फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली एक और मौत दो: 'मां-पापा ऐसा कदम उठाएंगे सोचा न था', जान देने वाले बर्तन व्यापारी और पत्नी को थी ये बीमारी

Sat, 23 May 2026 12:36 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में दंपती गोलीकांड से परिवार सदमे में है। कई पहलुओं पर जांच जारी है। पुलिस को मौके से सुनील रस्तोगी की 15 पेज की डायरी भी मिली थी। डायरी में उन्होंने अवसाद, आर्थिक परेशानियों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और पत्नी की बीमारी का जिक्र किया था। 
विज्ञापन
1 of 15
rampur suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के रामपुर जिले के शाहबाद कस्बे के मुख्य बाजार में हुए दंपती गोलीकांड के बाद पूरे नगर में शोक का माहौल है। बर्तन व्यापारी सुनील रस्तोगी और उनकी पत्नी नेहा रस्तोगी की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे पीयूष रस्तोगी और बेटी कृषि रस्तोगी का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों का कहना है कि उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि उनके माता-पिता इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।

बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियों और पत्नी की लंबी बीमारी के कारण सुनील रस्तोगी काफी समय से मानसिक तनाव में थे। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने अपनी लाइसेंसी राइफल से पत्नी नेहा रस्तोगी को पीठ से सटाकर खुद को गोली मार ली थी। एक ही गोली लगने से दोनों की मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

विज्ञापन

2 of 15
शाहबाद में कारोबारी दंपती की माैत की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीयूष और कृषि ने बताया कि घर में सुख-दुख आते रहते हैं, लेकिन उन्हें इस बात की भनक तक नहीं थी कि उनके माता-पिता अंदर ही अंदर इतना टूट चुके थे। कृषि एक दिन पहले ही नोएडा से घर आई थी। उसने बताया कि वह अपने माता-पिता से ठीक से बात भी नहीं कर सकी थी और इससे पहले ही यह घटना हो गई।
विज्ञापन

3 of 15
शाहबाद पुलिस जांच करती हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद से दोनों भाई-बहन गहरे सदमे में हैं। परिजन लगातार उनके साथ मौजूद हैं और उन्हें अकेला नहीं छोड़ रहे हैं। परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि दोनों किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर पा रहे हैं।

4 of 15
कारोबारी दंपती के माैत के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को मौके से सुनील रस्तोगी की 15 पेज की डायरी भी मिली थी। डायरी में उन्होंने अवसाद, आर्थिक परेशानियों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और पत्नी की बीमारी का जिक्र किया था। उन्होंने लिखा था कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे और परिवार पर बोझ नहीं बनना चाहते थे। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 15
माैके पर मिली रायफल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस क्राइम सीन कराएगी रिक्रिएट
रामपुर जिला पुलिस जल्द ही शाहबाद सुसाइड मामले में क्राइम सीन रिक्रिएट कराएगी। इससे यह पता चलेगा कि कैसे व्यापारी ने सुसाइड किया। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि क्राइम सीन रिक्रिएट का उद्देश्य घटनाक्रम को स्थापित करना है। इसमें यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि दोनों ने कैसे आत्महत्या की।
विज्ञापन

6 of 15
शाहबाद में कारोबारी दंपती सुनील रस्तोगी और नेहा रस्तोगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कैंसर पीड़ित पत्नी को पीठ से सटा व्यापारी ने चलाई राइफल, दोनों की मौत
रामपुर के शाहबाद कस्बे के मुख्य बाजार में रहने वाले बर्तन व्यापारी सुनील रस्तोगी (50) ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7.30 बजे पत्नी नेहा रस्तोगी (45) को अपनी पीठ से सटाकर लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। व्यापारी के सीने से निकली 315 बोर की गोली पीछे मौजूद पत्नी के सीने में जा घुसी।
विज्ञापन

7 of 15
पुलिस कर रही जांच - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक गोली से दोनों की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद इसे राइफल साफ करने के दौरान का हादसा बताया गया लेकिन शाम होने तक पुलिस के हाथ वह डायरी लग गई, जिसमें उन्होंने पत्नी को कैंसर होने के बाद से निराशा, आर्थिक तंगी और तनाव से गुजरने की लंबी कहानी लिखी है।

8 of 15
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि वह अवसाद से जूझ रहे थे।सुनील रस्तोगी ने पत्नी और खुद को लाइसेंसी राइफल से निशाना बनाने की वारदात को अपने घर की दूसरी मंजिल पर अंजाम दिया।

9 of 15
घटना के बारे में जानकारी देते एसपी सोमेंद्र मीणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर नीचे के कमरे (भूतल) में मौजूद सुनील का बेटा पीयूष और बेटी कृषि दौड़कर ऊपरी मंजिल पर पहुंचे। गोली की आवाज से कुछ पड़ोसी भी उनके घर आ गए।सभी ने पति-पत्नी के रक्तरंजित शव देखे। पास में ही उनकी लाइसेंसी राइफल पड़ी थी।

10 of 15
घटनास्थल पर पड़ी रायफल लोहे की राॅड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनके हाथ में लोहे का पाइप था, जैसा परदे टांगने में इस्तेमाल होता है। पड़ोसियों की सूचना पर सीओ देवकीनंदन तत्काल मौके पर पहुंचे। कुछ देर में ही रामपुर से एएसपी अनुराग सिंह और एसपी सोमेंद्र मीणा भी व्यापारी के घर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने मौके से कुछ सैंपल लिए।

11 of 15
शाहबाद में दंपती की माैत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम को एएसपी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सुनील रस्तोगी ने सीने से सटाकर राइफल चलाई थी। इससे निकली गोली पत्नी नेहा के सीने के पास मिली है। रिपोर्ट में गोली के जो एंगल आए हैं, उसके मुताबिक आत्महत्या करते समय सुनील ने पत्नी को अपनी पीठ के पीछे खड़ा किया हुआ था। 

 

12 of 15
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सुनील के घर से पुलिस को एक डायरी भी मिली है। इसमें उन्होंने निराशा-तनाव और अवसाद में होने की बात लिखी है। उनकी पत्नी कैंसरग्रस्त और खुद गठिया पीड़ित होने की जानकारी भी है। इस बीच व्यापारी के हाथ में पाइप होने के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है। इसे लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

13 of 15
घटना के बाद माैके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे को श्रवण कुमार बता लिखी पीड़ा अब बोझ नहीं बन सकता, माफ करना
शाहबाद में बर्तन व्यापारी सुनील रस्तोगी ने आत्महत्या से पहले 15 पेज की डायरी लिखी थी। डायरी में उन्होंने अपने अवसाद, पारिवारिक जिम्मेदारियों और पत्नी की बीमारी का जिक्र करते हुए आत्महत्या का इशारा दिया है। उन्होंने लिखा कि लंबे समय से मानसिक तनाव में अपने परिवार पर बोझ नहीं बनना चाहता। डायरी में भतीजे गौरव को संबोधित करते हुए सुनील ने लिखा, “प्रिय गौरव राम-राम जुलाई 2024 में अनु की शादी के छह दिन बाद अचानक मेरे कूल्हे में दर्द उठा। इलाज कराने के बाद भी आराम नहीं मिला। परिवार कैसे चलेगा, इसी चिंता में मैं डिप्रेशन में चला गया।

14 of 15
दंपती की माैत के बाद आसपास के लोग जुटे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने आगे लिखा कि नवंबर 2024 में उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद वह अपने दुखों को नजरअंदाज कर पत्नी के इलाज और काम में लगे रहे। 16 अगस्त 2025 को पत्नी और बेटे के साथ हादसा हो गया, जिसके बाद पत्नी मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगीं। डायरी में उन्होंने लिखा कि बेटा पीयूष पिछले 18 महीने से “श्रवण कुमार” की तरह माता-पिता की सेवा कर रहा था। उन्होंने लिखा, “अब मैं बोझ नहीं बन सकता, इसलिए अपनी पत्नी को भी साथ ले जा रहा हूं। मुझे माफ कर देना पत्नी का हत्यारा और अपने बच्चों का बदनसीब पिता कहलाने का अधिकारी नहीं हूं।”

डायरी में सुनील ने अपनी पत्नी और बच्चों के प्रति प्रेम का जिक्र करते हुए बेटे को कारोबार सिखाने, बेटी की शादी और जमीन-जायदाद से जुड़ी बातें भी लिखीं। साथ ही रिश्तेदारों और ससुराल पक्ष का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन

15 of 15
शाहबाद में कारोबारी दंपती की माैत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी को था कैंसर, सुनील गठिया से थे पीड़ित
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस को एक डायरी मिली है, जो हाल में ही लिखी गई प्रतीत होती है। पूरी डायरी एक ही पेन से लिखी गई है। डायरी के अनुसार, सुनील गठिया की बीमारी से पीड़ित थे जबकि उनकी पत्नी को ब्रेस्ट कैंसर था। उन्होंने बताया कि पत्नी के हादसे के बाद से सुनील मानसिक तनाव और अवसाद में चल रहे थे। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें