फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता रिंकू सिंह हत्याकांड का खुलासा: ममरे भाई की पत्नी से थे अवैध संबंध, पति ने शराब में जहर देकर पिलाया

Sat, 16 Aug 2025 09:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

अरुण ने पुलिस को बताया कि रिंकू और उसकी पत्नी के बीच संबंध थे। रिंकू उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर आकर पत्नी से बातचीत करता था। इसकी भनक अरुण चल गई थी। उसने अपनी पत्नी की पिटाई की और रिंकू से बातचीत करने के लिए रोका लेकिन दोनों मान नहीं रहे थे।
विज्ञापन
1 of 8
भाजपा नेता रिंकू सिंह हत्याकांड का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुरादाबाद स्थित पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष रिंकू सिंह की हत्या उनके ही ममेरे भाई अरुण ने शराब में जहर (बर्तन चमकाने वाला केमिकल) मिला पिलाकर की थी। शनिवार को पुलिस ने हत्यारोपी अरुण को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 8
भाजपा नेता रिंकू सिंह हत्याकांड का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला
साजिश रचकर दिया हत्याकांड को अंजाम
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि रिंकू सिंह के उसकी पत्नी से संबंध थे। इसकी भनक लगने पर उसने साजिश रचकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि एक अगस्त की शाम खाना खाने के बाद रिंकू सिंह गांव में घूमने चले गए। उन्होंने अपना मोबाइल घर में ही चार्जिंग पर लगा छोड़ दिया था। इसके बाद वह वापस नहीं आए थे। अगले दिन सुबह रिंकू सिंह का शव गांव में सरकारी अस्पताल के गेट के पास मिला था। 
विज्ञापन

3 of 8
भाजपा नेता रिंकू सिंह हत्याकांड का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल कॉल डिटेल से पकड़ा गया हत्यारा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत होने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। रिंकू सिंह के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई गई। जिससे पता चला कि अंतिम कॉल उनके ही गांव में रहने वाले मेरे भाई अरुण की थी। पुलिस ने अरुण को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड की कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई। 

4 of 8
भाजपा नेता रिंकू सिंह हत्याकांड का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला
रिंकू के थे अरुण की पत्नी से संबंध
अरुण ने पुलिस को बताया कि रिंकू और उसकी पत्नी के बीच संबंध थे। रिंकू उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर आकर पत्नी से बातचीत करता था। इसकी भनक अरुण चल गई थी। उसने अपनी पत्नी की पिटाई की और रिंकू से बातचीत करने के लिए रोका लेकिन दोनों मान नहीं रहे थे। तब उसने साजिश रची और फैक्टरी से शीशी में केमिकल ले आया। 
विज्ञापन

5 of 8
भाजपा नेता रिंकू सिंह हत्याकांड का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला
गिलास में केमिकल और शराब मिलाकर पिला दिया
घटना वाली रात उसने रिंकू को शराब पिलाने के बहाने अस्पताल के पास बुला लिया था। यहां उसने गिलास में केमिकल मिलाई और शराब डाल कर रिंकू को पिला दी थी। कुछ ही देर बाद रिंकू की मौत हो गई थी। इसके बाद वह मौके से भाग गया था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि शनिवार शाम आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

6 of 8
भाजपा नेता रिंकू सिंह हत्याकांड का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला
25 साल पहले रिंकू के गांव में बस गया था अरुण का परिवार
हत्यारोपी अरुण का परिवार मूलरूप से संभल के नरौली गांव का रहने वाला है। करीब 25 साल पहले परिवार रिंकू के गांव रतनपुर कलां में आकर बस गया था। रिंकू और अरुण ममेरे फुफेरा के साथ ही दोस्त भी थे। जिस कारण दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। अरुण ने पुलिस को बताया कि मझोला क्षेत्र की फैक्टरी में काम करता है। फैक्टरी में बर्तन चमकाने के लिए एक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। यह केमिकल बहुत ही जहरीला होता है। वह केमिकल के पाउंडर को एक शीशी में भर लाया था। जिसमें पानी मिलाकर तैयार कर लिया था।
विज्ञापन

7 of 8
भाजपा नेता रिंकू सिंह हत्याकांड का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला
जाम लगाने में रहा साथ, थाने भी पहुंचा
भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या करने वाला अरुण बहुत शातिर निकला। उस पर परिवार के लोग शक न करें इस लिए वह जाम लगवाने, थाने में तहरीर देने और पोस्टमार्टम हाउस तक परिवार के साथ मौजूद रहा लेकिन सीडीआर की मदद से उसका वह पकड़ा गया।
विज्ञापन

8 of 8
भाजपा नेता रिंकू सिंह हत्याकांड का खुलासा। - फोटो : अमर उजाला
चोर और ड्रोन की अफवाह की वजह से जाग रहे थे लोग
रिंकू सिंह एसईजेड स्थित फर्म में ठेकेदारी करते थे। गांव में चोर और ड्रोन की अफवाह की वजह से लोग रात भर जाग कर पहरेदारी कर रहे थे। रात दस बजे तक वह घर नहीं पहुंचे तो उनकी पत्नी शीला ने रिंकू के दोस्त रोहित को कॉल कर जानकारी की। रोहित ने बताया था कि रिंकू गांव में मंदिर में बैठे हैं। इसके बाद परिजन सो गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें