दिल्ली में धमाका
- फोटो : पीटीआई
ढाई हजार किरायेदारों का हो चुका है सत्यापन
शहर में डोर टू डोर अभियान चलाकर किरायेदारों का सत्यापन किया जा रहा है। एक सप्ताह में सिविल लाइंस, कोतवाली, नागफनी, मुगलपुरा, कटघर, गलशहीद, मझोला, पाकबड़ा और मूंढापांडे में करीब 2500 किरायेदारों का सत्यापन किया जा चुका है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह कहना हैं कि अभियान के दौरान अब तक कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला है। सभी थानों में चौकी प्रभारी अपनी अपनी टीमों के साथ सत्यापन अभियान चला रहे हैं। इसके अलावा सभी पार्किंग स्थल में सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं जहां जहां कैमरे नहीं थे या खराब थे वहां व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।