फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के फार्म हाउस पर दरिंदगी: पुलिस व सीआरपीएफ कर्मियों को ठहराने वाला दरोगा निलंबित, महिला आयोग सख्त

Mon, 28 Sep 2026 12:12 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

हसनपुर में उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों को ठहराने के आरोपों में घिरे रजबपुर थाने के दरोगा नरेशपाल राणा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले का संज्ञान लेते हुए यूपी के डीजीपी से सात दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
1 of 7
हसनपुर दुष्कर्म केस के आरोपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

हसनपुर क्षेत्र में विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों को गृह विभाग की जांच टीम बताकर ठहराने के आरोपों में घिरे रजबपुर थाने के दरोगा नरेशपाल राणा को रविवार को निलंबित कर दिया गया। उनका इन लोगों से कोई संपर्क या संबंध तो नहीं है, इसकी भी जांच की जा जाएगी। दरअसल घटना के बाद 24 सेकंड का जो एक वीडियो सामने आया था, जिसमें पीड़िता नरेशपाल राणा का नाम लेती सुनाई दे रही है।

विज्ञापन

2 of 7
युवती से दरिंदगी करने के आरोपी पुलिस और सीआरपीएफ कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो सामने आने के बाद एसएसआई थाने से गैरहाजिर हो गए। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि घटना के समय फार्म हाउस पर नरेशपाल राणा की लोकेशन नहीं मिली है और उनकी किसी गलत गतिविधि में शामिल होने की पुष्टि भी नहीं हुई है। हालांकि, थाने से बिना बताए गैरहाजिर होना अनुशासनहीनता है। इसलिए उन्हें निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
हसनपुर में युवती के साथ दरिंदगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि अब नरेशपाल राणा और गिरफ्तार आरोपियों के बीच संपर्क कैसे हुआ और उनके बीच क्या संबंध थे, इसकी भी जांच की जाएगी। सीओ नौगावां सादात को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार की जांच में भी घटना के समय फार्म हाउस पर नरेशपाल राणा की लोकेशन नहीं मिली है।

4 of 7
अमरोहा एसपी लखन यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सामूहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त, मांगी रिपोर्ट
 राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने अमरोहा में सीआरपीएफ और यूपी पुलिस के कर्मचारियों द्वारा हरियाणा निवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए डीजीपी से सात दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है। आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने डीजीपी को पत्र लिखकर इस मामले में आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा है।
विज्ञापन

5 of 7
विधायक उमेश शर्मा का फार्म हाउस। यहां युवती से दरिंदगी हुई थी - फोटो : संवाद
हसनपुर क्षेत्र में उत्तराखंड के खानपुर विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में हरियाणा की युवती के साथ 22 सितंबर की रात सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी जिसका आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इसमें यूपी पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कर्मियों की कथित संलिप्तता होना गंभीर मामला है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी और विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
थाने में हसनपुर दुष्कर्म केस के आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही, पीड़िता और उसके परिवार को आवश्यक चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक और सुरक्षा संबंधी सहायता तथा नियमों के अनुसार मुआवजा दिलाने को भी कहा है। इसके अलावा घटना की समयबद्ध एवं विस्तृत जांच, भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई, फॉरेंसिक साक्ष्यों के संरक्षण तथा घटना में किसी भी सहयोगी या अन्य व्यक्ति की भूमिका की जांच सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हसनपुर दुष्कर्म केस के आरोपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आयोग ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और अधिकारों के साथ किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार्य नहीं है। भाकियू संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने महिला आयोग की अध्यक्ष को पत्र भेजकर घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस आधार पर आयोग की अध्यक्ष ने डीजीपी को भेजे पत्र की कॉपी उन्हें भी भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें