फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल में ड्रोन की दहशत: चोर की अफवाह में मानसिक रूप से कमजोर महिला समेत तीन को पीटा, पहरा दे रहे लोग

Wed, 30 Jul 2025 08:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडल में ड्रोन की दहशत लगातार जारी है। चोरी होने की अफवाह के कारण कई निर्दोष लोग पीट रहे हैं। पुलिस इसे अफवाह बता रही है। अभी भी ग्रामीण इलाकों में लोग पहरा दे रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 10
मुरादाबाद के ग्रामीण इलाकों में दिखा ड्रोन और पहरा देते ग्रामीण - फोटो : संवाद
मुरादाबाद मंडल में ड्रोन उड़ने और चोर का शोर नहीं थम पा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में भीड़ ने चोर के शक में मानसिक रूप से कमजोर महिला समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी। सिविल लाइंस के अगवानपुर में भीड़ ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया जबकि ठाकुरद्वारा में घूम रही मानसिक रूप से कमजोर महिला को चोर समझकर लोगों ने घेरकर पीट दिया।

रामपुर के मिलक में पाकबड़ा के युवक को लोगों ने घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। अगवानपुर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी इकरार सोमवार की रात करीब एक बजे तीन साथियों के साथ आम के बाग बैठे थे। बताया जा रहा कि उनके पास एक टॉर्च थी जिससे वह सराय फारुख मोहल्ले में बार-बार लाइट मार रहे थे। इस पर मोहल्ले के लोगों को शक हुआ।
विज्ञापन

2 of 10
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत - फोटो : संवाद

लोग मोहल्ले में जमा हो गए और चोर का शोर मचाकर लाठी डंडे के साथ बाग में घुस गए। भीड़ ने चारों तरफ से घेरकर इकरार को पकड़ लिया जबकि तीन युवक मौके से भाग गए। आरोप है कि लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और टॉर्च छीनकर उसके मुंह पर मार दी जिसमें वह घायल हो गए। इकरार ने चौकी में तहरीर दी है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि युवक से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन

3 of 10
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत - फोटो : संवाद
उधर, ठाकुरद्वारा क्षेत्र में सोमवार की रात करीब 11 बजे नगर में मानसिक रूप से कमजोर महिला घूम रही थी। लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ में पता चला कि महिला रामपुर जिले स्वार थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव की रहने वाली है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सोमवार को वह घर से निकलकर ठाकुरद्वारा पहुंच गई थी।

4 of 10
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत - फोटो : संवाद
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह परिजनों को बुलाकर महिला को सौंप दिया गया। तीसरी घटना रामपुर के मिलक की है। मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोबिन नगर निवासी टेंपो चालक आसिफ अपने पिता हारून के साथ व्यापारी के यहां चाय की पत्ती की डिलीवरी देने पहुंचा था। कमर में दर्द होने के कारण वह तहसील परिसर में खाली पड़े एक तख्त पर आराम करने लेट गया।
विज्ञापन

5 of 10
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत - फोटो : संवाद
इसी दौरान कुछ लोग आए और वह बिना उनसे कुछ पूछे पीटने लगे और कहने लगे कि अपने और साथियों का नाम बताओ। तब उसने बताया कि वह चाय की पत्ती उतारने अपने पिता के साथ मिलक आया है। कोतवाल धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि टेंपो में चाय की पत्ती की डिलीवरी देने आए टेंपो चालक को भीड़ ने पीटा है जिससे वह घायल हो गया। चालक को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालकर पिटाई करने वाले लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

6 of 10
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत - फोटो : संवाद
मुरादाबाद मंडल में ड्रोन उड़ने की अफवाह उड़ रही थी। संभल, रामपुर और अमरोहा में खिलौना मिले हैं। इनमें किसी तरह का कोई कैमरा नहीं है। पुलिस की जांच में भी ऐसा कोई व्यक्ति सामने नहीं आया है जिसने सीधे ड्रोन देखा हो। केवल लोग सुनी सुनाई बातें कर रहे हैं। लोगों को भी जागरूक कराया गया है। लोग अफवाह फैलाकर बेगुनाह के साथ मारपीट कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - मुनिराज जी, डीआईजी
विज्ञापन

7 of 10
अमरोहा में पहरा देते लोग - फोटो : संवाद
मंडल में उड़ रही ड्रोन और चोर की अफवाह, पिट रहे लोग
मुरादाबाद मंडल में ड्रोन और चोर की अफवाह के बीच बेगुनाह लोगों के साथ भी मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। मुरादाबाद, संभल, रामपुर और अमरोहा में पिछले 15 दिन में 20 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं जब भीड़ ने लोगों को चोर समझ कर पीट दिया है। मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र में पिकअप वाहन चालक को ड्रोन वाला चोर समझकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी थी।

8 of 10
अमरोहा में पहरा देते लोग - फोटो : संवाद
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपी जेल भेज दिए हैं। नागफनी क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारी और उसके भाई को भीड़ ने घेर कर पिटाई की जिसमें दोनों भाई घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा पाकबड़ा, कुंदरकी और सिविल लाइंस क्षेत्र के काजीपुरा में एक युवक को घेरकर पीट दिया था।

9 of 10
अमरोहा में पहरा देते लोग - फोटो : संवाद
इसके अलावा शाहबाद के मीरापुर, चक्रपुर भूड़, छतरपुर, नवीगंज कदीम में भी मारपीट की घटना हुई हैं। रामपुर के पटवाई क्षेत्र के अहमदनगर खेड़ा गांव में मानसिक रूप से कमजोर युवक को चोर समझकर पीटा गया है। बिलासपुर में मुल्लाखेड़ा, धनौरा, कोठाजागीर और सैदनगर में अहमदनगर कलां गांव, टांडा थाना क्षेत्र में चोर समझाकर लोगों से मारपीट की गई है।
विज्ञापन

10 of 10
अमरोहा में पहरा देते लोग - फोटो : संवाद
अमरोहा के डिडौली में दो, बछरायूं में एक और हसनपुर में एक सामने आई है जिसमें भीड़ ने चोर समझकर लोगों से मारपीट की है। संभल के हजरत नगर के पोटा में सोमवार की रात दो युवकों को भीड़ ने चोर समझाकर पीट दिया। संभल कोतवाली क्षेत्र में भी सेामवार की सुबह दो युवकों के साथ मारपीट की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें