फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025: पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, मुरादाबाद के मंदिरों में भक्तों की कतार.. देखें तस्वीर

Sun, 30 Mar 2025 10:58 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही देवी मंदिरों में लंबी कतार लगने लगी थी। इससे एक दिन पहले बाजारों में पूजन सामग्री और माता की पोशाक की खूब बिक्री हुई। मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। 
विज्ञापन
1 of 10
मुरादाबाद में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : संवाद

चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू हो गए हैं। अब श्रद्धालु नवरात्र में माता रानी की भक्ति में डूबे रहेंगे। भोर की किरण के साथ ही देवी मंदिरों पर माता के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इससे पहले शनिवार को नवरात्र की पूर्व संध्या पर बाजार में पूजन सामग्री व माता रानी की पोशाक की खूब बिक्री हुई। बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही।

विज्ञापन

2 of 10
मुरादाबाद में पूजा करने मंदिर पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : संवाद

महानगर के लालबाग स्थित काली माता मंदिर, कोर्ट रोड स्थित दुर्गा मंदिर, कोठीवाल नगर स्थित दुर्गा मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर सिविल लाइंस, ढाब वाला मंदिर आशियाना, लाइनपार स्थित माता मंदिर, रेलवे हरथला कालोनी स्थित श्री हनुमान मनोकामना मंदिर पर साफ सफाई एवं रंगाई पुताई का काम पूरा किया गया।

विज्ञापन

3 of 10
नवरात्र पर पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
सिविल लाइंस स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के मुख्य पुजारी अंबरीश पांडेय ने बताया कि मंदिर में कलश स्थापना सुबह 6:13 बजे से साढ़े सात बजे तक हुई। प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। अष्टमी पर शृृंगार पूजा की जाएगी। नवमीं पर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और भंडारा होगा।

4 of 10
नवरात्र पर पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने अधीनस्थों के साथ लालबाग स्थित कालीमाता मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों के स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मंदिर के पास अव्यवस्था नहीं होने पाए। वहीं, शनिवार को लोग व्रत का सामान खरीदने के लिए बाजार में निकले। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

5 of 10
नवरात्र पर पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
काली माता मंदिर में हुई सामूहिक आरती
श्री काली माता मंदिर लालबाग में शृंगार आरती मंडल की ओर से नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन हुआ। 3100 दीपक की रोशनी से मंदिर जगमग हो गया। दीयों से शुभ चिह्न स्वास्तिक और ओम बनाया। श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की कामना के साथ मातारानी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष राकेश कुमार टंडन, महामंत्री लालता प्रसाद प्रजापति, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता, सुरेश सैनी, अजीत अग्रवाल, संजय सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 10
नवरात्र पर पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
सुबह 6:13 बजे से कर सकते हैं घट स्थापना 
ज्योतिषाचार्य अखिलेश पांडे ने बताया कि नवरात्र रविवार से शुरू हो रहा है। घट स्थापना 30 मार्च को सुबह 6:13 बजे से 10:22 बजे तक कर सकते हैं। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 बजे से 12:50 बजे तक है।
विज्ञापन

7 of 10
नवरात्र पर पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
शनि मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
शनि अमावस्या पर शनि मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने शनि महाराज का सरसों के तेल से अभिषेक कर अपने मंगल की कामना की। भक्तों ने शनि महाराज पर काले वस्त्र, काले तिल, लौह धातु अर्पित की। मंदिरों में भंडारों का आयोजन किया गया। भक्तों ने पीपल के  पेड़ के नीचे दीपक जलाकर परिक्रमा की।आवास विकास स्थित शनिदेव मंदिर पर सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।

8 of 10
नवरात्र पर पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
लोग हाथों में पूजा की थाली लिए लाइन में लग गए। मंदिर में पहुंचकर उन्होंने तेल, काले तिल, काला कपड़ा, फूलमाला आदि से शनिदेव की पूजा की। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कैलाश मुरारी ने बताया कि सुबह शनिदेव के अभिषेक के बाद हवन किया गया। शाम को पांच बजे पुन: अभिषेक और हवन हुआ। शनि महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया।

9 of 10
नवरात्र पर पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
इसके अलावा मंदिर में पूड़ी, सब्जी, राजमा, खिचड़ी, हलवा का भंडारा भी हुआ। फूलों से शनि दरबार सजाया गया था। शनि देव के जयकारों से वातावरण गूंज रहा था।  राधा-कृष्ण मंदिर सिविल लाइंस  के शनि मंदिर शनिदेव की महाआरती की गई। देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना लगा रहा। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अंबरीश पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं ने विधि विधान से शनिदेव का पूजन किया।
विज्ञापन

10 of 10
नवरात्र पर पूजा करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद
इसके अलावा लाइनपार माता मंदिर, ऋणमुक्तेश्वर मंदिर खुशहालपुर, रामगंगा विहार कालोनी, लालबाग सहित शहर के तमाम शनि देव मंदिरों में सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने शनि देव के पूजन के गरीबों को दान दिया। शाम को न्याय के देव शनि देव की महाआरती हुई। देर रात मंदिरों के कपाट बंद हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें