फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसा: गलत दिशा में घुसे ट्रक से हुई भिड़ंत, 24 यात्री घायल

Mon, 19 Aug 2019 04:33 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
1 of 5
ट्रक और बस में टक्कर, घायल यात्री - फोटो : Amar Ujala
डिडौली थानाक्षेत्र में चौधरपुर ओवरब्रिज के निकट हाईवे पर शनिवार दोपहर रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सात यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रोडवेज बस दिल्ली से हल्द्वानी जा रही थी। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
लोग घायल - फोटो : Amar Ujala
शनिवार की दोपहर यात्रियों से भरी हापुड़ डिपो की बस दिल्ली से हल्द्वानी जा रही थी। करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही बस डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर ओवरब्रिज के निकट पहुंची। तभी चौधरपुर में बजरपुट उतार कर गलत दिशा से आ रहे ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। आमने सामने की धमाकेदार टक्कर से यात्रियों में चीखपुकार मच गई। चीखपुकार सुनकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
बस-ट्रक में टक्कर - फोटो : Amar Ujala
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर शरद मलिक भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला और मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती कराया गया। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए। जिसमें सात यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे में ट्रक का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।  हादसे के बाद मुरादाबाद और दिल्ली के आने वाले वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम जैसे स्थिति बन गई।

4 of 5
घायल युवक - फोटो : Amar Ujala
यह लोग हुए घायल

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर हाईवे पर हादसे में नैनीताल निवासी जगतराम, गौरी, चारू और डोली, हल्द्वानी निवासी छम्मन लाल, रमेश, केला देवी और मनोज, बस्ती निवासी प्रमोद कुमार, दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी सौरभ, कांति देवी, डालचंद, रुद्रपुर निवासी सपना सरकार, आनंद सागर, सुशील सरकार, निहाल, किशोर और जागेश्वर, पिथौरागढ़ निवासी कृष्णा, जीवी जोशी, गोविंद बल्लभ, चौधरपुर डिडौली निवासी मोहम्मद दीन आबिद बरेली निवासी बाबूराम और कमलेश, रामपुर निवासी प्रीति, पीलीभीत निवासी संतोष और रोडवेज डिपो का परिचालक कृष्ण कुमार निवासी हापुड़ समेत कई यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क जाम - फोटो : Amar Ujala
हादसे के बाद लगा जाम

डिडौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौधरपुर ओवरब्रिज के निकट रोडवेज और ट्रक की टक्कर के बाद हाईवे पर जाम लग गया। दिल्ली और मुरादाबाद से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाकर साइड से कराया। करीब एक डेढ़ घंटे तक हाईवे जाम जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें