फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में बिखरे देशभक्ति के रंग: हाथों में तिरंगा...होठों पर तराने, शहरवासी बोले- मां तुझे प्रणाम

Thu, 14 Aug 2025 06:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में देशभक्ति से लबरेज हर व्यक्ति और हर तरफ जयकारों की गूंज के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। अमर उजाला एवं स्कॉलर्स डेन द्वारा आयोजित रैली पंचायत भवन से शुरू हुई। जहां से भी रैली गुजरी, जोश में डूबे युवा जुड़ते गए और कारवां बनता गया।
विज्ञापन
1 of 14
अमर उजाला की तिरंगा रैली में उत्साहित छात्र और शहरवासी - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद में हाथों में तिरंगा, होठों पर तराने, देशभक्ति से लबरेज हर व्यक्ति और हर तरफ जयकारों की गूंज... तिरंगा रैली का माहौल कुछ ऐसा ही था। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत पंचायत भवन से शुरू हुई रैली जहां से भी गुजरी, जोश में डूबे युवा जुड़ते गए और कारवां बनता गया। 

विज्ञापन

2 of 14
अमर उजाला की तिरंगा रैली में उत्साहित छात्र और शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
सोनकपुर स्टेडियम तक राष्ट्रप्रेम की भावना से माहौल सराबोर रहा। रास्ते में रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। देशभक्ति के तराने लोगों में जोश भरते रहे। मां तुझे प्रणाम की शृंखला के तहत आयोजित इस रैली का आगाज डीएम अनुज सिंह ने तिरंगा फहराकर किया। 
विज्ञापन

3 of 14
अमर उजाला की तिरंगा रैली में उत्साहित छात्र और शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
मार्ग में मेयर विनोद अग्रवाल, नन्ही सी चिड़िया ट्रस्ट की संस्थापिका अल्पना रितेश गुप्ता ने रैली में पहुंचकर लोगों में ऊर्जा का संचार किया। सबसे आगे बैंड के सदस्य चल रहे थे। देशभक्ति की धुन और गीतों से समां बांध दिया। रैली एकता द्वार, कमिश्नर कार्यालय, आंबेडकर पार्क, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज रोड, सिविल डिफेंस चौराहा होते हुए पीएसी पर पहुंची।

4 of 14
अमर उजाला की तिरंगा रैली में उत्साहित छात्र और शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
वहां से किला तिराहा होते हुए रामगंगा विहार स्थित सोनकपुर स्टेडियम में रैली का भव्य समापन हुआ। इस दौरान राज्य बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष विशेष गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष जयवीर यादव, क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह, एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव गौरव कश्यप, वर्क संस्था से अब्दुल मन्नान, योगाचार्य महेंद्र विश्नोई सुभासपा के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, बसपा के जिलाध्यक्ष निर्मल सागर, मेजर डॉ. मीनू मेहरोत्रा, नीतू सक्सेना आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

5 of 14
अमर उजाला की तिरंगा रैली में उत्साहित छात्र और शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
यह रहे मौजूद
स्कॉलर्स डेन के एमडी विवेक ठाकुर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष गिरिश भंडूला, डीएमआर ग्रुप के निदेशक डॉ. मंजेश राठी, लोहिया वर्ल्डस्पेस के बिजनेस हेड हरकेश त्रिपाठी, रॉयल इंडिया एक्सपोर्ट से शुभम सक्सेना, यस सोसाइटी से पुनीत आर्य, गगन दुग्गल, अनिल जैन, श्री बालाजी ऑटो व्हील्स से दीपक चहल, नितिन राज, सीएस हिमांशु मेहरा, आकांक्षा विद्यापीठ से प्रत्यूष यादव, टेंप्टेशंस से करणवीर सिंह, ग्रेस फर्नीचर से राजेश भारतीय, विजय मदान, खालिद, पोनी सहगल, डॉ. आशुतोष अग्रवाल, अरुण गौड़, नवीन अरोड़ा, रॉबिन अग्रवाल, मुनीश कुमार, गौरव शर्मा, संजय सैनी, आदित्य आदि।
विज्ञापन

6 of 14
अमर उजाला की तिरंगा रैली में उत्साहित छात्र और शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
रैली का स्वागत
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने महिला थाने के पास रैली का स्वागत किया। गुलाब के फूलों की वर्षा कर लोगों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान डॉ. प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, प्रणवीर शर्मा, अभिषेक चतुर्वेदी, सुनील शर्मा, विवेक पांडे आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

7 of 14
अमर उजाला की तिरंगा रैली में उत्साहित छात्र और शहरवासी - फोटो : अमर उजाला

मां तुझे प्रणाम अभियान की शृंखला में अमर उजाला द्वारा आयोजित तिरंगा रैली में शामिल होना सुखद अनुभव रहा। सैकड़ों युवाओं की भीड़ देखकर मन उत्साह से भर गया। सामाजिक संगठनों के अलावा स्कूली छात्रों और एनसीसी कैडेट्स से संवाद का मौका भी मिला। - विनोद अग्रवाल, महापौर

8 of 14
अमर उजाला की तिरंगा रैली में उत्साहित छात्र और शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
देशभक्ति, जोश और उत्साह से लबरेज सफल आयोजन के लिए अमर उजाला परिवार को शुभकामनाएं। रैली में युवाओं का समूह नए भारत का प्रतिनिधित्व करता नजर आया। विभिन्न संगठनों और संस्थाओं को एक साथ तिरंगे के पीछे चलते देखना अच्छा लगा। - अनुज सिंह, डीएम

9 of 14
अमर उजाला की तिरंगा रैली में उत्साहित छात्र और शहरवासी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला द्वारा आयोजित तिरंगा रैली में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से समाज में सार्थक संदेश गया है। हर वर्ग के लोग रैली का हिस्सा बने। युवाओं से लेकर महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक सबके भीतर देश के प्रति अनुराग सराहनीय है। मैं बार-बार ऐसे आयोजनों का हिस्सा बनना चाहूंगी। - अल्पना रितेश गुप्ता, संस्थापिका, नन्हीं सी चिड़िया ट्रस्ट 

10 of 14
अमर उजाला की तिरंगा रैली में उत्साहित छात्र और शहरवासी - फोटो : अमर उजाला

देशभक्ति से सराबोर इस आयोजन में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। मां तुझे प्रणाम की यह शृंखला सराहनीय है। महिला, पुलिसकर्मी, युवा, शिक्षक हर वर्ग के लिए कुछ खास है। ऐसे आयोजन हर वर्ष होते रहने चाहिए।  - विशेष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष, बाल संरक्षण आयोग

11 of 14
अमर उजाला एवं स्कॉलर्स डेन के द्वारा आयोजित तिरंगा रैली में उत्साहित छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
कैडेट्स ने लगाए भारत माता के जयकारे
जैसे ही रैली सिविल डिफेंस चौराहे पर पहुंची, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स रैली में शामिल हो गए। हाथों में तिरंगा झंडा लिए खाकी वर्दीधारी कैडेट्स ने माहौल में चार चांद लगा दिए। उन्होंने मेजर राजीव ढल के नेतृत्व में भारत मां के जयकारे लगाए।

12 of 14
अमर उजाला की तिरंगा रैली में उत्साहित छात्र और शहरवासी - फोटो : अमर उजाला

क्षत्रिय विकास मंच ने किया स्वागत
मधुबनी पहुंचने पर रैली का स्वागत अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और क्षत्रिय महिला विकास मंच ने किया। रैली पर फूल बरसाए गए और लोगों को पानी की बोतलें वितरित की गईं। रंजीत सिंह, अशोक ठाकुर, नीरज सोलंकी, डॉ. शशि चौहान, मंजू तोमर, बीना, अंकिता चौहान, डॉ. स्वप्निल चौहान, विवेक आदि शामिल रहे। 

13 of 14
अमर उजाला की तिरंगा रैली में उत्साहित छात्र और शहरवासी - फोटो : अमर उजाला

यादव महासभा ने कराया जलपान
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने किला तिराहा पर रैली का स्वागत किया। रैली में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें सूक्ष्म जलपान कराया। पुष्प यादव, चित्रा यादव, अंकुर यादव, सौरभ यादव, कुलदीप यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन

14 of 14
तिरंगा रैली में स्कॉलर्स डेन के छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
तिरंगा रैली में कई स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। उन्होंने भारत माता के जयकारे लगाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें