फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख से जूझते पैदल लोगों का बढ़ रहा कारवां, काम से निकाले गए कामगार, अब हो गए बेकार, देखें तस्वीरें

Fri, 27 Mar 2020 07:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
corona virus lockdown - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
अमरोहा के गजरौला में नौकरी से निकाले जाने का गम, कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव की चिंता और जेब में फूटी कौड़ी नहीं होने के कारण लगभग तीन सौ से चार सौ किलोमीटर तक का सफर पैदल ही तय करते लोगों का हाईवे से लगातार गुजर रहा है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
corona virus lockdown - फोटो : अमर उजाला
भूख-प्यास से बेहाल इन लोगों के चेहरों पर छाई मायूसी के बीच घर पहुंचने को लेकर मन में पैदा जज्बा इनके बुलंद हौसलों की दाद दे रहा था। गुरुवार को भी हाईवे पर दिल्ली की दिशा से सैकड़ों की तादाद में पैदल लोगों की टोलियां मुरादाबाद की दिशा में कूच करती नजर आईं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
corona virus lockdown - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने कुछ लोगों को रोककर उनसे बात की तो उनका दर्द छलक पड़ा। गांव मंडोली दिल्ली से नागफनी मुरादाबाद जा रहे नसीम, शब्बू और आलम ने बताया कि वे सुबह पांच बजे दिल्ली से चले थे। कई वाहन बदलकर किसी तरह गढ़ चौपला पहुंचे और अब वहां से पैदल ही मुरादाबाद जा रहे हैं। 
 

4 of 5
corona virus lockdown - फोटो : एएनआई
दिल्ली से पैदल ही लखीमपुर खीरी जा रहे सुरेश, मेरठ से शाहजहांपुर जा रहे संजय, मेरठ से जेबीगंज जा रहे रामरतन सिंह की आंखों से आंसू छलक रहे थे। रुहांसी आवाज में इन्होंने बताया कि जेब में एक भी रुपया नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
corona virus lockdown - फोटो : एएनआई
दो दिन से खाना भी नहीं खाया। रास्ते में पानी पी-पीकर ही काम चला रहे हैं। मेरठ से पैदल चलकर चांदपुर जा रहे मुकेश की हालत भी काफी खराब थी। इन सभी के पैरों में छाले भी पड़े हुए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें