फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दूल्हे समेत आठ की मौत: अचानक हुआ तेज धमाका...पलटी खाते हुए दीवार से टकराई कार; बिछ गईं लाशें ही लाशें

Sat, 05 Jul 2025 08:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। बरातियों की बोलेरो कॉलेज की दीवार से टकरा गई। हादसे में दूल्हे समेत आठ लोगों की जान चली गई। बरात बदायूं जा रही थी। जुनावई में मेरठ-बदायूं रोड पर यह हादसा हुआ। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 13
sambhal road accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ-बदायूं रोड पर शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे बरातियों की बोलेरो अनियंत्रित होकर इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। हादसे में दूल्हे सूरज पाल (20) समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे की बहन, चाची, चचेरी बहन और रिश्तेदार भी शामिल हैं।

संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव निवासी सुखराम ने अपने बेटे सूरज की शादी जनपद बदायूं के थाना बिल्सी इलाके के सिरसौल गांव में तय की थी। शुक्रवार की शाम बरात गांव सिरसौल जा रही थी। बरातियों की 11 गाड़ियां पहले ही सिरसौल के लिए रवाना हो गईं थीं। एक बोलेरो पीछे रह गई थी, जिसमें दूल्हे समेत 10 लोग सवार थे। 
विज्ञापन

2 of 13
क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रास्ते में बोलेरो जुनावई स्थित जनता इंटर कॉलेज की दीवार जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से घायलों को बोलेरो से बाहर निकला और सीएचसी ले गए। 
विज्ञापन

3 of 13
हादसे के बाद अस्पताल लाए गए पीड़ित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिमांशी और देवा की हालत गंभीर
डॉक्टरों ने दूल्हे सूरज पाल (20), उसकी बहन कोमल (15), चाची आशा (26), चचेरी बहन एश्वर्या (3), चचेरे मामा बुलंदशहर के हींगवाड़ी निवासी सचिन (22), सचिन की पत्नी मधु (20) ममेरा भाई बुलंशहर के खुर्जा निवासी गणेश (2) पिता देवा, गांव निवासी चालक रवि (28) की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल हिमांशी और देवा को अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

4 of 13
हादसे के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। परिजन और रिश्तेदार भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। बोलेरो कॉलेज की दीवार से टकरा गई थी।
विज्ञापन

5 of 13
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्रेन की मदद से निकाला
हादसे में बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने में क्रेन की मदद ली गई।

 
विज्ञापन

6 of 13
दूल्हे सूरज की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक माह पहले भीलवाड़ा से आया था परिवार
हरगोविंदपुर निवासी सुखराम का परिवार राजस्थान के भीड़वाड़ा में रहकर मजदूरी करता है। एक माह पहले सूरज पाल का रिश्ता तय होने पर परिवार अपने पैतृक गांव आया और शादी की तैयारियां में लग गया था। 

 
विज्ञापन

7 of 13
कोमल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के लोगों का कहना है कि शादी की रस्में पूरी करने के बाद परिवार को वापस राजस्थान जाना था। इस हादसे में सुखराम के बेटे, बेटी की मौत हो गई और उनके साला देवा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

8 of 13
मासूम गणेश की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तेज धमाका हुआ और उड़ गए कार के परखच्चे
यह हादसा जिस स्थान पर हुआ है वहां आबादी नहीं है। बस्ती से कुछ दूरी पर कॉलेज बना है। गांव घाटसमा स्थान पर आबादी है। पर कॉलेज बना है। गांव धनीपुर निवासी राजू ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक ही कार को पलटते हुए देखा और तेज धमाके की आवाज हुई। 

 

9 of 13
सचिन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर पहुंचे तो कार में सवार लोग चीख रहे थे लेकिन उनको बाहर निकालना मुश्किल था, क्योंकि खिड़की चिपक गई थीं। जो हाथ से नहीं खोली जा सकती थीं। इसके बाद जेसीबी से कार को सीधा किया गया। फिर जेसीबी से ही गेट तोड़े गए।
 

10 of 13
हादसे में घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विधायक पुत्र और पूर्व विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाया
हादसे के बाद विधायक गुन्नौर रामखिलाड़ी यादव के बेटे अखिलेश यादव सूचना पाकर सीएचसी पहुंचे और घायलों व उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 

 

11 of 13
हादसे में घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और मृतकों और घायलों के परिजनों को सांत्वना दी। 
 

12 of 13
रवि का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर सीएमओ डॉ. तरुण पाठक समेत नायब तहसीलदार बबलू कुमार और अनुज कुमार ने सीएचसी पहुंच कर जानकारी ली है। वहीं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई घटनास्थल का मुआयना कर लौट गए।
 
विज्ञापन

13 of 13
आशा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जुनावई कस्बे में मेरठ-बदायूं हाईवे पर शाम सवा सात बजे करीब जनता इंटर कॉलेज की दीवार से एक बोलेरो कार टकरा गई। कार में दूल्हे समेत 10 लोग सवार थे। इनमें पांच की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।-कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें