फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद हादसा: तेज झटका लगा और गूंजने लगी चीत्कार, लाशों के बीच अपनों को तलाशती रहीं आंखें

Sun, 31 Jan 2021 08:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 6
road accident - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर शनिवार सुबह हुए भीषण हादसे ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। दुर्घटनास्थल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक चारों तरफ चीख पुकार मची रही। जिला अस्पताल की मोर्चरी और पोस्टमार्टम हाउस पर लाशों के बीच कोई अपने पिता की तलाश कर रहा था तो कोई अपने भाई को ढूंढते हुए बिलख पड़ा। दोपहर बारह बजे तक मृतकों की पहचान हो सकी।
 
विज्ञापन

2 of 6
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
कुंदरकी और बिलारी क्षेत्र के लोग हर रोज रोजगार व दूसरे जरूरी गांवों से मुरादाबाद जाते हैं। शनिवार सुबह भी एक प्राइवेट मिनी बस यात्रियों को लेकर मुरादाबाद के लिए रवाना हुई थी। कुंदरकी में मुरादाबाद आगरा हाईवे पर नानपुर के पास यात्रियों से भरी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें सवार 11 लोगों की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

3 of 6
मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत - फोटो : amar ujala
इस हादसे की जानकारी जैसे ही बिलारी और कुंदरकी क्षेत्र में फैली तो वो सभी लोग डर गए। जिनके परिवार से कोई न कोई सदस्य सुबह मुरादाबाद के लिए रवाना हुआ था। किसी ने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो कोई दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया। जिससे काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। जिन्हें काबू करने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
 

4 of 6
मृतकों के परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल - फोटो : amar ujala
यहां लोगों को अपने देखने को नहीं मिले तो वो रोते बिलखते जिला अस्पताल तक पहुंच गए। तब तक पुलिस हादसे में मरने वालों के शवों मोर्चरी और पोस्टमार्टम हाउस भिजवा चुकी थी। इसके बाद मोर्चरी पर भी काफी संख्या में लोग आ गई। यहां लाशों के बीच कोई अपने पिता को तलाशते रो पड़ा तो कोई अपने भाई की लाश देखकर बेसुध हो गया। 
 
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर पहुंचे आला अधिकारी - फोटो : amar ujala
यहां मौजूद परिजनों की चीख पुकार सुनकर हर किसी की आंस नम हो गई। लोग भले ही यहां अपनों की तलाश लाशों के बीच कर रहे थे, लेकिन वह कतई नहीं चाह रहे थे कि उनके यहां मिल जाएं। उधर हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों के शवों को दुर्घटनास्थल से ही सीधे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया था। चार लोगों की पहचान पोस्टमार्टम हाउस पर हुई। यहां भी शाम तक चीख पुकार मची रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत - फोटो : amar ujala
आपको बता दें कि शनिवार सुबह मुरादाबाद के कुंदरकी थाना इलाके में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में नौ बस यात्री हैं, जो कुंदरकी, बिलारी क्षेत्र से मजदूरी के लिए मुरादाबाद आ रहे थे। मिनी बस चालक और फर्रुखाबाद निवासी ट्रक का क्लीनर भी मृतकों में शामिल हैं। हादसे से हाईवे पर करीब चार घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें