फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC छात्र हत्याकांड: रामकेश से अलग होने से पहले... अमृता करना चाहती थी यह काम, पूर्व प्रेमी की हरकत से थी डरी

Fri, 31 Oct 2025 01:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

अमृता चौहान करीब एक साल पहले राजस्थान निवासी रामकेश मीणा के संपर्क में आई थी। फोरेंसिक साइंस के बाद वह कंप्यूटर साइंस में बीएससी कर रही थी। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती थी और उसने फेसबुक, इंस्टाग्राम पर कई अकाउंट बना रखे थे। उसके दोस्तों की लंबी लिस्ट है। 
विज्ञापन
1 of 8
रामकेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में अपने पूर्व प्रेमी सुमित के साथ मिलकर लिव इन पार्टनर रामकेश मीणा की हत्या करने की आरोपी अमृता चौहान बेहद शातिर दिमाग की है। रामकेश मीणा से अलग होने से पहले वह सभी सबूत मिटाना चाहती थी ताकी भविष्य में सुमित कश्यप की तरह रामकेश उसे ब्लैकमेल न करे। फोटो और वीडियो डिलीट कराने के लिए ही उसने रामकेश की हत्या की साजिश रची थी। 
विज्ञापन

2 of 8
रामकेश मीणा हत्याकांड की आरोपी अमृता चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस के मुताबिक, कटघर के मिलक पंडित नगला निवासी अमृता चौहान करीब एक साल पहले राजस्थान निवासी रामकेश मीणा के संपर्क में आई थी। फोरेंसिक साइंस के बाद वह कंप्यूटर साइंस में बीएससी कर रही थी। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती थी और उसने फेसबुक, इंस्टाग्राम पर कई अकाउंट बना रखे थे। उसके दोस्तों की लंबी लिस्ट है। 
विज्ञापन

3 of 8
रामकेश मीणा हत्याकांड की आरोपी अमृता चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
वह ज्यादा समय किसी के साथ नहीं रहती थी। उससे संपर्क खत्म करने के पहले ही सभी सबूत मिटा देती थी। पुलिस का दावा है कि एक साल पहले अमृता चौहान दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे राजस्थान निवासी छात्र रामकेश मीणा (32) के संपर्क में आई थी। मई 2025 से दोनों साथ में रहने लगे थे। करीब चार माह तक अमृता और रामकेश लिव इन में रहे लेकिन इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। 

4 of 8
रामकेश मीणा हत्याकांड की आरोपी अमृता चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम
अमृता रामकेश से अलग होना चाहती थी। इससे पहले वह रामकेश से वीडियो और फोटो डिलीट कराना चाहती थी लेकिन रामकेश ने फोटो और वीडियो डिलीट करने से इन्कार कर दिया। अमृता ने साजिश रचकर नागफनी के बंगलागांव निवासी अपने पूर्व प्रेमी सुमित कश्यप और उसके साथी संदीप को बुलाकर रामकेश की हत्या कर दी। 
विज्ञापन

5 of 8
आरोपी अमृता चौहान और मृतक रामकेश मीणा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमृता ने बताया - फ्लैट में सिलिंडर फटने से आग लगी
पिता का कहना है कि अमृता घर आई थी। उसने बताया कि जिस फ्लैट में वह रहती थी। उसमें सिलिंडर फट गया। इससे आग लग गई है। उसमें रामकेश की मौत हो गई है। उसने हत्या वाली बात घर में नहीं बताई थी।
विज्ञापन

6 of 8
रामकेश मीणा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
चार साल से अमृता को ब्लैकमेल कर रहा था सुमित 
कटघर के मिलक पंडित नगला में प्राइवेट स्कूल संचालित करने वाले अमृता के पिता राजवीर सिंह ने बंगला गांव निवासी सुमित कश्यप पर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि चार साल से सुमित उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। उसने बेटी के कुछ वीडियो और फोटो बना रखे थे।
विज्ञापन

7 of 8
रामकेश मीणा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बेटी दिल्ली में पढ़ने गई तो वहां तक उसका पीछा करने लगा था। सुमित ने अमृता और उसके मित्र रामकेश के फोटो देख लिए थे। उनका आरोप है कि इसी बात से चिढ़कर उसने रामकेश की हत्या की है। उसके कहने पर ही अमृता घर में झगड़ा करती थी।
विज्ञापन

8 of 8
आरोपी छात्रा अमृता चौहान - फोटो : x
मझोला में परिवार से अलग रही अमृता
दिल्ली रोड स्थित कॉलेज में पढ़ाई के दौरान भी अमृता चौहान मझोला क्षेत्र में किराये का मकान लेकर रहती थी। वह परिवार के साथ नहीं रहती थी। पुलिस का कहना है कि इस मकान में सुमित कश्यप का आना जाना था।


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें