रामपुर में जेल से रिहाई के बाद सपा नेता आजम खां गुरुवार को मीडिया के सामने आए। उन्होंने ईडी के वारंट और अंगूठे के निशान को लेकर सवाल उठाए। इस दौरान भावुक अंदाज में कहा कि उन्होंने बहुत दुख सहे हैं और उन पर बहुत जुल्म हुए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सपा नेता आजम खां ने दावा किया कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए ईडी के पास वारंट ही नहीं था। उन्होंने अंगूठे के निशान को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि इस मामले में अलग से हाईकोर्ट में रिट दाखिल करेंगे। उनका आरोप है कि इस संबंध में झूठा हलफनामा दिया गया है।
मनी लांड्रिंग मामले में जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अंगूठे का जो निशान दिखाया जा रहा है, वह दिल्ली में की गई पूछताछ के दौरान का है, रामपुर जेल का नहीं।
अंगूठा लगाने के मामले को लेकर वह अलग से अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि कानूनी लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे। इस दौरान आजम खां ने अपने ऊपर बीते समय में हुई कार्रवाई और मुश्किलों का जिक्र करते हुए भावुक अंदाज में कहा कि उन्होंने बहुत दुख सहे हैं और उन पर बहुत जुल्म हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 13
रामपुर में आजम खां का स्वागत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेल जाने के बाद 28 किलो घट गया वजन
रामपुर। आजम खां ने जेल में रहने के दौरान अपने स्वास्थ्य पर पड़े असर का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने सरेंडर किया था, तब उनका वजन 98 किलो था। अब घटकर 70 किलो रह गया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ चोरी, बेईमानी और कमीशन लेने का आरोप नहीं लगा। इसके बावजूद उन्हें जिन मुकदमों और परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, वह उनके लिए बेहद पीड़ादायक रहा।
4 of 13
पत्रकार वार्ता के दाैरान आजम खां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुकदमा वापस लेकर आरडीए को देंगे विश्वविद्यालय गिराने का न्योता
आजम खां ने जौहर विश्वविद्यालय को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह अपना मुकदमा वापस लेने के बारे में सोच रहे हैं। इसके बाद ऐलान करेंगे कि बुलडोजर लाइये और विश्वविद्यालय की जितनी इमारतें हैं, उन्हें तोड़ दीजिए। उन्होंने कहा कि दुनिया देखे कि शिक्षा का मंदिर अगर कोई मुसलमान बनाता है तो उसे किस तरह गिराया जाता है। आजम खां ने कहा कि मुकदमा वापस लेने के बाद रामपुर विकास प्राधिकरण को निमंत्रण देंगे कि वह आए और विश्वविद्यालय को गिराए।
विज्ञापन
5 of 13
आजम खां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आजम खां ने ईडी की कार्रवाई के दौरान अपने साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि ईडी के साथ आई मुरादाबाद पुलिस ने उन्हें चोट पहुंचाई। उन्होंने इसे अमानवीय व्यवहार बताते हुए मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया।
आजम खां ने कहा कि जब ईडी उन्हें लेने पहुंची थी, तब उसके पास कोई वारंट नहीं था। इस बात को अदालत ने भी पकड़ा है। उन्होंने जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह किसी भी लिहाज से उचित नहीं था।
विज्ञापन
7 of 13
कार्यकर्ताओं से मिलते सपा नेता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जाति और धर्म के नाम पर नहीं चुनाव
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आजम खां ने कहा कि अभी चुनाव में काफी वक्त है, लेकिन आने वाला कोई भी चुनाव जाति और धर्म के नाम पर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अब लोग समझ चुके हैं कि धर्म को धर्म वाले और मजहब को मजहब वाले ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। आजम खां ने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से आपसी भाईचारे और मोहब्बत का संदेश दिया जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ से नफरत का एजेंडा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पाकिस्तान जैसे देश से बड़ा प्रदेश है, इसलिए अखिलेश यादव और वह अलग-अलग जाकर पार्टी के लिए काम करेंगे।
8 of 13
डासना जेल से रिहाई के बाद रामपुर पहुंचे आजम खां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ओवैसी पर बिना नाम लिए कटाक्ष ...दाढ़ी रखने से कोई मौलाना या साधु नहीं हो जाता
सपा नेता आजम खां ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वह बैरिस्टर हैं, मौलाना नहीं। दाढ़ी रखने से कोई मौलाना नहीं हो जाता और न ही कोई साधू बन जाता है। मौलाना होने के लिए मौलवियत की डिग्री और फतवा देने के लिए मुफ्ती की डिग्री होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके लिए दुआ करने के लिए वह शुक्रगुजार हैं, लेकिन उनका घर चार कदम की दूरी पर था। वह घर भी आ सकते थे। आजम ने कहा कि वह दुआ नहीं, उनके दुश्मनों के लिए दवा थी।
9 of 13
तजीन फात्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद की महिला ने हज छोड़ जौहर विश्वविद्यालय को दिया था दान
पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में लोगों के सहयोग का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि करीब 20 साल पहले फिरोजाबाद की एक महिला ने हज पर जाने के बजाय अपनी रकम जौहर विश्वविद्यालय को दान कर दी थी।
आजम खां ने कहा कि विश्वविद्यालय के निर्माण के समय सैकड़ों लोग श्रमदान करते थे। उन्होंने इसे शिक्षा के लिए लोगों के समर्पण का उदाहरण बताया। विश्वविद्यालय को लेकर उठाए जा रहे सवालों के बीच आजम खां ने कहा कि इसके निर्माण में समाज के अलग-अलग लोगों का सहयोग रहा है। यह केवल एक व्यक्ति का प्रयास नहीं था।
11 of 13
रामपुर में आजम खां के पोस्टर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुर्गी-बकरी चोरी के मुकदमे में 21 साल की सजा
सपा नेता आजम खां ने मुर्गी और बकरी चोरी के मुकदमे का जिक्र करते हुए कहा कि उनके जैसे व्यक्ति को इन मामलों में 21 साल की सजा और 36 लाख रुपये का जुर्माना सुनाया गया। उन्होंने आसरा योजना के तहत बने मकानों का हवाला देते हुए कहा कि जमीन सरकार की, निर्माण कराने वाली एजेंसी सरकारी, मकान आवंटित करने वाला जिलाधिकारी और कब्जा लेने वाले गरीब लोग थे।
12 of 13
रामपुर में सपा नेता आजम खां ने की पत्रकार वार्ता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ढाई साल में कॉलोनी बनी और लोगों ने रहना शुरू किया। इसके पांच दिन बाद एफआईआर दर्ज कराई गई कि आजम खां ने मुर्गियां और बकरियां चोरी कराईं। उन्होंने कहा कि इतिहास इस कार्रवाई पर सवाल उठाएगा।
आजम खां ने जेल में बिताए समय के दौरान परिवार से दूरी का दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि रामपुर की जेल में एक साल रहने के दौरान उनकी परिवार से एक बार भी मिलाई नहीं कराई गई। उन्हें एक फोन कॉल तक नहीं करने दी गई। एक साल तक वह अपने परिवार से नहीं मिल सके। उन्होंने कहा कि लोकसभा सदस्य रहने के दौरान तीन साल तक उन्हें आवास भी नहीं दिया गया था। आजम खां ने कहा कि उनके साथ जो कुछ हुआ, वह किसी से छिपा नहीं है।