फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला समर्पण सम्मान: शहीदों के बलिदान, पूर्व सैनिकों के समर्पण का मान, मुरादाबाद में गूंजा जय हिंद का स्वर

Thu, 14 May 2026 02:21 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अमर उजाला की तरफ से मुरादाबाद के पंचायत भवन में समर्पण सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) गुरमीत सिंह ने शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिकों और एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया। सम्मानपत्र और मेडल पाकर कैडेट्स उत्साहित नजर आए। 
विज्ञापन
1 of 7
मुरादाबाद में अमर उजाला की तरफ से आयोजित समर्पण कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादाबाद के पंचायत भवन सभागार बुधवार को देशभक्ति, सम्मान और युवा जोश के रंग में रंगा नजर आया। मौका था अमर उजाला के ‘समर्पण सम्मान’ समारोह का। यहां उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) गुरमीत सिंह ने शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिकों और एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया।
विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद में अमर उजाला के समर्पण सम्मान समरोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राज्यपाल के हाथों सम्मानपत्र और मेडल पाकर कैडेट्स गर्व से भर उठे। पूरे सभागार में तालियों की गूंज और देशभक्ति का उत्साह दिखा। सम्मान समारोह में मुरादाबाद में 24वीं, 23वीं और नवीं बटालियन के करीब 300 एनसीसी कैडेट्स पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 7
सम्मान पाने के बाद जोश से भर गईं एनसीसी कैडेट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनके अलावा स्काउट गाइड्स, शहीदों के परिजन, पूर्व सैनिक, एनसीसी अधिकारी शामिल रहे। राज्यपाल की मौजूदगी ने इन सभी में जोश भर दिया और पूरा हॉल जय हिंद के स्वर से गूंज उठा।

4 of 7
कार्यक्रम में माैजूद एनसीसी कैडेट और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्यक्रम को लेकर कैडेट्स और स्काउट-गाइड्स में इतना उत्साह था कि सुबह नौ बजे से ही पंचायत भवन में उनका आना शुरू हो गया। तय कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल सवा ग्यारह बजे पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में अमर उजाला के समर्पण सम्मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के बाद दीप जलाकर कार्यक्रम का आगाज किया गया। इसके बाद चयनित एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड्स, पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों को मंच पर राज्यपाल ने मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद में अमर उजाला के समर्पण सम्मान में पहुंचे लोगों में दिखा जोश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक-एक कैडेट और शहीदों के परिजन के प्रति उनका गहरा लगाव व स्नेह देखकर सभी ने सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि समर्पण सम्मान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन लोगों के प्रति श्रद्धांजलि है जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र सेवा, सुरक्षा और समाज के लिए समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शहीद के परिजनों को सम्मानित करते राज्यपाल गुरमीत सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि जब कोई सैनिक सीमा पर खड़ा होता है तो उसके पीछे पूरा देश खड़ा होता है। कार्यक्रम के दौरान शहीदों के परिवारों का सम्मान भावुक क्षण बन गया। कार्यक्रम में मेजर मीनू मेहरोत्रा, मेजर शिवकुमार, मेजर राजीव ढल, मेजर मनी बंसल, कैप्टन डॉ. राजीव चौहान समेत एनसीसी अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें