मुरादाबाद के कोरवाकू गांव में एक साथ उठे आठ जनाजे
- फोटो : अमर उजाला
भोजपुर क्षेत्र के कोरवाकू गांव निवासी डॉ. इसरार की बुआ मैसर जहां रामपुर के खेमपुर गांव में रहती हैं। रविवार को मैसर जहां की बेटी सायदा की शादी थी। डॉ. इसरार के परिवार की महिलाएं, पुरुष और बच्चे समेत 23 लोग टाटा मैजिक में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने खेमपुर जा रहे थे। अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर खैरखाता गांव के पास सामने (दलपतपुर की ओर) से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कोरवाकू निवासी आसिफा (40) पत्नी इस्तेकार, उसके बेटे बिलाल (10), हनीफा (42) पत्नी इकरार, सुलेमान की बेटियां दानिया (10) और बुशरा (7), जुबैर (45) पुत्र मुन्नन, मुनीजा (18) पुत्री छोटे, हुकुमत (60) पत्नी शब्बीर, मुशरफा (25) पुत्री अब्बास और कटघर के बरवाला मझरा निवासी मैजिक चालक मोहम्मद आलम की मौत हो गई थी। जबकि 13 घायलों का अलग अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।