूल बनाए हैं... यही मेरा सबसे बड़ा गुनाह है। जेल के गेट पर पहले से मुस्तैद ईडी टीम के उन्हें तुरंत घेर लेने से वह वहां मौजूद समर्थकों व पत्रकारों से ज्यादा कुछ नहीं बोल सके।