फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में गंदा काम: कोडवर्ड में ग्राहकों से बात करती थी पिंकी, वेश्यावृति रैकेट का खौफनाक सच खुलकर आया सामने

Sun, 24 Aug 2025 06:47 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

जांच में खुलासा हुआ कि पांच माह पहले मुरैना की युवती परिवार से नाराज होकर दिल्ली पहुंची थी। वहीं रेलवे स्टेशन पर सचिन मिला और उसे काम दिलाने का झांसा देकर मुरादाबाद ले आया। यहां पिंकी से मिलवाया और गिरोह ने युवती को पीतल बस्ती के कपिल को 80 हजार रुपये में बेच दिया।
विज्ञापन
1 of 7
मुरादाबाद गोशाला में देह व्यापार में खुलासा - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में देह व्यापार रैकेट का खौफनाक सच खुलकर सामने आ रहा है। ग्राहकों से आरोपी कोडवर्ड में बात करते थे ताकि राज न खुल सके। पुलिस अब इन कोडवर्ड का भी राज भी खंगाल रही है। जांच में सामने आया कि गिरोह ने मुरैना की युवती को पीतल बस्ती में बेच दिया था, जबकि बाजपुर की महिला को कांशीराम नगर की गोशाला में बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने दोनों को मुक्त कराकर कपिल, विजय ठाकुर और अवनीश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। फरार पिंकी और सचिन की तलाश जारी है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस गिरोह पर अब गैंगस्टर एक्ट लगेगा और धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद में देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
मुरैना की युवती को 80 हजार में बेचा
जांच में खुलासा हुआ कि पांच माह पहले मुरैना की युवती परिवार से नाराज होकर दिल्ली पहुंची थी। वहीं रेलवे स्टेशन पर सचिन मिला और उसे काम दिलाने का झांसा देकर मुरादाबाद ले आया। यहां पिंकी से मिलवाया और गिरोह ने युवती को पीतल बस्ती के कपिल को 80 हजार रुपये में बेच दिया। मुरैना पुलिस केस की जांच करते हुए मुरादाबाद पहुंची और युवती को मुक्त कराया। कपिल को भी हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

3 of 7
मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बाजपुर की महिला बंधक मिली
बाजपुर की 30 वर्षीय महिला भी तीन माह पहले घर छोड़कर निकली थी। रेलवे स्टेशन पर विजय ठाकुर ने काम दिलाने का बहाना बनाकर उसे कांशीराम नगर की गोशाला में पिंकी के पास पहुंचा दिया। वहां महिला से काम कराया गया और बाद में विजय ने उसे अपने कमरे में कैद कर लिया। पुलिस दबिश में महिला बंधक हालत में मिली।

4 of 7
मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
गोशाला की आड़ में चलता था काला धंधा
अमरोहा निवासी अवनीश यादव ने छह साल पहले गोशाला खोली थी। यहां 18 गायें रखी गई थीं, लेकिन पिंकी ने इसे देह व्यापार रैकेट का अड्डा बना दिया। सचिन रेलवे स्टेशन से लड़कियां फंसाकर लाता और पिंकी उन्हें ग्राहकों को सौंप देती। ग्राहकों से डीलिंग के लिए गिरोह के लोग कोडवर्ड का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मुठभेड़ में पकड़े पांच आरोपी
शुक्रवार रात हर्बल पार्क के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने अवनीश यादव और विजय ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। इसके साथ ही तीन अन्य आरोपी सचिन, हसीन और विकास चौहान को भी मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया है। फरार पिंकी और सचिन की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
10 साल से सक्रिय गैंग
पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पिंकी और सचिन पिछले 10 साल से इस धंधे में सक्रिय हैं। छह साल पहले गोशाला को ठिकाना बनाकर लड़कियों और महिलाओं को बेचने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुरादाबाद में देह व्यापार करवाने वाले आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार - फोटो : संवाद
गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई
एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया जाएगा और जांच में जो तथ्य मिलेंगे, उसके आधार पर धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें